IND Vs SA 2nd Test Pitch Report: केप टाउन की पिच से किसको मिलेगा फायदा बल्‍लेबाजों को या फिर गेंदबाजों को? यहाँ की पिच रिपोर्ट क्या कहती है?   

IND Vs SA 2nd Test Pitch Report: भारत-दक्षिण अफ्रीका (IND Vs SA) के बीच 3 जनवरी से दो मैचों की सीरीज का दूसरा व अंतिम टेस्‍ट मैच केप टाउन (Cap Town) में खेला जाएगा। भारतीय टीम (Indian Team) इस समय सीरीज में 0-1 से पीछे है। केप टाउन में टीम इंडिया (Team India) सीरीज बराबर करना चाहेगी। मगर केप टाउन की पिच से बल्‍लेबाजों या गेंदबाजों में से किसे फायदा मिलेगा? यहां की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रही है।

IND Vs SA 2nd Test Pitch Report: भारतीय टीम (Indian Team) एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में पहली बार टेस्‍ट सीरीज जीतने से चूक गई। रोहित शर्मा की (Rohit Sharma) कप्तानी वाली भारतीय टीम को सेंचुरियन (Centurion) में खेले गए पहले टेस्‍ट में एक पारी और 32 रन से शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी। टीम इंडिया की कोशिश केप टाउन में मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करने पर होगी।

3 जनवरी से भारत और साउथ अफ्रीका (India And South Africa) के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका (SA) की टीम सेंचुरियन की तरह दमदार खेल केपटाउन में भी दिखाना चाहेगी।

यह भी देखें: Mahendra Singh Dhoni ने लंबे बाल रखने का ऐसा क्या कारण बताया, जिसे जानकार आपका दिल खुश हो जाएगा?

IND Vs SA 2nd Test Pitch Report: कैसी है केपटाउन की पिच?

IND Vs SA 2nd Test Pitch Report
IND Vs SA 2nd Test Pitch Report

भारत और साउथ अफ्रीका (IND Vs SA) के बीच दूसरा टेस्ट मैच केपाटउन के न्यूलैंड्स मैदान (Cape Town’s Newlands Grounds) पर खेला जाना है। केपटाउन के इस ग्राउंड पर तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहता है। पिच से मिलने वाले बाउंस की मदद से फास्ट बॉलर्स कहर बनकर टूटते हैं। यही वजह है कि इस मैदान पर काफी कम टेस्ट मैचों का नतीजा ड्रॉ के रूप में आता है। बल्लेबाजों के लिए केपटाउन में रन बनाना काफी मुश्किल काम रहता है।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ कुकिंग मे भी रुचि रखते है तो कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँपर क्लिक करे।

IND Vs SA 2nd Test Pitch Report: क्या हैं आंकड़े?

केपटाउन के इस मैदान पर अब तक कुल 60 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें से 23 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 25 मैचों में मैदान चेज करने वाली टीम ने मारा है। पहली पारी में एवरेज स्कोर 325, दूसरी में 292, तीसरी में 234 और चौथी इनिंग में 163 रहा है। यानी चौथी पारी में बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ती है।

IND Vs SA 2nd Test Pitch Report: टीम में वापसी होगी जडेजा की

IND Vs SA 2nd Test Pitch Report
IND Vs SA 2nd Test Pitch Report

IND Vs SA 2nd Test Pitch Report: साउथ अफ्रीका के विरुद्द इंजरी की वजह से पहला टेस्ट नहीं खेलने वाले रविंद्र जडेजा की दूसरे टेस्ट में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। जडेजा प्रैक्टिस सेशन में भी जमकर पसीना बहाते हुए नजर आए थे। जड्डू ने बिना किसी परेशानी के गेंदबाजी और बल्लेबाजी की थी। जडेजा के आने से टीम इंडिया का स्पिन विभाग और बैटिंग ऑर्डर दोनों मजबूत होगा। हालांकि, जड्डू के लिए आर अश्विन (R Ashwin) को अंतिम ग्यारह में जगह बनानी होगी।

Leave a Comment