WPL Auction: पिछले दो सालों में घरेलू क्रिकेट में वृंदा दिनेश ने कर्नाटक की तरफ से खेलते हुए बल्ले से जमकर धमाल किया है। वृंदा टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करती हैं और बड़े-बड़े शॉट्स लगाने में माहिर हैं। काश्वी गौतम साल 2020 में काफी सुर्खियों में रही थीं जब उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक पारी में सभी 10 विकेट अपने नाम किए थे। काश्वी ने अंडर-19 में हैट्रिक भी ली थी।
WPL Auction: महिला प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन 9 दिसंबर

WPL Auction: महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) के ऑक्शन का बाजार सज चुका है। 9 दिसंबर को ऑक्शन टेबल पर कई खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होना है। भारतीय सीनियर प्लेयर्स के साथ-साथ इस बार घरेलू क्रिकेट में चमकी खिलाड़ियों पर भी टीमों की निगाहें रहने वाली हैं।
WPL Auction: 1. वृंदा दिनेश
पिछले दो सालों में घरेलू क्रिकेट में वृंदा दिनेश ने कर्नाटक की ओर से खेलते हुए बल्ले से जमकर धमाल मचाया है। वृंदा टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करती हैं और बड़े-बड़े शॉट्स लगाने में माहिर हैं। 22 साल की वृंदा इंग्लैंड-ए के विरुद्द खेले गए मैचों में भारतीय टीम का हिस्सा भी रही थीं।
WPL Auction: 2. उमा छेत्री
उमा छेत्री विकेट कीपर बल्लेबाज हैं और पावरप्ले के अंदर अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। उमा का प्रदर्शन हांगकांग में खेले गए एमर्जिंग एशिया कप (Emerging Asia Cup) के फाइनल (Final) में जबरदस्त रहा था। उमा को इस साल बांग्लादेश (Bangladesh) दौरे के लिए भारतीय टीम (Indian Team) में भी शामिल किया गया था।
WPL Auction: 3. काश्वी गौतम
काश्वी गौतम साल 2020 में काफी सुर्खियों में रही थीं, जब उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक पारी में सभी 10 विकेट अपने नाम किए थे। काश्वी ने अंडर-19 के घरेलू मैच में हैट्रिक भी निकाली थी। काश्वी के पास गेंदबाजी में बहुत विविधता मौजूद है। सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में काश्वी ने 7 मैचों में 12 विकेट अपने नाम किए थे।
WPL Auction: 4. मन्नत कश्यप
मन्नत कश्यप बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज हैं और वह अपनी घूमती गेंदों पर बल्लेबाजों को नाच नचाने का हुनर बखूबी जानती हैं। मन्नत फरवरी में अंडर-19 चैंपियन बनी भारतीय टीम का हिस्सा भी रही थीं। टूर्नामेंट में खेले छह मैचों में मन्नत ने 9 विकेट अपने नाम किए थे। इंग्लैंड (England) के खिलाफ खेली जा रही घरेलू सीरीज में मन्नत भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
WPL Auction: 5. गौतमी नाइक
बतौर बॉलिंग ऑलराउंडर अपने करियर की शुरुआत करने वालीं गौतमी नाइक इन दिनों अपनी बल्लेबाजी से भी हर किसी को खासा प्रभावित कर रही हैं। बल्लेबाजी में दमखम दिखाने के साथ-साथ गौतमी अपनी घूमती गेंदों से बल्लेबाजों की नाक मे दम कर देती है और शायद यही वजह है कि ऑक्शन टेबल पर इनके नाम को लेकर जमकर चर्चा हो सकती है।


1 thought on “WPL Auction: ऐसे 5 अनकैप्ड भारतीय खिलाडी, जिन पर हो सकती है पैसों की बारिश, 10 विकेट लेने वाले पर भी नजर रहेगी”