IND Vs SL: भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) मे वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) का 33वां मैच खेला गया। इस मैच मे भारत (IND) ने श्रीलंका (SL) को 302 रन से हराकर सेमीफाइनल (Semi Final) में अपनी जगह बना ली है। भारत के तेज गेंदबाज शमी (Shmi) की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी श्रीलंका टीम 19.4 ओवर में 55 रन पर ही ऑल आउट हो गई। मोहम्मद शमी ने एक बार फिर से अपनी घातक गेंदबाजी की बदौलत पांच विकेट लिए, टीम इंडिया की यह वनडे वर्ल्ड कप (ODIWC) मे सबसे बड़ी जीत है।
IND Vs SL: भारत के तेज गेंदबाजों की तिकड़ी का कमाल

IND Vs SL: वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मैच में एक बार फिर से भारतीय तेज गेंदबाजों ने अपनी तेज गेंदबजी का कहर श्रीलंका के बल्लेबाजों को दिखाया। शमी-बुमराह और सिराज की धमाकेदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने श्रीलंका को 302 रन से करारी शिकस्त दी।
IND Vs SL: वर्ल्ड कप 2023 मे भारत की लगातार सात जीत

लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी श्रीलंका टीम 19.4 ओवर में 55 रन बनाकर सिमट गई। अभी तक भारत ने अपने सभी सातों मैच जीते हैं और वह प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। भारत के लिए यह ऐतिहासिक जीत रही। भारत की वनडे वर्ल्ड कप में यह सबसे बड़ी जीत है।
IND Vs SL: टॉस हारकर भारत की पहले बल्लेबाजी

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को 4 रन के निजी स्कोर पर आउट करके श्रीलंका ने भारत को पहला झटका दिया। इसके बाद गिल और विराट कोहली (Gil And Virat Kohli) ने पारी को संभाला। शुभमन गिल अपना पहला वर्ल्ड कप शतक बनाने से चूक गए। गिल 92 रन के स्कोर पर आउट हुए। आउट होने से पहले विराट के साथ 189 रन की साझेदारी की।
IND Vs SL: तीन भारतीय बल्लेबाज शतक से चूक गए
वहीं, दर्शकों को विराट कोहली के 49वें शतक का इंतजार था, लेकिन वह भी अधूरा रह गया। विराट 88 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने तेज बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों की खबर ली। श्रेयस ने 82 रन की पारी खेली। भारत ने 8 विकेट खोकर 357 रन बनाए। गेंदबाजी में श्रीलंका की ओर से दिलशान मधुशंका ने पांच विकेट झटके।
IND Vs SL: बुमराह और शमी ने श्रीलंका को शुरुआती झटके दिए

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर की पहली ही गेंद पर बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद सिराज ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर श्रीलंका टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी। रोहित शर्मा ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए शमी को अटैक पर लगाया।


1 thought on “IND Vs SL: World Cup 2023 मे टीम इंडिया ने श्रीलंका को बुरी तरह शिकस्त दी, भारतीय टीम सेमीफाइनल मे अपनी जगह बनाने वाली पहली टीम बनी। तेज गेंदबाजी की तिकड़ी ने घातक गेंदबाजी की। ”