इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए पूरी तरह तैयार उमरान मलिक पूर्व चयनकर्ता का दावा

अपनी पेस से आई पी एल में सनसनी मचाने वाले उमरान मलिक को भारतीय टीम में पहली बार चुना गया।

हालांकि, अभी उनको अपनी बारी आने का इंतजार है। उमरान मलिक को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है, लेकिन पहले मैच में उनको खेलने का मौका नहीं मिला। यहां तक कि दूसरे मैच में भी उन्हें बेंच पर ही बैठा कर रखा गया । इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर और चयनकर्ता रहे दिलीप वेंगसरकर ने दावा किया है कि इस खिलाड़ी (उमरान मालिक) ने वो सबकुछ कर दिया है, जिसकी वजह से उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलना चाहिए ।

22 वर्षीय तेज गेंदबाज उमरान मलिक को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में बेंच पर बैठना पड़ा। यहां तक कि इस पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने 212 रन लुटवा दिए थे। इसके बावजूद भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कहना था कि वे अभी उमरान मलिक को मैदान पर उतारने के इच्छुक नहीं हैं। उनका कहना है कि युवा खिलाड़ी को भारत की टीम से डेब्यू करने के लिए बहुत धैर्य दिखाने की जरूरत होती है, लेकिन दिलीप वेंगसरकर का कहना है कि आई पी एल 2022 में 24 विकेट गिराने वाले उमरान मलिक इंटरनेशनल (अंतर्राष्ट्रीय)क्रिकेट के लिए एकदम तैयार हैं।


पूर्व भारतीय खिलाड़ी और चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर ने खलीज टाइम्स जो एक जानी मानी पत्रिका है से बात करते हुए कहा, “खेल को लेकर हर किसी का नजरिया अलग होता है, लेकिन मुझे लगता है कि वह आई पी एल (इंडियन प्रिमियर लीग) में उस तरह की रफ्तार और सटीकता दिखाने के बाद खेलने के लायक हैं”।

साथ ही जब आप अपने देश मे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हों, तो उसके जैसे किसी खिलाड़ी को परखने का यह ही सही समय होता है। वह पिछले दस वर्षों में मैंने देखे सबसे रोमांचक खिलाड़ियों में से एक हैं। मुझे पूरी आशा है कि वह अच्छा करेंगे, क्योंकि वह काफी हद तक फिट दिखाई देते हैं और उनके पास तेज गेंदबाजी वाली चालाकी और आक्रामकता है तथा उमरान मलिक को गति और सटीकता कुदरती मिली है। मुझे लगता है कि उसे लंबे समय तक भारत के लिए खेलने में सक्षम होना चाहिए।”

Leave a Comment