Hindi Cricket News ऐसे 5 बल्लेबाज कौन से है जिन्होंने इस साल टेस्ट फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाए, इसमे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का जबरदस्त दबदबा कायम रहा

Hindi Cricket News:  साल 2023 का समापन हो चुका है। पूरी दुनिया में नए साल के आगमन को लेकर जश्न भी मनाया गया था। हालांकि इस जश्न की तैयारियों के बीच हर कोई इस साल की अपनी उपलब्धियों को भी देख रहा था। क्रिकेट के लिहाज से साल 2023 काफी शानदार रहा। खासकर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Australia Cricket Team) ने इस साल आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वर्ल्ड कप (ICC World Test Championship and World Cup) दोनों पर अपना कब्जा जमाया।

इस साल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का बल्ला भी जमकर चला है। खासतौर पर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया (Aus) के बल्लेबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में आज हम आपको टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने इस साल सबसे ज्यादा रन टेस्ट में बनाए हैं।

Hindi Cricket News:  5. जो रूट –

इंग्लैंड (England) के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) के लिए यह साल अच्छा रहा। उन्होंने इस साल 7 टेस्ट मैच खेला। जिसमें उन्होंने 2 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 787 रन बनाए। जो रूट का इस साल का सर्वोच्च स्कोर 153 रन रहा। वह टेस्ट में इस साल पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

यह भी देखें: Happy New Year 2024 मे हो सकती है Dhoni की IPL से विदाई, Rishabh Pant का होने वाला है कमबैक, क्रिकेट की दुनिया में कुछ खास यादों को सजाएगा साल 2024

Hindi Cricket News:  4. मार्नस लैबुशेन –

 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लैबुशेन (Marnus Labuschagne ) इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं। उन्होंने इस साल 13 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 803 रन बनाए। इस साल टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 111 रन रहा।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ कुकिंग मे भी रुचि रखते है तो कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Hindi Cricket News:  3. ट्रैविस हेड –

 ट्रैविस हेड (Travis Head) का बल्ला भी इस साल टेस्ट में जमकर चला। उन्होंने इस साल 12 मैच खेला जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 919 रन बनाए। हेड का टेस्ट में इस साल सर्वोच्च स्कोर 163 रन रहा।

Hindi Cricket News:  2. स्टीव स्मिथ –

Steve Smith
Hindi Cricket News

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve smith) इस साल टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने इस साल 13 टेस्ट मैच खेल। इस दौरान 3 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से स्मिथ ने 929 रन बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 121 रन रहा।

Hindi Cricket News:  1. उस्मान ख्वाजा –

 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने इस साल 13 टेस्ट मैच खेले। उस दौरान उन्होंने 3 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से 1210 रन बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 195 रन रहा। वह इस साल टेस्ट में 1 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले भी इकलौते बल्लेबाज रहे।

2 thoughts on “ Hindi Cricket News ऐसे 5 बल्लेबाज कौन से है जिन्होंने इस साल टेस्ट फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाए, इसमे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का जबरदस्त दबदबा कायम रहा”

Leave a Comment