Aaqib Khan, Biography in Hindi, Domestic Career, IPL, Wife, Net Worth  साधारण गाँव से आकर Best मुंबई इंडियस का हिस्सा बनकर तहलका मचा रहा यह 1 युवा भारतीय तेज गेंदबाज

Aaqib Khan एक भारतीय क्रिकेटर हैं। उन्होंने 11 जनवरी 2020 को 2019-20 रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया। उन्होंने 16 जनवरी 2021 को 2020-21 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए अपना ट्वेंटी 20 डेब्यू किया।

इनका पूरा नाम आकिब खान है इनका जन्म 25 दिसम्बर 2003, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश मे हुआ इनकी आयु अभी करीब 21 साल की है। इनकी बल्लेबाजी शैली दाहिने हाथ के बल्लेबाज की और इनकी गेंदबाजी शैली दाहिने हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज की है। 

Table of Contents

Aaqib Khan कौन है

पिछले दिनों दलीप ट्रॉपी टूर्नामेंट में आकाश दीप सहित कई भारतीय पेसरों ने अजित अगरकर एंड कंपनी का ध्यान अपनी ओर खींचा, और अब जबकि आखिरी दौर के दो मैच अनंतपुर में खेले जा रहे हैं, तो बांग्लादेश सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले अब एक बीस साल के युवा पेसर आकिब खान (Aaquib Khan) ने मैच के दूसरे दिन  अपनी जोरदार दस्तक दी।

भारत “ए” के लिए खेलते हुए अनुभवी आवेश खान भारत सी के खिलाफ जहां एक ही विकेट ले सके, तो वहीं आकिब खान ने शुरुआती दो विकेट बहुत ही शानदार अंदाज में चटकाए, जिसकी गूंज निश्चित तौर पर अगरकर एंड कंपनी तक पहुंचेगी। आकिब खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें फैंस बहुत ही ज्यादा पंसद कर रहे हैं।  

Aaqib Khan की गेंद पर गायकवाड़ टहलते हुए निकल गए!

Aaqib Khan
Aaqib Khan

आकिब खान ने पारी शुरू की, तो ऋतुराज गायकवाड़ के पास बेहतरीन पारी खेलकर नाकाम चल रहे शुबमन गिल सहित सेलेक्टरों पर दबाव बनाने का बेहतरीन मौका था, लेकिन उत्तर प्रदेश से आने वाले आकिब खान ने बेहतरीन स्विंग से भारत सी के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ही नहीं, बल्कि दूसरे ओपनर साई सुदर्शन को बहुत ही सस्ते में चलता कर दिया।

इन दोनों ने ही 17-17 रन बनाए. खासकर गायकवाड़ जिस तरह आकिब की स्विंग के आगे टहलते नजर आए, वह सोशल मीडिया पर आकिब को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है. कुल मिलाकर दूसरे दिन आकिब खान ने 13 ओवरों में 43 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

Aaqib Khan भारत अंडर-19 के लिए खेल चुके हैं

बीस साल के दाएं हाथ के मीडियम पेसर आकिब खान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से आते हैं, और यूपी के लिए ही घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं। अभी तक खेले 12 फर्स्ट क्लास मैचों में आकिब ने 32 विकेट चटकाए हैं, इसमें पारी में पांच विकेट एक बार और चार विकेट लेने का कारनामा आकिब ने दो बार किया है।

आकिब खान एक प्रतिभाशाली 20 वर्षीय युवा भारतीय क्रिकेटर हैं, जो अपने प्रभावशाली प्रदर्शन और हरफनमौला क्षमताओं से घरेलू क्रिकेट में धूम मचा रहे हैं। और उन्होंने 2020 में उत्तर प्रदेश टीम के साथ घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया।

यह भी देखें: Tanush Kotian, Biography in Hindi, Domestic Cricket, IPL, Wife, Net worth, Strong खिलाड़ी तनुष कोटियान बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और मुंबई को मिला 1 और रणजी खिताब

Aaqib Khan के कैरियर की जानकारी   

टीमें    भारत अंडर-19

उत्तर प्रदेश टीम

Aaqib Khan का क्रिकेट में पदार्पण- घरेलू क्रिकेट में पदार्पण

प्रथम श्रेणी पदार्पण

उन्होंने 11-14 जनवरी, 2020 को कानपुर में उत्तर प्रदेश बनाम बड़ौदा के मैच में प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया।

लिस्ट ए क्रिकेट में पदार्पण

उन्होंने 24 फरवरी 2021 को अलूर में बिहार बनाम उत्तर प्रदेश के मैच में अपना लिस्ट ए पदार्पण किया।

टी20 पदार्पण

उन्होंने 16 जनवरी 2021 को अलूर में त्रिपुरा बनाम उत्तर प्रदेश के मैच में अपना टी20 पदार्पण किया।

Aaqib Khan का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण

टेस्ट पदार्पण

अभी तक नहीं पदार्पण

टी20आई क्रिकेट में पदार्पण

अभी तक नहीं पदार्पण

वनडे क्रिकेट में पदार्पण

अभी तक नहीं पदार्पण

Aaqib Khan की जीवनी

भारतीय घरेलू ऑलराउंडर क्रिकेटर आकिब खान का जन्म 25 दिसंबर, 2003 को सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था। और उन्हें कम उम्र में ही क्रिकेट का शौक हो गया था। उन्होंने कठोर प्रशिक्षण और स्थानीय टूर्नामेंटों में भाग लेकर अपने कौशल को निखारा। उनकी प्रतिभा और समर्पण शुरू से ही स्पष्ट था, और वे जल्दी ही जूनियर क्रिकेट में आगे बढ़ गए।

Aaqib Khan की खेल शैली

आकिब अपनी हरफनमौला क्षमताओं के लिए जाने जाते हैं । वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं । उनकी बल्लेबाजी शैली उनकी आक्रामकता और तेजी से रन बनाने की क्षमता से पहचानी जाती है।

Aaqib Khan का घरेलू करियर

आकिब खान 2020 में अपने पदार्पण के बाद से भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक प्रमुख व्यक्ति रहे हैं। उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए, उन्होंने खेल के तीनों प्रारूपों में अपनी हरफनमौला क्षमताओं का प्रदर्शन किया है।

और उन्होंने अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू 2019-20 रणजी ट्रॉफी में 11 जनवरी 2020 को बड़ौदा बनाम उत्तर प्रदेश के मैच में कानपुर में किया। अब तक उन्हें अब तक केवल 11 प्रथम श्रेणी मैच खेलने का मौका मिला है, जिसमें उन्होंने 71 रन बनाए और अपनी गेंदबाजी से 29 विकेट भी लिए।

फिर, 2020-21 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में, आकिब खान ने उत्तर प्रदेश के लिए अपना टी20 डेब्यू किया।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई-नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Aaqib Khan का लिस्ट ए डेब्यू

आकिब ने 24 फरवरी 2021 को विजय हजारे ट्रॉफी 2020 में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए लिस्ट ए में पदार्पण किया था। अब तक उन्हें सिर्फ 3 टी20 मैच खेलने का मौका मिला है, जिसमें उन्होंने सिर्फ 2 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट भी चटकाए।

आकिब खान लिस्ट ए डेब्यू      24 फरवरी 2021 को बिहार के विरुद्ध

आकिब खान प्रथम श्रेणी पदार्पण   11 जनवरी 2020 को बड़ौदा के विरुद्ध

आकिब खान का टी20 डेब्यू      16 जनवरी 2021 को त्रिपुरा के विरुद्ध

Aaqib Khan का अंतर्राष्ट्रीय करियर

अभी तक, आकिब खान ने किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व नहीं किया है।

