Tanush Kotian, Biography in Hindi, Domestic Cricket, IPL, Wife, Net worth, Strong खिलाड़ी तनुष कोटियान बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और मुंबई को मिला 1 और रणजी खिताब

Tanush Kotian एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो घरेलू क्रिकेट में मुंबई और इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। उन्होंने 22 दिसंबर 2018 को 2018-19 रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया। उन्होंने 9 मार्च 2021 को 2020-21 विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की।

इनका पूरा नाम तनुष करुणाकर कोटियन है इनका जन्म 16 अक्टूबर 1998, मुंबई, महाराष्ट्र मे हुआ था। इनकी आयु अभी करीब 26 साल की है इनकी बल्लेबाजी शैली दाहिने हाथ के बल्लेबाज की है और इनकी गेंदबाजी शैली दाहिना हाथ के ऑफब्रेक गेंदबाज की है टीम मे इनकी भूमिका बॉलिंग ऑलराउंडर की है।  

समंदर की लहरें, उन लहरों के किनारे के पत्थर और उन पत्थर के पार एक सपनों का शहर। इस शहर में लाखों लोग अपना सपना लेकर आते हैं कुछ के पूरे होते हैं कुछ के रह जाते हैं, ऐसे ही एक नये सपने का नाम है “तनुष कोटियान”। मुंबई का दबदबा रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सालों से रहा है। हालांकि, इधर कुछ सालों में वो थोड़ा कमजोर हुआ है, लेकिन 2024 के सीजन में अलग ही चमक देखने को मिली और मुंबई फिलहाल फाइनल की बर्थ सुरक्षित कर चुकी है।

उनका वर्चस्व बीकेसी ग्राउंड पर साफ दिख रहा था जहां उन्होंने तीन दिनों के भीतर तमिलनाडु को धराशाई कर दिया। जिसमें आर साई किशोर, विजय शंकर, बाबा अपराजित, वाशिंगटन सुंदर जैसे बड़े नाम थे तो कुलदीप सेन और संदीप वारियर घरेलू क्रिकेट के लिए कोई अजनबी नहीं हैं, उनमें से कुछ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी प्रदर्शन किया है। फिर भी मुंबई एक पारी और 70 रन से विजयी रही।

Table of Contents

Tanush Kotian ने बल्ले से दिखाया जलवा

इस टूर्नामेंट में मुंबई के निचले क्रम ने कमाल खेल दिखाया जिसमें एक नया सितारा पैदा हुआ तनुष कोटियान। आफ स्पिन गेंदबाजी और दाहिने हाथ से बल्लेबाजी करने वाले तनुष ने अब तक इस टूर्नामेंट के 9 मैचों में 48 की औसत से 481 रन बनाये हैं और ये कारनामा उन्होंने 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए किया है।

तनुष ने क्वार्टर-फाइनल में मात्र 129 गेंदों में 120 रन बनाये थे और सेमीफाइनल में 89 रन। दोनों ही मैचों में वो नाबाद रहे। एक शतक के अलावा पांच अर्धशतक भी उनके खाते में शामिल हैं। मुंबई की तरफ से वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में इस सीजन में दूसरे नंबर पर हैं। इसके साथ ही इस सीजन में तनुष ने 22 विकेट भी लिए हैं।

Tanush Kotian IPL नीलामी में नहीं बिके थे

पिछले दिनों आईपीएल ऑक्शन में तनुश कोटियान अनसोल्ड रहे थे। ऐसा कहा जाता है कि गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध होने के कारण टीमों ने दांव नहीं लगाया, लेकिन घरेलू क्रिकेट में जिस तरह गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में दम दिखा रहे हैं उससे आईपीएल की जर्सी बहुत ज्यादा दूर नहीं दिख रही है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 25 मैच में 45 से ज्यादा की औसत से 1131 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में करीब 28 की औसत से 68 विकेट लिए हैं।

Tanush Kotian को मिला रणजी ट्रॉफी में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब

तनुष कोटियान सौराष्ट्र के खिलाफ दिसंबर 2018-19 में रणजी डेब्यू किया था। कोटियान ने अब तक 25 मैच खेले हैं। इनकी 44 पारियों में 27.60 की औसत और 3.45 की इकोनॉमी से कुल 68 विकेट चटकाए हैं। वहीं 25 मैच की 33 पारियों में 45.24 की औसत से 1131 रन बनाए हैं जिनमें एक शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं।

