जिम्बाब्वे और नीदरलैंड ने किया टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई,अमेरिका पापुआ न्यू गिनी की उम्मीदें टूटी

ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अक्टूबर-नवंबर मे खेले जाने वाले T20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन होना है।इस टूर्नामेंट में भाग लेने हेतु 14 टीमों ने पहले ही अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया था और अब जिंबाब्वे में खेले जा रहे T20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचकर जिंबाब्वे और नीदरलैंड ने भी T20 वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली 16 टीमों में अपनी जगह बना ली है और सभी टीमों के नाम फाइनल हो चुके हैं।

पापुआ न्यू गिनी और अमेरिका की उम्मीदों पर पानी फिरा

T20 विश्व कप क्वालीफायर का पहला सेमीफाइनल मुकाबला जो की जिंबाब्वे में खेला जा रहा था जिसमे जिंबाब्वे ने पापुआ न्यू गिनी पर 27 रनों के अंतर से जीत दर्ज की।जिम्बाम्बे ने पहले बैटिंग करते हुए पापुआ न्यू गिनी के सामने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 199 रन बनाए थे.जवाब में रनों का पीछा करते हुए पापुआ न्यू गिनी की टीम ने 8 विकेट पर 172 रन तक ही पहुंच सकी और मुकाबला 27रनो से गवा दिया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच नीदरलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच खेला गया जो की नीदरलैंड ने 7 विकेट से अपने नाम किया.पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका की टीम ने कुल 138 रन ही बनाये जिसके जवाब मे नीदरलैंड की टीम ने 19वे ओवर मैं 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

नीदरलैंड और जिम्बाब्वे ने किया लीग स्टेज में टॉप


ग्रुप ए में रही जिंबाब्वे की टीम ने अपने तीनों मुकाबलों में जीत हासिल कर पहला स्थान हासिल किया था जिंबाब्वे की टीम ने पहले अमेरिका को 46 रनों से शिकस्त दी थी, दूसरे मुकाबले में सिंगापुर को 111 रनों से हराया और जर्सी की टीम को 23 रनों से मात दी। वहीं अमेरिका ने भी अपने दो मैचों में जीत दर्ज कर नंबर दो पर रहकर सेमी फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की थी।
वही बात ग्रुप बी की करें तो यहां नीदरलैंड ने अपने तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी .उसने पापुआ न्यू गिनी को 52 रनों के अंतर से मात दी थी तो हांगकांग को 7 विकेट से हराया था और युगांडा को 97 रन से हराकर ग्रुप मैं पहला स्थान हासिल किया था। इसके अलावा पापुआ न्यू गिनी ने बेहतरीन रन रेट की बदौलत इस ग्रुप से सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया था।


ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से खेला जाएगा टूर्नामेंट


T20 वर्ल्ड कप 2022 में राउंड-1 के मुकाबले सुपर-12 से पहले होंगे.राउंड वन में कुल मिलाकर 8 टीमें भाग लेंगी जिन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा.दोनों ग्रुपों मे जो टीमें ऊपरी दो स्थान हासिल करेंगी.वह टीमे सुपर- 12 मे अपना स्थान सुनिश्चित कर लेंगी.इस टूर्नामेंट का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक किया जाएगा.भारत अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर से करेगा।

T20 वर्ल्ड कप में भाग ले रही 16 टीमें


राउंड- 1:- श्रीलंका , वेस्टइंडीज , स्कॉटलैंड , नामीबिया , आयरलैंड , संयुक्त अरब अमीरात , जिंबाब्वे , नीदरलैंड।
सुपर – 12:- भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफ़गानिस्तान , ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड , साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड ।

Leave a Comment