IND Vs AUS 2nd ODI Highlights 2023:: भारत (India) ने ऑस्ट्रेलिया (IND Vs AUS) के विरुद्द खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। उसने इंदौर (Indore) में खेले गए दूसरे वनडे मैच में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 99 रन से जोरदार जीत हासिल की। भारत (Bharat) ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए। वहीं कंगारू टीम (Kangaroo Team) 28.2 ओवर में 217 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही भारत (India) ने तीन मैच की सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया है। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने जड़े शतक।
IND Vs AUS 2nd ODI Highlights 2023: भारत ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हराया

भारत (India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट पर 399 रन बनाए। बारिश होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया (Australia) को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 33 ओवर में 317 रन बनाने का लक्ष्य मिला। इस पर कंगारू टीम 28.2 ओवर में 217 रन पर सिमट गई।
IND Vs AUS 2nd ODI Highlights 2023: ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत

भारत के 400 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ही ओवर में शॉर्ट (9) और स्मिथ (0) को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजकर बड़ा झटका दिया। 9वें ओवर के बाद बारिश आ गई। डीएलएस (DLS) के तहत ऑस्ट्रेलिया को 33 ओवर में 317 रन का लक्ष्य मिला।
IND Vs AUS 2nd ODI Highlights 2023: अश्विन-जडेजा ने बदला मैच

डेविड वॉर्नर ने तेज खेलते हुए अर्धशतक जड़ा। वह 53 रन बनाकर अश्विन का शिकार बने। वॉर्नर के आउट होने के बाद भारत पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया पर हावी हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने एक के बाद एक विकेट गंवाए। अंत में 9वें विकेट के लिए हेजलवुड और शॉन ऐबट के बीच 77 रन की साझेदारी हुई। ऐबट ने अर्धशतक जड़ा।
IND Vs AUS 2nd ODI Highlights 2023: भारतीय गेंदबाजों का जलवा
वह 54 रन बनाकर जडेजा का शिकार बने। भारत की तरफ से अश्विन और जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा को दो विकेट और शमी को एक विकेट मिला। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 28.2 ओवर में 217 रन ही ढेर हो गई।
IND Vs AUS 2nd ODI Highlights 2023: भारतीय बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन

इससे पहले भारत ने शुभमन गिल (104) और श्रेयस अय्यर (105) की शतकीय साझेदारी की बदौलत 5 विकेट पर 399 रन का स्कोर बनाया। इसमें केएल राहुल ने 51 रन और सूर्यकुमार ने नाबाद 72 रन की पारी खेली। ईशान ने किशन 31 रन बनाकर आउट हुए। कैमरून ग्रीन को दो विकेट मिला।


2 thoughts on “IND Vs AUS 2nd ODI Highlights 2023: Great टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर सीरीज पर कब्जा जमाया, भारतीय बल्लेबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन ”