ICC T20 World Cup 2024 की लीग चरण खत्म हो चुका है। लेकिन ये लीग चरण काफी रोमांचक रहा। यहां ऐसे-ऐसे उलटफेर देखने को मिले जिनकी उम्मीद तक नहीं थी। वहीं कई मैच काफी करीबी रहे जिनमें आखिरी गेंद पर फैसला आया। ऐसे मैच देख दर्शकों की निश्चित तौर पर सांसें रुक गई होंगी। सुपर-8 (Super-8) में भी रोमांच कम नहीं होने वाला है।
ICC T20 World Cup 2024 के लीग स्टेज में हुए बड़े उलटफेर
ICC T20 World Cup 2024 अमेरिका-वेस्टइंडीज (America- West Indies) की मेजबानी में आयोजित फटाफट क्रिकेट का विश्व कप (World Cup) अविश्वसनीय रहा है। अभी तक के सभी मुकाबले रोमांचक हुए हैं और दो सुपर ओवर भी देखने को मिले हैं। यहां छोटी टीमों को छोटा बिल्कुल नहीं आंका जा सकता।
ICC T20 World Cup 2024: कई बड़ी टीम टूर्नामेंट मे सुपर-8 से बाहर हुई

ICC T20 World Cup 2024 के टूर्नामेंट की शुरुआत में पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) ने वेस्टइंडीज (WI) को अच्छी टक्कर दी थी जहां विंडीज टीम मात्र एक ओवर रहते मैच जीती। बीते कल बांग्लादेश (Bangladesh) ने भी सुपर-8 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। छुपारुस्तम अमेरिका और अफगानिस्तान पहले ही सुपर-8 में क्वालीफाई कर चुके (Chuparustam America and Afghanistan have already qualified in Super-8) हैं जबकि 2009 की विजेता पाकिस्तान, 2012 की विजेता श्रीलंका और न्यूजीलैंड टूर्नामेंट से बाहर (2009 winners Pakistan, 2012 winners Sri Lanka and New Zealand out of the tournament) हो गए हैं।
ICC T20 World Cup 2024 के कई मैच बहुत करीबी रहे

गत चैंपियन इंग्लैंड (Defending Champion England) ग्रुप चरण से बाहर होने की कगार पर था, लेकिन किसी तरह अपने बेहतर नेट रन रेट (Net Ran Rate) और ऑस्ट्रेलिया (Australia0 की स्काटलैंड (Scotland) पर जीत के सहारे आगे बढ़ गया। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) भी नेपाल (Nepal) से एक रन से जीतकर बाल-बाल बचा। उलटफेर के रूप में ग्रुप ए से पाकिस्तान को अमेरिका के विरुद्ध करारी हार (Pakistan suffered a crushing defeat against America from Group A) का मुंह देखना पड़ा। हालांकि कुछ मैच वर्षा के कारण धूल गए, कुछ तो इतने करीब रहे कि उलटफेरों की झड़ी लग जाती जिससे और बड़े नामों की पहले चरण में ही घर वापसी संभव थी।
पहली बार भाग ले रही अमरीकी टीम का लीग चरण पार करना ही अपने आप में कारनामा (The American team participating for the first time, crossing the league stage is a feat in itself) है। अब टी-20 विश्व कप 2024 के सुपर आठ चरण का निर्धारण हो चुका है और आठों टीम चार-चार के ग्रुप में एक दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं।
ICC T20 World Cup 2024 मे सुपर-8 मे भी हो सकते हैं उलटफेर
शुरू होने जा रहे सुपर-8 में भी अगर कुछ बड़े उलटफेर देखने को मिलते है तो अब हैरानी नहीं होनी चाहिए। इस वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीम को हराकर बड़ा उलटफेर करने वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को सुपर-8 में अपना पहला मैच भारत के खिलाफ (The Afghanistan cricket team, which created a big upset by defeating a big team like New Zealand in the World Cup, will have its first match in the Super-8 against India) खेलना है। अफगानिस्तान टीम टी20 में किसी भी टीम को हराने का दम रखती है। वहीं अमेरिका ने भी बताया है कि उसके पास भी अच्छे खिलाड़ी हैं और वो भी बड़ी टीमों को हरा सकती है।


2 thoughts on “ICC T20 World Cup 2024 के लीग स्टेज में हुए बड़े उलटफेर, रोमांचक मैचों से भरा रहा वर्ल्ड कप का लीग स्टेज, सुपर-8 में भी रोमांचक मैचों की उम्मीद”