IND Vs NZ 3rd ODI Match Highlights: इंडिया (India) ने सीरीज के तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड (New Zealand) को 90 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया (Team India) ने तीन मैच की इस वनडे सीरीज में कीवियों का क्लीन स्वीप कर दिया।
टीम इंडिया (Teem India) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) को सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में 90 रनों से हरा दिया। इंदौर (Indore) के होलकर स्टेडियम (Holkar Stadium) में खेले गए इस मैच मे हुए भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड (New Zealand) के सामने जीत के लिए 386 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी कीवी टीम 41.2 ओवर में 295 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
यह भी देखें : Interesting Facts of Ipl
क्लीन स्वीप तीसरी बार किया टीम इंडिया ने
न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम पिछले 25 साल से वनडे सीरीज के लिए भारत (Bharat) का दौरा कर रही है। इस दौरान उसने सात सीरीज खेले हैं इसमें से तीसरी बार टीम इंडिया (Teem India) ने उसका क्लीन स्वीप किया। इससे पहले, भारत (Bharat) ने 1988-89 में न्यूजीलैंड का 4-0 से क्लीन स्वीप किया था। भारत ने 2010 में दूसरी बार कीवियों का 5-0 से क्लीन स्वीप किया। वहीं 2023 में मंगलवार 24 जनवरी को खत्म हुए तीसरे मैच को जीतकर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड का 3-0 से क्लीन स्वीप किया।
न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम को क्लीन सवेयप करते ही भारतीय क्रिकेट टीम आइ सी सी ओ डी आइ रैंकिंग मे इस साल की शुरुआत मे ही नंबर एक पर आ गई है।
अगर आप कुकिंग मे रुचि रखते हैं तो हिन्दी मे पढ़ने के लिए क्लिक करें :
न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम मे रोहित-गिल ने बरसाए रन
इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शुभमन गिल (Shubhman Gill) ने शतकीय पारियां खेली। रोहित (Rohit) ने तीन साल के बाद वनडे में सेंचुरी लगाई। उन्होंने वनडे फॉर्मेट में 30वां शतक लगाकर रिकी पॉन्टिंग (Rinky Pointing) की बराबरी की। शुभमन ने तीन मैच की इस सीरीज में दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने पहले मैच में दोहरा शतक लगाया था और इस मैच में 112 रन की पारी खेली। गिल ने तीन मैच की इस सीरीज में 360 रन बनाकर बाबर आजम के रिकॉर्ड की बराबरी की।

पूरे टूर्नामेंट मे शानदार प्रदर्शन की वजह से शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ थे टूर्नामेंट चुना गया।
डेवन कॉन्वे के शतक पर फिर गया पानी
न्यूजीलैंड की ओर से 295 रन में सबसे बड़ा योगदान सलामी बल्लेबाज डेवन कॉन्वे ने किया। उन्होंने 100 गेंदों में 138 रन की आतिशी पारी खेली जिसमें 12 चौकों के साथ 8 छक्के भी शामिल हैं पर ये पारी भी कीवियों को टीम इंडिया पर विजय ना दिला सकी।

कुलदीप-शार्दुल ने लिए विकेट

इस मैच में तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) और बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने इंडियन अटैक की अगुवाई की। इन दोनों ने 3-3 विकेट लिए। स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इंदौर की फ्लैट विकेट पर 2 विकेट लिये। हार्दिक पांड्या और उमरान मलिक को 1-1 विकेट मिली।

इंदौर की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल थी, इस प्रतिकूल परिस्थिति मे भी अपनी आक्रामक गेंदबाजी से तीन विकेट निकालने के लिए शार्दूल ठाकुर को प्लेयर ऑफ थे मैच से नवाज़ा गया।

