CPL 2023 Final: रविवार 24 सितंबर 2023 को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स (Trinbago Knight Riders and Guyana Amazon Warriors) के बीच कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) का फाइनल मैच खेला गया। नाइट राइडर्स ने 18 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर केवल 94 रन बनाए। ड्वेन प्रीटोरियस ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेजन की टीम ने 14वें ओवर में ही 1 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया।
CPL 2023 Final: नाइट राइडर्स की पहले बल्लेबाजी
अमेजन वॉरियर्स ने टॉस जीतकर नाइट राइडर्स को पहले बल्लेबाजी करने उतारा। नाइट राइडर्स ने 18 ओवर में 10 विकेट गंवाकर केवल 94 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेजन की टीम 14वें ओवर में ही 1 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया।
CPL 2023 Final: खराब रही शुरुआत-
नाइट राइडर्स की पारी की बात करें तो टीम की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही और दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्क डेयाल (mark deyal) 16 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद अगले ही ओवर में वाल्टन (Walton) भी 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम के लिए सबसे ज्यादा कीसी कार्टी (kisi karti) ने 45 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के के साथ 38 रन बनाए।
CPL 2023 Final: किरोन पोलार्ड भी 0 पर लौटे-
कप्तान किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) 0 रन पर आउट हुए और ड्वेन ब्रावो (dwayne bravo) 8 रन पर पवेलियन लौट गए। रसेल (Russell) 3 रन बनाकर आउट हुए। ब्रावो ने कार्टी (bravo carti) के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए सबसे ज्यादा 32 रन भी जोड़े। इसके कोई भी बल्लेबाज 1 रन से आगे नहीं बढ़ पाया।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।
CPL 2023 Final: अमेजन की गेंदबाजी-
इस बीच अमेजन के गेंदबाजों के सामने नाइट राइडर्स के सभी बल्लेबाज पूरे तरह से बेबस नजर आए। गेंदबाजी में अमेजन की ओर से ड्वेन प्रीटोरियस (Dwayne Pretorius) ने सबसे ज्यादा 4 विकेट, गुडाकेश मोती और कप्तान इमरान ताहिर (Gudakesh Moti and captain Imran Tahir) ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, रोमारियो शेफर्ड और रोन्सफोर्ड बीटन (Romario Shepherd and Ronsford Beaton ) ने 1-1 विकेट लिया।
CPL 2023 Final: शाई होप और सैम अयूब की जिताया मैच-
जीत के लिए 94 रन का पीछा करने आई अमेजन (Amazon) की टीम की शुरुआत भी खास नहीं थी और कीमो पॉल (Chemo Paul) दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर 11 रन बनाकर वापस लौट गए। इसके बाद शाई होप और सैम अयूब ने दूसरे विकेट के लिए दमदार पार्टनरशिप करते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
CPL 2023 Final: अमेजन ने जीता मुकाबला-
दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 69 गेंदों में नाबाद 84 रन जोड़े और टीम को जीत दिलाई। सैम अयूब (sam ayub) ने 41 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्के लगाकर 52 रन कूटे। शाई होप (shy hope) ने 32 गेंदों में 2 चौके के साथ 32 रन ही बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी में नाइट राइडर्स की तरफ से अकील हुसैन (Akil Hussain) ने एक विकेट चटकाया।

1 thought on “CPL 2023 Final: फाइनल मैच मे शाहरुख खान की टीम को करारी शिकस्त देकर पहली बार चैंपियन बनी गुयाना अमेजन वॉरियर्स”