Aaqib Khan बैटिंग करियर आँकड़े

प्रारूपमैचपारीनॉटआउटरनबेस्टऔसतगेंदस्ट्राइकरेटशतकअर्धशतकचौकेछक्के
एफसी1315271135.469872.440083
लिस्टए1120331.50475.000000
टी20 31122*100.0020.000000

Aaqib Khan बॉलिंग करियर आँकड़े

प्रारूपमैचपारीगेंदरनविकेटबेस्टऔसतइकोनोमीस्ट्राइकरेट4 विकेट5 विकेट10 विकेट
एफसी132318661041375/4228.133.3450.4210
लिस्टए1111  540443142/2231.644.9238.5000
टी2033456242/1915.508.2611.2000

Aaqib Khan के हालिया मैच

भारत ए बनाम भारत सी 0 3/43 एवं 2/26 19-सितम्बर-2024 अनंतपुर एफसी

भारत ए बनाम भारत डी 0 3/41 एवं 0/33 12-सितम्बर-2024 अनंतपुर एफसी

यूपी बनाम छत्तीसगढ़ 1 3/79 एवं 0/6 16-फरवरी-2024 लखनऊ एफसी

यूपी बनाम आंध्र 13 2/30 एवं 1/69 09-फरवरी-2024 विजयनगरम एफसी

यूपी बनाम असम — 0/28 02-फरवरी-2024      कानपुर एफसी

Aaqib Khan का डेब्यू/आखिरी मैच

एफसी मैच

पदार्पण यूपी बनाम बड़ौदा, कानपुर – 11 – 14 जनवरी, 2020

अंतिम भारत ए बनाम भारत सी, अनंतपुर – 19 – 22 सितंबर, 2024

लिस्ट ए

पदार्पण बिहार बनाम यूपी, अलूर – 24 फरवरी, 2021

अंतिम मणिपुर बनाम यूपी, दिल्ली – 21 नवंबर, 2022

टी20 मैच

पदार्पण त्रिपुरा बनाम यूपी, अलूर – 16 जनवरी, 2021

अंतिम मणिपुर बनाम यूपी, जयपुर – 16 अक्टूबर, 2022

Aaqib Khan ने संजू सैमसन को किया चारो खाने चित्त

 

Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी में कई खिलाड़ी मौके पर चौका लगाकर सुर्खियां बटोरते नजर आ रहे हैं कुछ बड़े चेहरे जो टीम इंडिया में जगह पक्की करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं तो युवा खिलाड़ी आईपीएल से बुलावे के लिए मशक्कत में जुटे हैं। टूर्नामेंट में अब एक युवा गेंदबाज की खूब चर्चा हो रही है जिसने संजू सैमसन को चारो खाने चित कर दिया, संजू सैमसन इंडिया डी की तरफ से खेलते हुए महज 5 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे।  

Aaqib Khan ने लिया विकेट

संजू सैमसन का विकेट आकिब खान ने लिया, जिनका नाम अभी तक शायद ही किसी ने सुना हो, आकिब खान महज 20 साल के हैं उनका जन्म यूपी के सहारनपुर जिले मे संसारपुर गाँव में हुआ था। आकिब एक साधारण परिवार से आते हैं इस गेंदबाज ने अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी में बेहतरीन गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरी थीं।

आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम ने उन्हें पहले नेट बॉलर के रूप में जोड़ा, इसके बाद जब विजय हजारे ट्रॉफी में उनकी बेहतरीन गेंदबाज की झलक देखी तो अपने खेमें का हिस्सा बना लिया।

Aaqib Khan ने संजू का कैसे किया शिकार

दलीप ट्रॉफी में सभी की नजरें टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन पर टिकी हुईं थी, युवा आकिब ने एक बेहतरीन शॉर्ट बॉल संजू को फेंकी और उन्होंने पुल करने का प्रयास किया इस तरह से संजू सीधे प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच आउट हो गए। पहली पारी में तो संजू का बल्ला नहीं बोला अब देखना होगा कि दूसरी पारी में सैमसन कैसा प्रदर्शन करते है।

