BBL: दुनिया के नंबर 1 टी20 गेंदबाज राशिद खान हुए चोटिल, इलाज के लिए सभी टी20 लीग मे नहीं खेलने का निर्णय किया है।  

BBL: राशिद खान (Rashid Khan) ने पीठ में चोट के कारण आगामी बिग बैश लीग (BBL) से अपना नाम वापस ले लिया है। आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग (ICC T20 Inter National Ranking) में नंबर-1 गेंदबाज राशिद खान को बीबीएल में लगातार सातवें साल एडिलेड स्‍ट्राइकर्स का प्रतिनिधित्‍व करना था। क्‍लब के महाप्रबंधक टिम नीलसर ने राशिद खान के बाहर होने पर निराशा व्‍यक्‍त की और कहा कि वो सात साल से स्‍ट्राइकर्स के चहेते सदस्‍य हैं। राशिद खान ने स्‍ट्राइकर्स के लिए 69 मैचों में 98 विकेट चटकाए हैं।

यह भी देखें: IPL 2024 Auction: टीमों के बीच खिलाड़ियों के एक्चेंज का दौर शुरू, क्या है IPL Trade के नियम?

BBL: राशिद खान ने बिगबैश लीग से अपना नाम वापस लिया

BBL:
BBL:

BBL: अफगानिस्‍तान (Afghanistan) के स्‍टार लेग स्पिनर राशिद खान ने पीठ में चोट के कारण ऑस्‍ट्रेलिया (AUS) की टी20 बिग बैश लीग से अपना नाम वापस ले लिया है। राशिद खान को छोटी सर्जरी की जरुरत है।

दुनिया के नंबर-1 टी20 इंटरनेशनल रैंक वाले गेंदबाज राशिद खान को बीबीएल में लगातार सातवें साल एडिलेड स्‍ट्राइकर्स का प्रतिनिधित्‍व करना था। बीबीएल के सीजन की शुरुआत अगले महीने होगी।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग का शौक रखने वाले कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

BBL: स्‍ट्राइकर्स का आया बयान

BBL:
BBL:

एडिलेड स्‍ट्राइकर्स के महाप्रबंधक टिम नीलसन ने राशिद खान को इस सीजन मे खोने से अपनी निराशा जाहिर की है। नीलसन ने अपने बयान में कहा, ”राशिद खान स्‍ट्राइकर्स के चहेते खिलाड़ियों में से एक हैं और उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ही जबरदस्‍त है। क्योंकि वो हमारे साथ करीब सात सालों से जुड़े हुए हैं, तो स्वाभाविक रूप से हमे  इस सीजन में उनकी कमी बहुत ही खलेगी।”

राशिद खान को एडिलेड और स्‍ट्राइकर्स से प्‍यार है। हम जानते हैं कि उन्‍हें बीबीएल में खेलना कितना पसंद हैं। हम उन्‍हें चोट का उपचार कराने के लिए समर्थन देते हैं ताकि लंबे समय तक खेल में वो शामिल रहे।

BBL: राशिद का बीबीएल में प्रदर्शन

BBL
BBL

साल 2017 में 19 साल की उम्र से ही राशिद खान ने बीबीएल में खेलना शुरू कर दिया था। उन्‍होंने अभी तक  स्‍ट्राइकर्स के लिए 69 मैचों में 98 विकेट निकाल कर दिए है और इनमे राशिद खान का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन 17/6 रहा। राशिद खान का इस तरह से बाहर होना एडिलेड र्स्‍टाइकर्स के साथ-साथ बीबीएल के लिए बहुत बड़ा झटका है। इससे पहले हैरी ब्रूक भी अपना नाम वापस ले चुके हैं

Leave a Comment