IND Vs AUS ODI: सूर्या को अपनी गलती समझ आई कि किस वजह से वो वनडे में फ्लॉप हो रहे थे, अब मचाएंगे 50 ओवर की क्रिकेट में भी धमाल

IND Vs AUS ODI: वनडे (ODI) में अपनी फॉर्म को तलाश रहे सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) का बल्ला भी मोहाली (Mohali) में जमकर बोला। सूर्या ने 49 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। मैच के बाद दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने बताया कि एक दिवसीय क्रिकेट में फ्लॉप होने का कारण उन्हें समझ आ गया है। सूर्या ने कहा कि वो अपनी गलती पर काम कर रहे हैं और इस फॉर्मेट में भी धमाल मचाने को बेकरार हैं। टीम इंडिया (Team India) ने पहले वनडे में 5 विकेट से दर्ज की जीत।

IND Vs AUS ODI: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के विरुद्द खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय बल्लेबाजों का बोलबाला रहा। कंगारू टीम (Kangaroo Team) से मिले 277 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने आसानी के साथ हंसते-खेलते हुए हासिल कर लिया। वनडे में अपनी फॉर्म को तलाश रहे सूर्यकुमार यादव का बल्ला भी मोहाली में जमकर बोला।

यह भी देखें: IND Vs AUS Highlights: मोहाली मे मिली टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत, यह कारनामा रचने वाला भारत दूसरा देश बना

IND Vs AUS ODI: सूर्या का वनडे मे पहला अर्धशतक

सूर्या ने 49 गेंदों पर 50 रन की दमदार पारी खेली। मैच के बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज ने बताया कि एकदिवसीय क्रिकेट में फ्लॉप होने का कारण उन्हें समझ आ गया है। सूर्या ने कहा कि वो अपनी गलती पर काम कर रहे हैं और इस फॉर्मेट में भी धमाल मचाने को बेकरार हैं।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ लजीज व्यंजन का शौक रखते है तो इन लजीज व्यंजनों की रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs AUS ODI: क्या गलती कर रहे थे सूर्या?

IND Vs AUS ODI
IND Vs AUS ODI

IND Vs AUS ODI: मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी को लेकर बातचीत करते हुए कहा, “जब मैंने इस फॉर्मेट को खेलना शुरू किया था, तो मैं ऐसी पारी का सपना देखता था। मैं आखिर तक क्रीज पर रहकर टीम के लिए मैच को फिनिश करना चाहता था। खैर आज ऐसा हो नहीं सका, लेकिन मैं रिजल्ट से काफी खुश हूं। मैं यह सोच रहा था कि मेरे साथ इस फॉर्मेट में क्या गलत हो रहा है। टीम और बॉलर्स को वही एक जैसे ही हैं।”

सूर्या ने वनडे में हो रही खुद से गलती को उजागर करते हुए कहा, “मैंने वापस जाकर देखा और एहसास किया कि मैं शायद कुछ ज्यादा ही जल्दबाजी कर रहा था। ऐसे में मैंने धीमे और आखिर तक बल्लेबाजी करने का सोचा। शायद यह पहली बार हुआ होगा कि मैंने स्वीप शॉट नहीं खेला। इसी तरह से आखिर तक खेलकर टीम इंडिया को मैच जिताना चाहता हूं।”

https://www.youtube.com/shorts/cSIWB17weE8?feature=share

IND Vs AUS ODI: टीम इंडिया को मिली आसान जीत

मोहम्मद शमी की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम (Indian Team) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) को पहले वनडे में 276 रन पर रोका। ऑस्ट्रेलिया से मिले 277 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया (Team India) ने 48.4 ओवर में 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। टीम की ओर से रुतुराज गायकवाड़ ने 71 और शुभमन गिल ने 74 रन की दमदार पारी खेली। वहीं, कप्तान केएल राहुल 58 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सूर्यकुमार यादव ने भी अर्धशतक जमाया।

1 thought on “IND Vs AUS ODI: सूर्या को अपनी गलती समझ आई कि किस वजह से वो वनडे में फ्लॉप हो रहे थे, अब मचाएंगे 50 ओवर की क्रिकेट में भी धमाल”

Leave a Comment