Aaqib Khan और भुवनेश्वर का क्या कनेक्शन है  

भारत के स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार भी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं. इतना ही नहीं, आकिब का एक्शन भी भुवी से मिलता है. ऐसे में हम आकिब खान को जूनियर भुवनेश्वर कहें तो गलत नहीं होगा. उन्होंने भुवी को देख ही प्रेरणा ली है. यदि ऐसे ही बेहतरीन गेंदबाजी उन्होंने जारी रखी तो एक साल में उन्हें हीरो बनते देर नहीं लगेगी.

Aaqib Khan के पिता की संसारपुर मे परचून की दुकान

आकिब के पिता संसारपुर गाँव मे परचून की दुकान चलाते है इनके पिता अब्दुल्ला खान व उसके परिजनों ने भी मुंबई इंडियंस के द्वारा प्रैक्टिस गेंदबाज के रूप मे चुने जाने पर अपनी खुशी जताते हुए कहा- कि अकरम सैफी ने आकिब को आगे बढ़ाने मे काफी मदद की है।

Aaqib Khan का मुंबई इंडियंस मे प्रैक्टिस बॉलर के लिए चयन

विजय हजारे ट्रॉफी मे शानदार प्रदर्शन करने पर सहारनपुर के तेज गेंदबाज आकिब खान को मुंबई इंडियंस ने प्रैक्टिस बॉलर के लिए चयन किया है। यू पी रणजी ट्रॉफी टीम के प्लेयर आकिब दो महीने तक मुंबई इंडियंस टीम के साथ रहेगे। इनकी उपलब्धि पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों तथा उनके परिवार वालों मे खुशी की लहर है।       

Aaqib Khan का अन्डर-19 इंडिया टीम मे चयन

सहारनपुर के छोटे से गांव संसारपुर में रहने वाले क्रिकेट खिलाड़ी आकिब खान को अंडर-19 इंडिया टीम मे चुना गया है। अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले 3 वनडे मैच के लिए जूनियर सिलेक्शन कमेटी ने आकिब को जगह दी है। आकिब खान के चयन से जनपद के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

एसडीसीए के सचिव लतीफुर्रहमान ने बताया कि सहारनपुर क्रिकेट के लिए गौरवमय क्षण की शुरूआत हो चुकी है। सहारनपुर क्रिकेट जगत में यह पहली बार हुआ है कि किसी खिलाड़ी का चयन अंडर-19 इंडिया टीम के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि साधारण से गांव में रहने वाले गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले आकिब खान को अंडर-19 विनू मार्केंड ट्राफी में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर अंडर-19 इंडिया बी टीम में चयन हुआ था, जो कि सहारनपुर के लिए गौरव की बात थी।

उन्होंने बताया कि अंडर-19 में यूपी टीम की ओर से आकिब ने शानदार गेंदबाजी की थी, जिसके आधार पर आकिब का चयन टीम इंडिया अंडर-19 में हुआ है। आकिब खान ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय वरिष्ठ क्रिकेटर अकरम सैफी को दिया है। अकरम सैफी ने आकिब खान की प्रतिभा को परखते हुए उसको दिल्ली में कोचिग दिलवायी और हर संभव मदद करते हुए मार्ग दर्शन किया।

एसडीसीए सचिव लतीफुर्रहमान,अध्यक्ष अमर गुप्ता, वकार अहमद, पाली कालड़ा, संजीव जखमौला, परविन्द्र सिंह, राजकुमार, साजिद उमर, सैयद मशकूर, राकेश शर्मा, राजीव गोयल उर्फ टप्पू, भूपेंद्र कच्छल, आदिल खान, नरेंद्र कौशिक, सत्यम शर्मा, रविकांत धीमान, रणधीर कपूर, विनय कुमार, सचिन सैनी, विक्की चौधरी आदि ने आकिब को मुबारक बाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।  

Leave a Comment