ENG Vs SA Highlights: T20 WC 2024 के सुपर-8 मे साउथ अफ्रीका ने रोमांचक मैच मे 7 रनों से इंग्लैंड को शिकस्त दी, Genius डिकॉक ने खेली अर्धशतकीय पारी  

ENG Vs SA Highlights: टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में मौजूदा विजेता इंग्लैंड को हराना आसान नहीं है लेकिन साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 के आखिरी ओवर में दमदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को हार के लिए मजबूर कर दिया।

ENG Vs SA Highlights: साउथ अफ्रीका ने सात रनों से इंग्लैंड को हराया

ENG Vs SA Highlights: कप्तान एडेन मार्करम के बेहतरीन कैच के दम पर साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप-2024 सुपर-8 के मुकाबले में आखिरी ओवर में इंग्लैंड को सात रनों से हरा दिया। उतार-चढ़ाव भरे इस मैच में इंग्लैंड को आखिरी ओवर में 14 रनों की जरूरत थी लेकिन पहली ही गेंद पर मार्करम ने एनरिक नॉर्खिया की गेंद पर हैरी ब्रूक का शानदार कैच पकड़ टीम की जीत पक्की कर दी। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 163 रन बनाए थे। इंग्लैंड की टीम छह विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी।

साउथ अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डिकॉक ने 65 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में इस बल्लेबाज ने 38 गेंदों पर चार चौके और चार छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने 37 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 53 रनों की पारी खेली।

यह भी देखें: ICC T20 World Cup 2024 के लीग स्टेज में हुए बड़े उलटफेर, रोमांचक मैचों से भरा रहा वर्ल्ड कप का लीग स्टेज, सुपर-8 में भी रोमांचक मैचों की उम्मीद

ENG Vs SA Highlights: इंग्लैंड की खराब शुरुआत

ENG Vs SA Highlights:
ENG Vs SA Highlights:

इंग्लैंड को इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली। फिल सॉल्ट (11) जल्दी आउट हो गए। जॉनी बेयरस्टो (16) और कप्तान जोस बटलर (17) भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। मोईन अली भी 9 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड की टीम बैकफुट पर थी। लेकिन तभी लियाम लिविंगस्टन और हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड को वापस मैच में ला दिया। लिविंगस्टन ने 17 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के मारे। ब्रूक ने भी उनका साथ दिया और इंग्लैंड को मैच में वापस ला दिया। लेकिन आखिरी तीन ओवरों में साउथ अफ्रीका ने फिर वापसी कर ली।

पहले रबाडा ने लिविंगस्टन की पारी का अंत किया और फिर आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर ब्रूक का आउट हो जाना इंग्लैंड के लिए खतरनाक साबित हुआ।

ENG Vs SA Highlights: डिकॉक का अर्धशतक

साउथ अफ्रीका को हालांकि अच्छी शुरुआत मिली थी। क्विंटन डिकॉक और रीज हैंड्रिक्स ने पहले विकेट के लिए 86 रन जोड़े। पहले हैंड्रिक्स आउट हुए जिन्होंने 19 रन बनाए। यहां लग रहा था कि साउथ अफ्रीका आसानी से 180 के पार चली जाएगी। लेकिन बटलर ने आर्चर की गेंद पर डिकॉक का शानदार कैच लपक उनकी पारी का अंत किया और फिर इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया।

यह भी पढ़ें: क्या आप क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग मे भी रुचि रखते है यदि रखते है तो कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करें।

ENG Vs SA Highlights: आर्चर की कुटाई

ENG Vs SA Highlights: चौथा ओवर लेकर आए आर्चर से उम्मीद थी कि वह अपनी टीम को सफलता दिलाएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बल्कि साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डिकॉक उन पर हावी पड़ गए। डिकॉक ने दूसरी, तीसरी गेंद पर दो दमदार छक्के मारे। इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने चौका मारा। हालांकि आर्चर ने ही डिकॉक को अपना शिकार बनाया लेकिन इसमें इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर का अहम रोल रहा।

आर्चर की गेंद डिकॉक के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप के पास से जा रही थी,लेकिन बटलर ने शानदार डाइव मारते हुए बेहतरीन कैच पकड़ा और डिकॉक की पारी का अंत कर दिया। डिकॉक ने 38 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और चार छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। आर्चर ने चार ओवरों में 40 रन देकर एक ही विकेट लिया।

ENG Vs SA Highlights: बिखर गई साउथ अफ्रीका

डिकॉक के आउट होते ही साउथ अफ्रीका की पारी ढह गई। एक समय ये टीम 180 के पार आसानी से जाती दिख रही थी। लेकिन डिकॉक के जाते ही इंग्लैंड की टीम हावी हो गई। उसने लगातार विकेट लिए और साउथ अफ्रीका को कम स्कोर पर रोक दिया। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने गलतियां की और इसका खामियाजा भुगता। वहीं इंग्लैंड की फील्डिंग का भी इसमें अहम रोल रहा। इंग्लैंड ने अपनी दमदार फील्डिंग से विकेट निकाल साउथ अफ्रीका को परेशानी में डाल दिया।

Leave a Comment