Shubhman Gill Interview : कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि गिल (Gill) के पिता ने इनसे कहा था कि तुम कब तक ऐसी ही छोटी-छोटी पारियां खेलते रहोगे या कभी शतक भी बनाओगे। इसके बाद पिता की बातों का इन पर गहरा असर पड़ा, इसके बाद गिल (Gill) ने पिछली चार पारियों में तीन शतक बना दिए हैं।

न्यूजीलैंड (New Zealand) के विरुद्द वनडे सीरीज के आखिरी मैच में शुभमन गिल (Shubhman Gill) ने 112 रन की शानदार पारी खेली। इन्होंने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ 212 रन की जोरदार ओपनिंग साझेदारी की और टीम इंडिया (Teem India ) को शानदार शुरुआत दिलाई। पिछली चार वनडे पारियों में यह गिल का तीसरा शतक था। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका (Sri Lanka) के विरुद्द भी जोरदार शतक लगाया था और न्यूजीलैंड (New Zealand) के विरुद्द वन डे मैच की सीरीज के पहले मैच में 208 रन बनाए थे।
यह भी देखें : Interesting facts of Ipl
इंडिया (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच वनडे मैच की सीरीज के अंतिम मैच के बाद भारतीय कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने शुभमन गिल (Shubhman Gill) का इंटरव्यू लिया। इस दौरान द्रविड़ (Dravid) ने गिल (Gill) को अपनी और से हार्दिक शुभकामनाएं दीं और इनकी शानदार फॉर्म की मजेदार वजह भी बताई।

द्रविड़ (Dravid) ने बताया कि जब शुभमन गिल (Shubhman Gill) अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो रहे थे तो इनके पिता ने इनसे पूछा कि क्या तुम हमेशा ही हल्की फुहार करते रहोगे या कभी तूफान के साथ बरसोगे भी (तुम छोटी पारियां ही खेलते रहोगे या कभी बड़े शतक भी लगाओगे)। इसके बाद द्रविड़ ने कहा कि आपने पिछले एक महीने में जो किया, आपने वाकई में रनों की बारिश की है। आपके पिता को आप पर नाज होगा।
अगर आप कुकिंग मे रुचि रखते हैं तो हिन्दी मे पढ़ने के लिए क्लिक करें:
गिल ने कहा “मुझे यह बिल्कुल भी नहीं लगता कि मेरे पिताजी इस मैच को लेकर बहुत ज्यादा खुश होंगे। वह चाह रहे होंगे कि मैं शतक लगाने के बाद भी क्रीज पर रहकर अच्छी तरह बल्लेबाजी करूं और वनडे में दूसरा दोहरा शतक लगाने की कोशिश करूं।” इस पर द्रविड़ ने कहा कि आप सही हाथों में हैं, अगर आप खुद को और बेहतर करने के लिए प्रेरित नहीं करते हैं तो आपके पिता वह काम करते हैं।
द्रविड़ ने गिल से पूछा कि बांग्लादेश के विरुद्द टेस्ट सीरीज से ही आप शानदार लय में हैं। पिछली छह पारियों में तीन शतक लगा चुके हैं। अब कैसा महसूस हो रहा है। इसके जवाब में गिल ने बताया कि इन्हें वनडे मैच में बल्लेबाजी करना बहुत पसंद है। वह शुरुआत में अपना समय लेकर देख सकते हैं कि पिच कैसी है।
इसके बाद वह अपना स्वाभाविक खेल दिखा सकते हैं। गिल ने कहा कि श्रीलंका के विरुद्द वनडे मैच की सीरीज से पहले इन्हें नहीं पता था कि वह खेलेंगे या नहीं, लेकिन आपने (द्रविड़) और कप्तान रोहित ने उन पर जो भरोसा दिखाया, उससे मुझे बहुत ही आत्मविश्वास मिला। इस बात का मजे लेते हुए द्रविड़ ने कहा कि आपने कोच की तारीफ करके बहुत ही अच्छा काम किया है।
Shubhman Gill Interview मे गिल ने द्रविड़ से क्या पूछा ?
गिल ने कोच द्रविड़ से पूछा कि आपने पिछले 5-6 साल में मुझे देखा है, मेरे अंदर क्या बदलाव आया है। इस पर द्रविड़ बोले कि रन बनाने और बल्लेबाजी करने की भूख तो आपके अंदर हमेशा से थी, लेकिन पिछले 7-8 महीनों में आपके अंदर सबसे बड़ा बदलाव आपकी फील्डिंग को लेकर आया है। आप स्लिप में कैच पकड़ने के लिए लगातार अभ्यास कर रहे हैं और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यह आपके अंदर सबसे बड़ा बदलाव है।
आपके अंदर समझदारी पहले ही थी, लेकिन रनों की भूख अब और बढ़ गई है। जब आप वनडे में बल्लेबाजी करते हैं तो आप रोहित और विराट के साथ बल्लेबाजी करते हैं। यह आपके लिए बहुत अच्छी चीज है। आप इन दोनों से बहुत कुछ सीख सकते हैं।
इसके जवाब में गिल ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों को बल्लेबाजी करते हुए देखकर मैं बड़ा हुआ हूं। अब उनके साथ बल्लेबाजी करना और उनके दिमाग को पढ़ना मेरे लिए बहुत ही सुखद अनुभूति है। आज रोहित भाई जब 70-80 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे और डेरिल मिचेल गेंदबाजी के लिए आए तो रोहित ने कहा कि यह गेंदबाज मेरा विकेट ले सकता है पर मैं इसकी गेंदों पर जमकर रन बटोरने की कोशिश करूंगा। इस तरह की सोच से आपका खेल साफ होता है।
गिल ने द्रविड़ से पूछा कि आपके नाम वाले ड्रेसिंग रूम के अंदर जाना आपको कैसा लगता है। इस पर द्रविड़ ने कहा कि भारत (Bharat) के लिए मुझे खेलने का मौका मिला, इसके लिए मैं बहुत ही सौभाग्यशाली हूं। शायद मेरे अंदर वह क्षमता रही होगी कि में टीम इंडिया (Teem India) में अपनी जगह बनाऊं और लंबे समय तक भारत (Bharat) के लिए खेल सका। यह मेरा सौभाग्य हैं। इतने साल में लोगों ने मुझे बहुत ही प्रेम दिया है।

यह बहुत अच्छा है, हालांकि, कई बार यह शर्मनाक भी होता है। आपके लिए मैं यही कहूंगा कि रोहित (Rohit ) और कोहली (KOhli) के साथ बल्लेबाजी करके तुम लगातार सीखते रहो, और कोशिश करो कि तब तक आउट न हों, जब तक ये दोनों क्रीज पर हैं। भविष्य के लिए आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