मुंबई ने रणजी ट्रॉफी में इतिहास रचते हुए रिकॉर्ड 42वीं बार खिताब पर कब्जा जमाया। मुंबई की इस जीत में गेंदबाज तनुष कोटियन ने दोनों पारियों को मिलकर कुल 7 विकेट झटके। तनुष कोटियान को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। कोटियान ने टूर्नामेंट में गेंद और बल्ले दोनों से धमाकेदार प्रदर्शन किया।

तनुष कोटियान सौराष्ट्र के खिलाफ दिसंबर 2018-19 में रणजी डेब्यू किया था। कोटियान ने अब तक 25 मैच खेले हैं। इनकी 44 पारियों में 27.60 की औसत और 3.45 की इकोनॉमी से कुल 68 विकेट चटकाए हैं। वहीं, 25 मैच की 33 पारियों में 45.24 की औसत से 1131 रन बनाए हैं जिनमें एक शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं।

Tanush Kotian ने इस सीजन किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

मौजूदा सीजन में तनुष कोटियान ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कोटियान ने पारी में दो बार 5 या उससे ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं। इस सीजन कोटियान एक ऑलराउंडर बनकर उभरे। रणजी ट्रॉफी में 10 मैच की 14 पारियों में दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर कोटियान ने 10 मैच की 18 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 29 विकेट लिए हैं।

यह भी देखें: Pratham Singh, Biography in Hindi, Domestic Career, IPL, Wife, Net Worth, घरेलू क्रिकेट मे 1 के बाद 1 दमदार प्रदर्शन, लेकिन क्या Strong भारतीय टीम मे जगह बना सकेगे?  

Tanush Kotian  ने नॉकआउट मुकाबलों में मचाया धमाल

बल्लेबाजी की बात करें तो 10 मैच की 14 पारियों में दो बार नाबाद रहते हुए 41.83 की औसत से 502 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में कुल मिलाकर 237 रन बनाए हैं। इस दौरान एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा।

Tanush Kotian  ने क्वार्टर फाइनल में जड़ा था अर्धशतक

कोटियान ने क्वार्टर फाइनल में नाबाद 102 रन की पारी खेली थी। वहीं, सेमीफाइनल मुकाबले में नाबाद 89 रन बनाए थे। कोटियान ने नॉक आउट दौर में कुल 15 विकेट अपने नाम किए हैं। इसी दमदार प्रदर्शन की बदौलत तनुष कोटियान को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया।

 Tanush Kotian के रूप मे एक और हीरा!

मुंबई ने रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। विदर्भ को फाइनल मुकाबले में मुंबई ने 169 रनों के बड़े अंतर से हराया। मुंबई को चैंपियन बनाने में कई खिलाड़ियों को योगदान रहा। लेकिन 25 साल के तनुश कोटियन का प्रदर्शन ऐसा रहा जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। ऑफ स्पिनर तनुश ने गेंदबाजी के साथ ही बल्ले से भी जीत में भूमिका निभाई। उन्होंने फाइनल मुकाबले में भी 7 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

Tanush Kotian की 5 फिफ्टी और एक शतकीय पारी

Tanush Kotian ने मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में ज्यादातर नंबर 9 या नंबर 10 पर बैटिंग की। इसके बाद भी उनके नाम 500 से ज्यादा रन हैं। तनुश इस सीजन मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। 10 मैच की 14 पारी में उन्होंने 41.83 की औसत से 502 रन बनाए हैं। बड़ौदा के खिलाफ उन्होंने नंबर-10 पर बैटिंग करते हुए 120 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

Tanush Kotian ने गेंद से भी ढाया कहर

इन 10 मैचों में तनुश कोटियन ने 29 विकेट भी लिए हैं। 169 ओवर की गेंदबाजी में इस ऑफ स्पिनर ने 2.91 की इकोनॉमी से रन खर्च किए। उन्होंने एक बार मैच में 10 विकेट लेने का भी कारनामा किया। फाइनल मैच की दूसरी पारी में विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडेकर शतक बनाकर खेल रहे थे। मुंबई की टेंशन बढ़ रही थी। लेकिन तनुश ने वाडेकर को आउट कर विदर्श की फाइनल में हार पक्की कर दी।

