WI Vs SA Highlights: आखिरकार करीब 10 सालों बाद साउथ अफ्रीका का सपना हुआ साकार, T20 WC के सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई, Strong वेस्टइंडीज का टूर्नामेंट में सफर खत्म  

WI Vs SA Highlights: साउथ अफ्रीका (South Africa) ने सुपर-8 (Super-8) के मैच में वेस्टइंडीज (West Indies) को डकवर्थ लुईस नियम (Duckworth Lewis Rule) के तहत तीन विकेट से मात दी। इस मैच में जीत के साथ साउथ अफ्रीका की टीम (SA Team) ने टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) के सेमीफाइनल (Semi Final) में एंट्री की जबकि मेजबान वेस्टइंडीज का टूर्नामेंट में सफर खत्म हुआ। मैच में पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज (WI) ने 135 रन का स्कोर खड़ा किया था।

WI Vs SA Highlights: साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

WI Vs SA Highlights: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का 50वां मैच वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच (50th match of ICC T20 World Cup 2024 between West Indies and South Africa) खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया और इसी के साथ टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल का टिकट भी कटाया।

यह भी देखें: ENG Vs SA Highlights: T20 WC 2024 के सुपर-8 मे साउथ अफ्रीका ने रोमांचक मैच मे 7 रनों से इंग्लैंड को शिकस्त दी, Genius डिकॉक ने खेली अर्धशतकीय पारी  

WI Vs SA Highlights: साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को DLS के तहत 3 विकेट से रौंदा

WI Vs SA Highlights:
WI Vs SA Highlights:

मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 135 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से काइल मेयर्स (Kyle Meyers) ने 35 रन बनाए। वहीं, रोस्टन चेज  (Roston Chase) ने 42 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं, मैच में बारिश होने के चलते डकवर्थ लुईस नियम (DLS) के तहत 3 ओवर की कटौती हुई और दक्षिण अफ्रीका को 17 ओवर में 123 रन का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 5 गेंद शेष रहते हुए ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

WI Vs SA Highlights: South Africa ने 10 साल बाद T20 WC Semi Final के लिए किया क्वालीफाई

दरअसल, वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा रन रोस्टन चेज ने बनाए उन्होंने 42 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 123 का रहा। उनके अलावा काइल मेयर्स ने भी  35 रन की पारी खेली।

वहीं, साउथ अफ्रीका की तरफ से तबरेज शम्सी ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए कुल 4 ओवर में 3 विकेट चटकाए। उन्हें मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया (At the same time, Tabrez Shamsi bowled brilliantly for South Africa and took 3 wickets in the total quota of 4 overs. He was awarded Player of the Match after the match) ।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई-नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करें।

WI Vs SA Highlights: South Africa की बल्लेबाजी

एंटीगुआ में साउथ अफ्रीका की पारी शुरू होने के बाद बारिश ने दस्तक दी और मैच थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा। इसके बाद डकवर्थ लुईस नियम के तहत मैच में 3 ओवर्स की कटौती हुई और साउथ अफ्रीका के सामने 17 ओवर के लिए 123 रन का लक्ष्य रखा गया। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 16.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल किया। टीम की तरफ से ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) ने 29 रन और हेनरिक क्लासेन (Heinrich Clasen) ने 22 रन की पारी खेली। मार्को जानसेन ने नाबाद 21 रन बनाए और अंत में सिक्स जड़कर मैच को फिनिश किया (Marco Jansen scored unbeaten 21 runs and finally finished the match by hitting a six)।

WI Vs SA Highlights: वेस्टइंडीज टी20 विश्व कप 2024 से बाहर

साउथ अफ्रीका की टीम ने साल 2014 के बाद पहली बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। वहीं, दूसरी और मेजबान वेस्टइंडीज की टीम का इस टूर्नामेंट मे सफर यही पर खत्म हो गया। वेस्टइंडीज की टीम को एक बार फिर से निराशा हाथ लगी।

1 thought on “WI Vs SA Highlights: आखिरकार करीब 10 सालों बाद साउथ अफ्रीका का सपना हुआ साकार, T20 WC के सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई, Strong वेस्टइंडीज का टूर्नामेंट में सफर खत्म  ”

Leave a Comment