भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रही है एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा
। जहां टीम इंग्लैंड श्रृंखला में वापसी के इरादे से उतरेगी तो वही टीम इंडिया श्रृंखला में अजय बढ़त बनाने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी, अगर टीम इंडिया यह मैच जीत जाती है तो यह इंडिया की इंग्लैंड में चौथी सीरीज जीत होगी।
हालांकि पिछली जीत भारत को इस मैदान पर 15 साल पहले मिली थी,इस बीच भारत और इंग्लैंड के मध्य तीन मुकाबले खेले गए, जिसमें इंग्लैंड ने 2 मैच जीते एक मैच टाई हुआ था।
हालांकि पहले एकदिवसीय मैच में भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से मात दी थी और दूसरे एकदिवसीय मैच में भी उसके हौसले सातवें आसमान पर होंगे और अगर परिस्थितियां भारत के पक्ष में रही तो भारतीय गेंदबाज एक बार फिर इंग्लैंड के लिए मुसीबत बन जाएंगे जिसमें जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी का फॉर्म भी इंग्लैंड के लिए आफत बना हुआ है भारत ने अब तक लाड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ सात एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं जिसमें उसे 3 मुकाबलों में जीत और तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है तथा एक मैच टाई रहा है।
ओवल की यादों को भुलाना चाहेंगे इंग्लैंड के धुरंधर
इंग्लैंड की टीम जॉस बटलर ,जॉनी बेस्टो, जेसन रॉय, जो रूट,बैन स्टोक्स,लियम लिविग्स्टन जैसे बल्लेबाजों से सुसज्जित है अपने दिन पर यह बल्लेबाज किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां बिखेर सकते हैं लेकिन पहले एकदिवसीय मैच में बिल्कुल इसका उल्टा हुआ और इंग्लैंड के चार बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए और इंग्लैंड की पूरी टीम 110 रन बनाकर ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।
लॉर्ड्स का विकेट वैसे तो बल्लेबाजों के लिए अधिक मदद करती है परंतु शुरुआत में गेंदबाजों को भी अच्छी तरह से सहायक होती है एक तरफ थोड़ा ढलान होने के कारण नए गेंदबाजों को गेंदबाजी करने में काफी मुश्किलात का सामना करना पड़ सकता है परंतु भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी अहम गेंदबाज साबित हो सकते हैं।
विराट कोहली का दूसरे मैच में भी खेलने पर संशय
अपने करियर में पहली बार लगातार दो एकदिवसीय मैच में बाहर रह सकते हैं कोहली का चोट के कारण दूसरे वनडे में भी खेलने पर संशय बना हुआ है वह अपनी ग्लोइंग में खिंचाव के कारण पहले मैच से भी बाहर रहे थे और अगर इस हालत में वे वापसी के लिए जल्दबाजी करते हैं और बिना फिट हुए मैच में उतरते हैं तो मांसपेशियों में खिंचाव एक बड़ी चोट में बदल सकती है जिससे उन्हें लंबे वक्त के लिए टीम से बाहर होना पड़ सकता है विराट कोहली अपनी चोट और खराब फॉर्म दोनों को एक साथ लेकर चलने का जोखिम नहीं ले सकते हैं।
भारत के पास इंग्लैंड में तीसरी सीरीज जीत का मौका
भारत और इंग्लैंड के मध्य अब तक 19 द्विपक्षीय सीरीज खेली गई है जिसमें से भारत ने कुल 10 और इंग्लैंड ने कुल 7 सीरीज जीती है और 2 सीरीज ड्रॉ रही थी।भारत और इंग्लैंड के मध्य इंग्लैंड में अब तक 9 द्विपक्षीय सीरीज हुई है जिसमे इंग्लैंड ने 6 और भारत ने 2सीरीज जीती है और एक सीरीज ड्रा रही थी। अगर भारतीय टीम इंग्लैंड से दूसरा एकदिवसीय मैच जीत जाती है तो इंग्लैंड में अपनी तीसरी सीरीज जीत लेगी। दोनों के मध्य 2018 में आखिरी बार सीरीज हुई थी जिसमें इंग्लैंड ने 2-1 से जीत दर्ज की थी।
इंग्लैंड की धरती पर भारत की सीरीज में जीत
सीरीज। परिणाम
1986 1-1 (ड्रॉ के बावजूद भारत विजेता)
1990 2-0भारत विजेता)
2014 3-1भारत विजेता)
संभावित प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान),, श्रेयस अय्यर ,शिखर धवन ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा,सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इंग्लैंड : जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर),जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, लियम लिविंगस्टोन, मोईन अली,सी ओवरटर्न, डेविड विली, मैथ्यू पार्किंसन और रीस टॉपली।

