Cricket News क्रिकेट का Super गजब करिश्मा, 1 गेंद पर बनें 286 रन

Cricket News: क्रिकेट उन खेलों मे है जिसका इतिहास कुछ ऐसे किस्सों से सजा हुआ है जो इसको अनोखा खेल बनाता है। क्रिकेट इतिहास मे कुछ ऐसी चीजें हो चुकी है जिन्हे शायद कोई भूलना भी चाहें तो भूल नहीं पाता है। ऐसा दिलचस्प इतिहास कम ही खेलों का रहा है। क्रिकेट की 22 गज की पट्टी यानि पिच पर बल्लेबाजों ने कई ऐसे रिकार्ड बनाए है जो सुनहरे अक्षरों मे दर्ज हुए और आज भी उनका उल्लेख या तुलना की जाती है।

तमाम रिकार्ड्स और आंकड़ों के बीच एक रिकार्ड की चर्चा हमेशा रही है कि किस क्रिकेट मे 1 गेंद पर सबसे ज्यादा रन बनाने का क्या रिकार्ड है। ऐसे ही एक अनोखे रिकार्ड के बारे मे आपको बताते है।

 Cricket News: विक्टोरिया और स्क्रैच इलेवन के बीच मैच

इतिहास के पन्नों मे दर्ज है कि वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बॉनबरी मे विक्टोरिया और स्क्रैच इलेवन (Victoria and the Scratch XI in Bonbury, Western Australia) टीमों के बीच मैच हुआ था। और उस मैच मे 1 गेंद पर 286 रन बन गए थे, कैसे हुआ था यह करिश्मा, आइए आगे जानते है।

उस मैच की पहली ही गेंद पर विक्टोरिया के ओपनर (Victoria’s Opener) ने एक बहुत ही लंबा और ऊंचा शॉर्ट लगाया और रन दौड़ना शुरू कर दिया तभी कुछ गजब हो गया।

वहाँ बाउन्ड्री के अंदर मौजूद एक पेड़ पर गेंद जा अटकी। विरोधी टीम ने गेंद खो जाने की अपील की, लेकिन अंपायर ने नजर अंदाज किया। गेंद नीचे लाने की बहुत कोशिशें हुई, काफी देर बाद बंदूक से निशाना लगाया और गेंद नीचे गिरी, तब तक दोनों बल्लेबाजों 286 रन दौड़ चुके थे।

यह भी देखें: Happy New Year 2024 मे हो सकती है Dhoni की IPL से विदाई, Rishabh Pant का होने वाला है कमबैक, क्रिकेट की दुनिया में कुछ खास यादों को सजाएगा साल 2024

 Cricket News: विक्टोरिया की जीत  

              

Cricket News
Cricket News

बल्लेबाजों ने 286 रन दौड़ कर वही पर पारी घोषित कर दी और आप यकीन नहीं करेगे कि बाद मे जीती भी विक्टोरिया की टीम। ये रिपोर्ट उन दिनों इंग्लैंड के एक अखबार पॉल मॉल गैजेट (Pall Mall Gazette, a newspaper in England ) ने छापी थी। लेकिन आज तक उस रिपोर्ट पर शक किया जाता था हालांकि बाद मे कई अखबारों मे वो खबर छपी।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Cricket News: इन्टरनैशनल क्रिकेट मे 1 गेंद पर सर्वाधिक रन

वैसे इन्टरनैशनल क्रिकेट (Inter National Cricket) की बात करें तो टेस्ट क्रिकेट मे 1 गेंद पर सर्वाधिक 8 रन एंड्रू सायमण्ड्स (Andrew Symonds) के नाम दर्ज है उन्होंने न्यूज़ीलैंड (New Zealand) के खिलाफ मैच मे ओ ब्रायन (o’brien) की गेंद पर पहले 3 रन दौड़े फिर ओवर थ्रो हुआ तो 1 रन और दौड़ा और फिर 1 और ओवर थ्रो पर गेंद बॉउन्ड्री पार चली गई।

Cricket News: वर्ल्ड कप 2023 मे 1 गेंद पर सर्वाधिक रन

Cricket News: वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) मे 1 गेंद पर सर्वाधिक रन का वनडे रिकार्ड न्यूज़ीलैंड (NZ) के मिचेल सेन्टनर (Mitchell Sentnar) ने बनाया जब नीदर लेंडस (Nether Lands) के गेंदबाज बास डी लीड (bass d lead) की 1 नो बॉल पर पहले छक्का जड़कर 7 रन बनाए। जब दोबारा लीड ये गेंद फेंकने आए तो सेन्टनर ने फिर छक्का जड़कर 1 गेंद मे 13 रन बटोर लिए।

Leave a Comment