AUS Vs WI T20 Series के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम की हुई घोषणा, इस सीरीज मे Pat Cummins कप्तानी नहीं करेगे।   

AUS Vs WI T20 Series: ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने वेस्टइंडीज (West Indies) के विरुद्द खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच हॉबर्ट (Hobart) में खेला जाएगा। दूसरा मैच एडिलेड (Adelaide) और तीसरा मैच पर्थ (Perth) में खेला जाएगा। टी20 के लिए एक बार फिर से मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) को टीम का कप्तान चुना गया है। पैट कमिंस मिचेल स्टार्क और स्टीव स्मिथ (Pat Cummins Mitchell Starc and Steve Smith) को इस सीरीज में आराम दिया गया है।

AUS Vs WI T20 Series: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज (AUS Vs WI) के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। इन दिनों ऑस्ट्रेलिया कैरेबियाई टीम (Australia Caribbean Team) के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहा है।

AUS Vs WI T20 Series तीन मैचों की खेली जाएगी

  

इसके बाद दोनों के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच हॉबर्ट में खेला जाएगा। दूसरा मैच एडिलेड और तीसरा मैच पर्थ में खेला जाएगा। ऐसे में टी20 के लिए एक बार फिर मिचेल मार्श को टीम का कप्तान चुना गया है।

यह भी देखें: Shamar Joseph कभी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे, लेकिन क्रिकेट के प्रति जज्बे और लगन ने उनकी जिंदगी को पलटकर रख दिया।

AUS Vs WI T20 Series के लिए फ्रेंचाइजी लीग से वापस लौटना होगा

साथ ही डेविड वार्नर, टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस (David Warner, Tim David and Marcus Stoinis) को भी टीम में जगह दी गई है। ऐसे में खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी लीग छोड़कर ऑस्ट्रेलिया (Australia) लौटना पड़ेगा। साथ ही पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और स्टीव स्मिथ को सीरीज में आराम दिया गया है।

AUS Vs WI T20 Series मे पहली बार घरेलू सीरीज की कप्तानी करेंगे मार्श

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि फरवरी के अंत में न्यूजीलैंड (NZ) में होने वाली टी20 सीरीज में इन खिलाड़ियों को जगह दी जाएगी। मार्श पहली बार घरेलू सीरीज में कप्तानी करेंगे और उनके साथ काफी मजबूत टीम भी है। सेलेक्टर्स इन खिलाड़ियों के टी20 वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल (IPL) में खेलने को लेकर भी सचेत हैं।

यह भी पढ़ें; क्या आप क्रिकेट के साथ कुकिंग का भी शौक रखते है यदि रखते है तो कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

AUS Vs WI T20 Series मे हेजलवुड को शमिल किया गया  

AUS Vs WI T20 Series
AUS Vs WI T20 Series

वनडे से आराम के बावजूद जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) को वेस्टइंडीज (WI) के खिलाफ टी20 टीम में शामिल किया गया है। हेजलवुड आईपीएल 2024 का हिस्सा नहीं होंगे। इस बीच वर्ल्ड कप (WC) से पहले उनके पास छोटे फॉर्मेट में खेलने के लिए वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड (West Indies And New Zealand) के खिलाफ 6 मैचों की सीरीज होगी।

https://youtu.be/NrzS6yVrFnI

AUS Vs WI T20 Series के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), शॉन एब्बॉट, जेसन बेहरनडॉर्फ, टिम डेविड, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जम्पा

1 thought on “AUS Vs WI T20 Series के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम की हुई घोषणा, इस सीरीज मे Pat Cummins कप्तानी नहीं करेगे।   ”

Leave a Comment