IND Vs NZ:  इंदौर के दर्शकों ने क्या कह कर लिए Best शुभमन गिल के मजे, वायरल हो गया वीडियो

IND Vs NZ :  शुभमन गिल (Shubman Gill) एक बार फिर सारा (Sara) के नाम पर घिरे हुए नजर आए। महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की बेटी सारा (Sara) या बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सारा अली (Sara Ali) के साथ शुभमन गिल (Shubman Gill) का नाम जुड़ चुका है। फैंस ने सारा (Sara) के नाम से शुभमन (Subhman) की खिंचाई की।

IND Vs NZ
IND Vs NZ

भारत (Bharat) और न्‍यूजीलैंड (New Zealand) के बीच मंगलवार को तीसरा व अंतिम वनडे इंदौर (Indore) के होल्‍कर स्‍टेडियम (Holkar Stadium) पर खेला गया। भारतीय टीम ने 90 रन से मैच जीतकर कीवी टीम का क्‍लीन स्‍वीप किया।

India Team Records At Indore Stadium

भारतीय टीम ने पहले बल्‍लेबाजी के आमंत्रण को स्‍वीकार किया और शुभमन गिल (112) व कप्‍तान रोहित शर्मा (101) के शतकों की मदद से निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 385 रन बनाए। शुभमन गिल ने मैच में वर्ल्‍ड रिकॉर्ड भी बनाया। वो तीन मैचों की सीरीज में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज बने और पाकिस्‍तान के कप्‍तान बाबर आजम की बराबरी की। इस शानदार प्रदर्शन के लिए शुभमन गिल को प्‍लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला।

IND Vs NZ 3rd ODI Match Highlights
IND Vs NZ 3rd ODI Match Highlights

बहरहाल, शुभमन गिल ने भले ही बल्‍ले से शानदार प्रदर्शन किया हो, लेकिन मैदान के बाहर अपनी लव लाइफ के कारण वो इंदौर की जनता की ट्रोलिंग का शिकार बने। मैदान में मौजूद दर्शकों ने सारा का नाम लेकर भारतीय क्रिकेटर की जमकर खिंचाई की। स्‍टेडियम में कई फैंस चिल्‍लाते हुए नजर आए, ‘हमारी भाभी कैसी हो, सारा भाभी जैसी हो।’ फैंस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

IND Vs NZ
IND Vs NZ

वाइरल video twitter मे देखने के लिए क्लिक करें:

वैसे, यह पहला मौका नहीं है जब 23 साल के शुभमन गिल को सारा के नाम से छेड़ा गया हो। दरअसल, शुभमन गिल का नाम महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सारा अली खान के साथ जुड़ चुका है। यही वजह है कि शुभमन गिल को सारा के नाम से छेड़ा जाता रहा है।

गौरतलब है कि शुभमन गिल के शतक की मदद से भारतीय टीम ने तीसरे वनडे में 385/9 का विशाल स्‍कोर बनाया। इसके जवाब में न्‍यूजीलैंड की टीम 41.2 ओवर में 295 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम ने न्‍यूजीलैंड को मात देकर आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में शीर्ष स्‍थान हासिल किया। भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। शुभमन गिल अपने शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे।

Leave a Comment