IND VS BAN Pitch Reports: भारतीय क्रिकेट टीम अपने अगले मैच में बांग्लादेश का सामना करेगी। इस मैच में टीम इंडिया की नजरें जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल की अपनी दावेदारी को मजबूत करने की होगी। ये मैच एंटिगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस स्टेडियम की पिच पर सभी की नजरें तो रहेंगी ही साथ ही मौसम पर भी सभी का ध्यान होगा।
भारतीय टीम ने सुपर-8 का आगाज जीत के साथ किया है। अब उसकी नजरें एक और जीत हासिल कर सेमीफाइनल के टिकट पर अपना नाम लिखवाने की है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप के अपने अगले मैच में बांग्लादेश का सामना करना है। इस मैच में जीत भारत की सेमीफाइनल की दावेदारी को काफी मजबूत कर देगी। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि बारिश बाधा न बने।
भारत और बांग्लादेश टीमों के बीच ये मैच एंटिगा के सर विवियन रिचर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। इस स्टेडियम की पिच पर भी सभी की नजरें होंगी। यूं तो वेस्टइंडीज में पिचें स्पिनरों की मददगार हैं लेकिन कुछ पिचें ऐसी हैं जहां तेज गेंदबाजों को भी अच्छी मदद मिलती है।
IND VS BAN Pitch Reports: यहाँ की पिच क्या कहती है?

IND VS BAN Pitch Reports: इस पिच पर भारत और बांग्लादेश से पहले साउथ अफ्रीका और अमेरिका के बीच मैच खेला गया था। साउथ अफ्रीका ने इस मैच में विशाल स्कोर खड़ा किया था। अमेरिका की टीम इस टारगेट को हासिल नहीं कर पाई थी लेकिन इस टीम ने अच्छी लड़ाई लड़ी थी। इसी पिच पर शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैच था और इस मैच में बल्लेबाजी ज्यादा मुश्किल लग नहीं रही थी। यहां की पिच बल्लेबाजों को मदद करती है लेकिन समय के साथ ये पिच थोड़ी धीमी हो जाती है। जो भी कप्तान टॉस जीतेगा वो पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगा क्योंकि दूसरी पारी में चेज करना यहां मुश्किल हो जाता है।
IND VS BAN Pitch Reports: कैसा रहेगा मौसम का हाल?

IND VS BAN Pitch Reports: ये मैच एंटीगा के समयानुसार सुबह 10 बजे से दिन के दो बजे तक खेला जाएगा। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान तापमान 30 डिग्री तक रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना 18 से 24 प्रतिशत तक जताई गई है। यानी मैच में खलल पड़ सकता है लेकिन इस बात की गुंजाइश नहीं है कि मैच पूरी तरह से बारिश की भेंट चढ़ जाए. लेकिन एक बात गौर करने वाली ये है कि ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था और ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुइस नियम के तहत विजेता घोषित कर दिया गया था।
IND VS BAN Pitch Reports: भारत का पलड़ा भारी
IND VS BAN Pitch Reports: टी20 इंटरनेशनल में भारत और बांग्लादेश के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो टीम इंडिया कहीं आगे नजर आती है। दोनों टीमों के बीच अब तक 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं। साथ ही बांग्लादेश टीम अब तक सिर्फ 1 ही मैच जीत सकी है। टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें की अब तक 4 बार टक्कर हुई है। इस दौरान सभी मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने अब तक भारत को नहीं हराया है।
IND VS BAN Pitch Reports: अभी तक सुपर-8 में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर
सुपर-8 के अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 47 रन से मात दी थी। इससे पहले ग्रुप स्टेज में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा था। टीम ने आयरलैंड को 8 विकेट से, पाकिस्तान को 6 रन से और अमेरिका को 7 विकेट से रौंदा था। दूसरी ओर बांग्लादेश को सुपर-8 के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 2 विकेट से, नीदरलैंड्स को 25 रन से और नेपाल को 21 रन से हराया था। इसके अलावा टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों 4 रन से हार मिली थी।

