SRH Vs CSK Live Streaming: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 18वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स (Sunrisers Hyderabad And Chennai Super Kings) आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium, Hyderabad) पर खेला जाएगा।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल (IPL 2024 Point Table) में सातवें स्थान पर है। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम (CSK Team) दूसरे स्थान पर है। जानें दोनों टीमों के बीच लाइव कवरेज और टेलीकास्ट कब कहां और कैसे देख सकते हैं।
SRH Vs CSK Live Streaming: IPL 2024 के 18वें मैच में आज हैदराबाद और चेन्नई का आमना –सामना

SRH Vs CSK Live Streaming: सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स (SRH Vs CSK) के बीच शुक्रवार को आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 18वां मुकाबला राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। पैट कमिंस (Pent Cummins) के नेतृत्व वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम इस समय प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर काबिज है। वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम तीसरे स्थान पर मौजूद है।
SRH Vs CSK Live Streaming: दोनों ही टीम पिछला मैच हार कर आई है

SRH Vs CSK Live Streaming: याद हो कि हैदराबाद और चेन्नई दोनों को ही अपने पिछले मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी थी। दोनों टीमों की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने की होगी, जिसके चलते यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। हैदराबाद को अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) से शिकस्त मिली थी। चेन्नई सुपरकिंग्स को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने पराजित किया था।
चलिए जानते हैं कि सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
SRH Vs CSK Live Streaming: इस मैच की कुछ खास जानकारी
SRH Vs CSK के बीच आईपीएल 2024 का 18वां मैच कब खेला जाएगा?
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 18वां मुकाबला शुक्रवार यानी 5 अप्रैल 2024 को खेला जाएगा।
SRH Vs CSK के बीच आईपीएल 2024 का 18वां मैच कहां पर खेला जाएगा?
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 18वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
SRH Vs CSK के बीच आईपीएल 2024 का 18वां मैच कितने बजे शुरू होगा?
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 18वां मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आधे घंटे पहले टॉस होगा।
SRH Vs CSK के बीच आईपीएल 2024 के 18वें मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां पर देखें?
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आईपीएल 2024 के 18वें मैच का लाइव प्रसारण आप टीवी में स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।
SRH Vs CSK के बीच आईपीएल 2024 के 18वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां पर देख सकते हैं?
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आईपीएल 2024 के 18वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा एप पर मुफ्त में देख सकते हैं।

