IND Vs ENG 1st Test Highlights Day 2 मे भारत ने दूसरे दिन भी शिकंजा कसा, भारत ने 175 रनों की बढ़त हासिल की    

IND Vs ENG 1st Test Highlights Day 2:  दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत (India) ने अपनी पहली पारी में 175 रन की बढ़त हासिल कर ली है। और अभी भी उसके तीन विकेट शेष हैं। नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए जडेजा (Jadeja) 155 गेंद पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 81 रन बनाकर नाबाद रहे। अक्षर पटेल (Axer Patel) ने 62 गेंद में नाबाद 35 रन बनाए हैं।

IND Vs ENG 1st Test Highlights Day 2: संजय मांजरेकर ने क्या कहा-

IND Vs ENG 1st Test Highlights Day 2: संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने कहा कि पहली पारी में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की पारी ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि भारत हैदराबाद (IND Hyderabad) में पहले टेस्ट (First Test) में इंग्लैंड (England) को एक पारी से हरा देगा। इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेट संजय मांजरेकर ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben stokes) की जमकर आलोचना की।

IND Vs ENG 1st Test Highlights Day 2: जडेजा का अर्धशतक

IND Vs ENG 1st Test Highlights Day 2
IND Vs ENG 1st Test Highlights Day 2

दूसरे दिन स्टंप्स के समय भारत ने अपनी पहली पारी में 175 रन की बढ़त हासिल कर ली है। अभी भी तीन विकेट शेष हैं। नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए, जडेजा 155 गेंद पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 81 रन बनाकर नाबाद रहे। बाएं हाथ के जडेजा ने अक्षर पटेल के साथ 63 रनों की अटूट साझेदारी भी की है। अक्षर पटेल ने 62 गेंद में नाबाद 35 रन बनाए हैं।

यह भी देखें: Republic Day 2024: भारतीय टीम के दो खिलाड़ियों ने गणतंत्र दिवस के दिन कैसा संयोग बनाया, जिसे देखकर पूरी दुनिया हैरान रह गई।

IND Vs ENG 1st Test Highlights Day 2: ‘इंग्लैंड की हार तय’

मांजरेकर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ”ऐसा लग रहा है कि रवींद्र जडेजा की पारी ने इंग्लैंड के लिए पारी की हार सुनिश्चित कर दी है। मुझे लगता है कि यशस्वी जयसवाल और केएल राहुल के अति आक्रामक खेल ने उन्हें शतक बनाने से रोका, लेकिन मुझे नहीं लगता कि शतक महत्वपूर्ण है।”

IND Vs ENG 1st Test Highlights Day 2: मांजरेकर ने बेन स्टोक्स की आलोचना की

मांजरेकर ने जो रूट को देर से बॉलिंग देने के लिए इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने यह भी कहा कि इंग्लैंड को हैदराबाद टेस्ट के लिए जेम्स एंडरसन और मार्क वुड (James Anderson and Mark Wood) दोनों को अपनी प्लेइंग इलेवन में चुनना चाहिए था। टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड भारत को जल्द से जल्द आउट करना चाहेगा। दूसरी ओर, मेजबान टीम अपनी बढ़त को 200 रन के पार ले जाना चाहेगा।

IND Vs ENG 1st Test Highlights Day 2: मजबूत स्थिति में टीम इंडिया

भारतीय टीम (Indian Team) पहले टेस्ट में मजबूत स्थिति में है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया (Team India) ने स्कोर बोर्ड पर 7 विकेट खोकर 427 रन लगा दिए हैं। पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम की बढ़त 175 रन की हो चुकी है। रविंद्र जडेजा 81 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं, जबकि उनका साथ अक्षर पटेल 35 रन बनाकर दे रहे हैं। दोनों के लिए 63 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले केएल राहुल (K L Rahul) ने 86 और यशस्वी जायसवाल ने 80 रन की दमदार पारी खेली।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग का शौक रखने वाले लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

दिन की शुरुआत रही खराब

यशस्वी पहले ओवर की चौथी गेंद पर 80 रन बनाकर रूट के हाथों अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद शुभमन गिल और जडेजा ने पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन गिल भी जल्दी ही अपना विकेट गंवा बैठे। हार्टली ने डकेट के हाथों शानदार देकर पवेलियन चलता किया।

IND Vs ENG 1st Test Highlights Day 2: तीन बल्लेबाजों ने 80 से अधिक रन का स्कोर

ऐसे में केएल राहुल के साथ श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने अर्धशतकीय साझेदारी की। श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद केएल राहुल ने जडेजा (KL Rahul and Jadeja) के साथ मिलकर एक बार फिर पांचवें विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की। श्रेयस को रेहान अहमद ने हार्टली के हाथों कैच दिलाकर पवेलियन की राह दिखाई।

IND Vs ENG 1st Test Highlights Day 2: पांच अर्धशतकीय साझेदारी हुई

केएल राहुल हार्टली की गेंद पर 86 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद जडेजा ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। जडेजा ने पहले दिन गेंद से तीन विकेट चटकाए थे और इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेला था। अब जडेजा ने एक बार फिर केएस भारत (K S Bharat) के साथ छठे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की।

https://youtu.be/ByGefO0YzAw

IND Vs ENG 1st Test Highlights Day 2: अश्विन हुए रन-आउट

इसके बाद अश्विन (Ashwin) एक रन बनाकर रन-आउट हो गए। जडेजा ने एक बार फिर अक्षर पटेल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। गुजरात (Gujrat) के बल्लेबाज तीसरे दिन भी भारत को बड़ी बढ़त दिलाने की कोशिश करेंगे। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 63 रन की नाबाद साझेदारी की।

इंग्लैंड (ENG) की ओर से टॉम हार्टली और जो रूट (Tom Hartley and Joe Root) ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा जैक लीच और रेहान अहमद (Jack Leach and Rehan Ahmed) ने 1-1 विकेट लिया।

Leave a Comment