ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है, जहां उसे मेजबान टीम के साथ टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलनी है.
तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज शाम 7बजे से श्रीलंका के पालेकल स्टेडियम में खेला जाएगा। बतौर कप्तान आरोन फिंच और दासुन शनका आमने सामने होंगे।
मेहमान ऑस्ट्रेलिया क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी तो वहीं श्रीलंका चाहेगी कि जीतकर सम्मान के साथ सीरीज का अंत हो।सीरीज के पिछले दो मैचों की बात की जाए तो पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता था। श्रीलंका 128 रनों पर सिमट गई थी जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 6 ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था।
दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी, अभी तक दोनों बार ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करते हुए ही जीत दर्ज की है। इससे पहले दो बार श्रीलंका दौरे पर आई ऑस्ट्रेलिया ने एक बार सीरीज 2-0 से जीती थी जबकि एक बार 0-2 से हारी थी।श्रीलंका क्रिकेट टीम का प्रदर्शन शुरूआती दोनों मैचों में बेहद खराब रहा है।
ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 2 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है, अंतिम मैच सीरीज के लिए कोई मायने नहीं रखता। 2-0 से आगे ऑस्ट्रेलिया क्लीन स्वीप करना चाहेगा तो वहीं श्रीलंका चाहेगी कि वनडे से पहले अंतिम टी20 मैच जीतकर खिलाड़ियों में आत्मविश्वास लाया जाए।ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच और सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर शानदार फॉर्म में है. श्रीलंका के गेंदबाजों का उनसे निपटना उतना आसान नहीं होगा.
श्रीलंका संभावित प्लेइंग इलेवन :
पथुम निसानका, दनुष्का गुणथिलका, कुसल मेंडिस (wk), चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (c), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, लक्ष्मण संदाकन, कसुन रजिथा
ऑस्ट्रेलिया संभावित प्लेइंग इलेवन ;
एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), एश्टन एगर, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, जोश हेज़लवुड

