WPL 2023 Schedule नीलामी के बाद BCCI ने जारी किया WPL 2023 का पूरा शेड्यूल

WPL 2023 Schedule की नीलामी के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मुंबई (Mumbai) में महिला प्रीमियर लीग 2023 (Womens Premier League 2023 ) के ऑक्शन के बाद इस प्रीमियर लीग के शेड्यूल की घोषणा कर दी है इस उद्घाटन  लीग में कुल 5 टीमें हिस्सा ले रही है। इनमें गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स शामिल है।

WPL 2023 Schedule लीग के पहले सीजन में कुल 20 मैच और 2 प्लेऑफ मैच खेले जाएंगे जो 23 दिनों में पूरे होंगे, लीग की शुरुआत 4 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY Patil Stadium) से गुजरात जायंट्स (GG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मैच से होगी। सभी मैच शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे प्रीमियर लीग का फाइनल मैच 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

WPL 2023 Schedule
WPL 2023 Schedule

वही अगर हम नीलामी की बात करें तो भारतीय टीम की बेहतरीन बैटर स्मृति मंधाना सबसे महंगी बिकी उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 3.40 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया, दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया (Australia) की एशले गार्डनर (Ashleigh Gardner)  को गुजरात जायंट्स (GG) ने 3.20 करोड़ रुपए में खरीदा। वही इंग्लैंड (England) की नेट स्कीवर भी 3.20 करोड़ रुपए में बिकी उन्हें मुंबई इंडियंस (MI) ने अपनी टीम में शामिल किया।

यह भी पढ़ें :Chetan Sharma चेतन शर्मा Sting Operation ने मचाई खलबली, बड़ी सजा की तैयारी मे BCCI

भारत (Bharat) की दीप्ति शर्मा (Dipti Sharma) और जेमिमा रोड्रिग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया, दिल्ली ने दीप्ति को 2.60 करोड़ और जेमिमा को 2.20 करोड़ में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया (Australia) की एलिसे पेरी को आरसीबी (RCB) ने 1 करोड़ 70 लाख रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया।

WPL 2023 Schedule: महिला प्रीमियर लीग सोमवार को एक सफल नीलामी के समापन के बाद 4 मार्च को शुरू होने वाली है। बीसीसीआई (BCCI) ने बुधवार को बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट के पूरे कार्यक्रम के बारे में एक बयान जारी किया। अपने पहले सीजन में, WPL कुल 20 लीग मैच और 2 प्लेऑफ मैच आयोजित करेगा जो 23 दिनों की अवधि में खेले जाएंगे। महिला प्रीमियर लीग के लिए काफी समय से मांग चल रही थी। इस टूर्नामेंट के कारण भारत (Bharat) में महिला क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा।

WPL 2023 Schedule मे WPL 2023 में पांच टीमें आमने-सामने होंगी

दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जाइंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स।

WPL 2023 Schedule मे किन टीमों के बीच खेला जाएगा पहला मैच?

WPL 2023 की शुरुआत 4 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY Patil Stadium) में मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात जाइंट्स (GG) के बीच मैच से होगी।

WPL 2023 Schedule मे मैच कहाँ पर खेले जाने हैं?

सभी मैच मुंबई (Mumbai) के ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

WPL 2023 Schedule मे WPL 2023 का फाइनल मैच कब होगा?

फाइनल 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

WPL 2023 Schedule मे WPL 2023 टूर्नामेंट में कुल कितने मैच खेले जाएंगे?

टूर्नामेंट के पहले सीजन में कुल 22 खेल खेले जाएंगे – 20 लीग मैच, एक एलिमिनेटर और फाइनल।

यह भी देखें:लजीज व्यंजन के साथ क्रिकेट का आनंद दुगुना हो जाता है इन व्यंजनों की रेसिपी के लिए यहाँ पर क्लिक करे।  

बीसीसीआई (BCCI) ने कहा, “रविवार, 5 मार्च 2023 को, डब्ल्यूपीएल (WPL) का पहला डबल-हेडर डे होगा, जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) सीसीआई (CCI) के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के विरुद्द उतरेगी। यूपी वॉरियर्स लीग का अपना पहला मैच उसी दिन शाम को डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY Patil Stadium) में गुजरात जायंट्स (Gujrat Giants) के विरुद्द खेलेगा।

लीग चरण का अंतिम मैच   यूपी वॉरियर्स (UP Warriors) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच 21 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम, सीसीआई (CCI) में खेला जाएगा। सोमवार को किए गए ऑक्शन के दौरान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) सबसे महंगी खिलाड़ी रही। उन्हें RCB की टीम ने 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस ऑक्शन में 10 भारतीय खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्हें एक करोड़ या उससे ज्यादा की रकम पर खरीदा गया।

Leave a Comment