IND Vs AUS 2nd ODI Pitch Report: इंदौर की पिच पर रहेगा बल्लेबाजों का जलवा, गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाएगी यहाँ की पिच  

IND Vs AUS 2nd ODI Pitch Report: पहले वनडे में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम (Indian Team) रविवार (Sunday) को ऑस्ट्रेलिया (Australia) से दूसरे एक दिवसीय मैच में भिड़ेगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच इंदौर (Indore) के होल्कर स्टेडियम (Holkar Stadium) में खेला जाएगा। केएल राहुल (K L Rahul) की कप्तानी में टीम इंडिया (Team India) इस सीरीज को अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं दूसरी और कंगारू टीम (Kangaroo Team) भी मोहाली (Mohali) में मिली हार का हिसाब चुकाने के इरादे के साथ यहाँ पर उतरेगी।

IND Vs AUS 2nd ODI Pitch Report: कैसी खेलती है यहाँ की पिच?

IND Vs AUS 2nd ODI Pitch Report
IND Vs AUS 2nd ODI Pitch Report

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में ज्यादातर बल्लेबाजों का ही बोलबाला रहता है। क्योंकि यहाँ की बाउंड्री छोटी होने के कारण इस मैदान पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के विरुद्द भी इस मैदान पर खेले गए आखिरी मैच में स्कोर बोर्ड पर 385 रन टांगे थे। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने उस मैच में जोरदार शतक ठोका था। हालांकि, मैच के दिन बादल छाए रहने की उम्मीद है, तो ऐसे में तेज गेंदबाजों को भी पिच से मदद मिल सकती है।

यह भी देखें: IND Vs AUS ODI: सूर्या को अपनी गलती समझ आई कि किस वजह से वो वनडे में फ्लॉप हो रहे थे, अब मचाएंगे 50 ओवर की क्रिकेट में भी धमाल

IND Vs AUS 2nd ODI Pitch Report: क्या कहते हैं इस पिच के आंकड़े?

इंदौर के इस ग्राउंड पर अभी तक कुल 6 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें से 4 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। तो वहीं, 2 मैचों में मैदान चेज करने वाली टीम ने मारा है। यानी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना इंदौर में ज्यादा फायदे का सौदा नजर आता है।

यह भी पढ़ें: क्या आप क्रिकेट के साथ-साथ लजीज व्यंजन का भी शौक रखते है यदि रखते है तो इन लजीज व्यंजनों की रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs AUS 2nd ODI Pitch Report:  क्या बैटिंग लाइनअप में होगा बदलाव?

IND Vs AUS 2nd ODI Pitch Report
IND Vs AUS 2nd ODI Pitch Report

पहले वनडे में अपने बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन को देखते हुए दूसरे मैच में भारतीय टीम अपने बैटिंग लाइनअप से छेड़छाड़ बिल्कुल नहीं करना चाहेगी। शुभमन गिल और रुतुराज गायकवाड़ मोहाली में टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत देने में सफल रहे थे। वहीं, कप्तान केएल राहुल का बल्ला भी जमकर बोला था। सूर्यकुमार यादव ने भी अर्धशतकीय पारी खेली थी।

IND Vs AUS 2nd ODI Pitch Report: पहले वनडे मे गेंदबाजों का प्रदर्शन जोरदार रहा

बल्लेबाजों के साथ-साथ टीम इंडिया के गेंदबाज भी पहले वनडे में सुपर हिट रहे थे। मोहम्मद शमी ने कहर बरपाते हुए पांच विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, बुमराह और अश्विन रनों पर लगाम लगाने में सफल रहे थे। हालांकि, शार्दुल ठाकुर पहले मैच में बहुत ही महंगे साबित हुए थे। अब ऐसे में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम शार्दुल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका देती है या नहीं।

2 thoughts on “IND Vs AUS 2nd ODI Pitch Report: इंदौर की पिच पर रहेगा बल्लेबाजों का जलवा, गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाएगी यहाँ की पिच  ”

Leave a Comment