Ravi Shastri: रवि शास्त्री ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के खिलाफ हूटिंग करने वाले फैंस से कहा है कि हार्दिक भी इंसान हैं और उन्हें भी रात को जाकर सोना होता है। भारत के पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री (Former Indian cricketer Ravi Shastri) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान हार्दिक पंड्या का अनादर करने के लिए प्रशंसकों की आलोचना भी की है।
रवि शास्त्री हार्दिक के बचाव में आए और प्रशंसकों से ‘शांत’ रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, यह नहीं भूलना चाहिए कि स्टार ऑलराउंडर भी एक इंसान है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में मुंबई इंडियंस (MI) के अब तक के खेले गए पहले तीन मैचों में , हार्दिक को उन तीनों स्टेडियमों में फैंस द्वारा निशाना बनाया गया है, जहां पर फ्रेंचाइजी ने खेला है।
Ravi Shastri ने मुंबई इंडियंस की भी तारीफ की
रवि शास्त्री ने कहा कि आपने वर्षों से इस टीम का समर्थन किया है। और ऐसे मे केवल 2-3 मैचों में, वे बुरी टीम नहीं होंगी। वे 5 बार के चैंपियन हैं। आखिरकार उनके पास एक नया कप्तान है। थोड़ा धैर्य बनाए रखें। आप उस व्यक्ति को जानते हैं। रवि शास्त्री ने कहा, आप अपने जैसे इंसान के पीछे पड़े हैं। दिन के अंत में, उसे रात में सोना है। इसलिए बस इसके बारे में सोचें, शांत रहें।
Ravi Shastri की हार्दिक को सलाह

रवि शास्त्री ने आगे कहा कि हार्दिक को मेरी सलाह यह होगी कि शांत रहें, धैर्य रखें, ध्यान ना दें और फिर अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करें। चीजें बदल जाएंगी। इसके अलावा, शास्त्री ने बताया कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाने और हार्दिक को कप्तानी देने का निर्णय MI टीम मैनेजमेंट द्वारा लिया गया था। शास्त्री ने कहा कि मालिक ही मालिक हैं और वे ही फैसला लेते हैं।
Ravi Shastri मानना, फ्रेंचाइजी को अधिकार, वे किसे कप्तान बनायें

हालाँकि, शास्त्री ने यह भी दावा किया कि बेहतर कम्युनिकेशन हो सकता था। उन्होंने कहा, देखिए, आख़िरकार यह कोई भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) नहीं है जो खेल रही है। यह फ्रेंचाइजी क्रिकेट है। उन्होंने डॉलर्स का भुगतान किया है, वे मालिक हैं। यह उनका अधिकार है कि वे किसे कप्तान बनाना चाहते हैं।
जहां तक मुझे यह लगता है कि इसे बेहतर ढंग से संभाला जा सकता था। जहां पर कमी रही, वह है कम्युनिकेशन में अधिक स्पष्टता। यदि आप कप्तान के रूप में हार्दिक को चाहते थे, तो कहें कि आप भविष्य देख रहे हैं। हम भविष्य की टीम का निर्माण करना चाहते हैं।
Ravi Shastri: MI के मैनेजमेंट की गलती, सजा हार्दिक भुगत रहा है
MI मैनेजमेंट को बताना चाहिए था कि हम चाहते हैं रोहित शर्मा भविष्य की टीम बनाने में हार्दिक पांड्या की मदद करें। हम अगले 3 साल में मुंबई इंडियंस को कहां देखना चाहते हैं, इसका रोड मैप जारी करें। इस सब को ख़त्म करने के लिए कम्युनिकेशन को थोड़ा और बाहर आना चाहिए था। यह आपके कहने का मामला नहीं है कि हम रोहित शर्मा को नहीं चाहते’, या वह उनके साथ बुरा व्यवहार किया गया। MI मैनेजमेंट को स्पष्ट करना चाहिए था की कप्तानी में परिवर्तन के पीछे उनकी क्या मंशा है। उनकी गलती की सजा हार्दिक पांड्या भुगत रहा है।


1 thought on “Ravi Shastri ने IPL 2024 मे कैसे और क्यों हार्दिक की कप्तानी और हार्दिक का बचाव किया?”