IPL Auction किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को कितने रुपए मिले थे, आईपीएल के 1st सीजन मे? कौन सा क्रिकेटर सबसे महंगा बिका था?

IPL Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) एक ऐसी लीग है जहां पर से हर युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलता है। इस लीग ने कई क्रिकेटर्स को रातोंरात करोड़पति बना दिया तो वहीं कुछ प्लेयर्स आईपीएल (IPL) के पहले सीजन मे ही बस खेल सके। साल 2008 में आईपीएल का पहला सीजन खेला गया था जिसमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी भाग लिया था। पाकिस्तान (Pakistan) के 11 खिलाड़ी आईपीएल के पहले सीजन में खेले थे।

इस सीजन के बाद भारत और पाकिस्तान (India And Pakistan) के रिश्तों में आई अनबन की वजह से पाकिस्तानी प्लेयर्स को आईपीएल में दोबारा मौका नहीं दिया गया। इस तरह पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल 2008 के  सीजन में पहली और आखिरी बार ही खेलने का मौका मिला था। आईपीएल के पहले सीजन खेल चुके पाकिस्तानी खिलाड़ियों में से किस प्लेयर को सबसे ज्यादा रकम मिली थी, आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए।

यह भी देखें: Animal देखकर भारतीय क्रिकेटर को आया गुस्सा, रणबीर कपूर की फिल्म को बहुत ही बकवास बताया, किस क्रिकेटर के 3 घंटे बरबाद हो गए’

IPL खेल चुके पाकिस्तानी प्लेयर्स में से किसे मिली थी सबसे ज्यादा रकम?

IPL Auction
IPL Auction

IPL Auction: 1.शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi)- 2.71 करोड़ रुपये

लिस्ट में पहले नंबर पर है शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) का नाम, जिन्हें आईपीएल (IPL) के पहले सीजन में डेक्कन चार्जर्स ने 2.71 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने खेमे में शामिल किया था।

IPL Auction: 2. मोहम्मद आसिफ(Mohammad Asif)- 2.61 करोड़ रुपये

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है मोहम्मद आसिफ (Mohammed Asif) का नाम, जिन्हें आईपीएल के पहले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने 2.61 करोड़ रुपये में खरीदा था।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IPL Auction: 3. शोएब मलिक-(Shoaib Malik)- 2 करोड़ रुपये

इस सूची मे तीसरे नंबर पर शोएब मलिक का नाम है, जिन्हें आईपीएल के पहले सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्‍स ( नया नाम दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था।

IPL Auction: 4. मिस्बाह उल हक( Misbah Ul Haq)- 50 .2 लाख रुपये

इस सूची मे चौथे नंबर पर मिस्बाह उल हक का नाम आता है जिनको आईपीएल के पहले सीजन में आरसीबी (RCB) की टीम ने 50.2 लाख रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम के साथ जोड़ा था।

IPL Auction: 5. यूनिस खान(Younis Khan)- 90.36 लाख रुपये

इस सूची में आखिरी नंबर पर यूनिस खान का नाम आता है, जिनको आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 90.36 लाख रुपये में खरीदा था।

1 thought on “IPL Auction किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को कितने रुपए मिले थे, आईपीएल के 1st सीजन मे? कौन सा क्रिकेटर सबसे महंगा बिका था?”

Leave a Comment