Tanush Kotian जैसे मुंबई ने दिए हैं बड़े खिलाड़ी

मुंबई ने भारतीय क्रिकेट के हमेशा से बड़े-बड़े नाम दिए हैं। अजीत वाडेकर से लेकर सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर से लेकर सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा से लेकर अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी मुंबई से खेलकर टीम इंडिया तक पहुंचे हैं। विजय मर्चेंट और पॉली उमरीगर जैसे महान खिलाड़ी भी मुंबई से ही आते हैं।

Tanush Kotian की टीमें

मुंबई

राजस्थान रॉयल्स

भारत अंडर-19

Tanush Kotian बॉलिंग कैरियर आँकड़े

प्रारूपमैचपारीगेंदरनविकेटबेस्टऔसतइकोनोमीस्ट्राइकरेट4 विकेट5 विकेट10 विकेट
फर्स्टक्लास295239742199855/5825.873.3256.7420
लिस्ट ए19191023799204/3139.954.6851.1100
टी20  2422475481244/1620.046.0719.7100

Tanush Kotian बैटिंग कैरियर आँकड़े

प्रारूपमैचपारीनॉट आउटरनबेस्टऔसतगेंदस्ट्राइकशतकफिफ्टीचौकेछक्के
FC294091273120*41.062115  60.1811213418
लिस्टए1992902712.8576118.420084
टी20  24106862821.5085101.170072

Tanush Kotian की आईपीएल मे बल्लेबाजी

टीममैचपारीनॉट
आउट
रनबेस्टऔसतगेंदस्ट्राइकशतकअर्धशतकचौकेछक्के
RR110242424.003177.410030
यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई-नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Tanush Kotian के हालिया मैच

भारत ए बनाम भारत सी 10 एवं 26* 1/38 एवं 3/47 19-सितम्बर-2024 अनंतपुर एफसी

भारत ए बनाम भारत डी 53 1/22 एवं 4/73 12-सितंबर-2024 अनंतपुर एफसी

भारत ए बनाम भारत बी 32 एवं 0 0/30 एवं 1/10 05-सितम्बर-2024 बेंगलुरु एफसी

आरआर बनाम पीबीकेएस 24–13-अप्रैल-2024 मुल्लांपुर टी -20

मुंबई बनाम विदर्भ 8 एवं 13 3/7 एवं 4/95 10-मार्च-2024 वानखेड़े एफसी

Tanush Kotian का डेब्यू/आखिरी मैच

एफसी मैच

पदार्पण मुंबई बनाम सौराष्ट्र, वानखेड़े – 22 – 25 दिसंबर, 2018

अंतिम भारत ए बनाम भारत सी, अनंतपुर – 19 – 22 सितंबर, 2024

लिस्ट ए

पदार्पण सौराष्ट्र बनाम मुंबई, दिल्ली – 09 मार्च, 2021

अंतिम मुंबई बनाम तमिलनाडु, राजकोट – 11 दिसंबर, 2023

टी20 मैच

पदार्पण कर्नाटक बनाम मुंबई, गुवाहाटी – 04 नवंबर, 2021

अंतिम पीबीकेएस बनाम आरआर, मुल्लांपुर – 13 अप्रैल, 2024

Tanush Kotian और तुषार देशपांडे ने नंबर-10 और नंबर-11 पर बैटिंग करते हुए शतक जड़ा

Tanush Kotian
Tanush Kotian

कहा जाता है कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और यहां पर रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं, भले ही उसमें कई साल क्यों ना लग जाए और ऐसा ही एक रिकॉर्ड 27 फरवरी को बना गया है। मुंबई और बड़ौदा (Mumbai vs Baroda) के बीच खेले गए रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में मुंबई की टीम ने दूसरी पारी के दौरान इतिहास रच दिया है।

नंबर-10 पर बैटिंग करने आए तनुष कोटियान (Tanush Kotian) और नंबर-11 पर बैटिंग करने आए तुषार देशपांडे (Tushar Deshpande) ने शतक जड़ दिया है।

तनुष कोटियन ने 129 गेंद पर नाबाद 120 रन की पारी खेली, जबकि तुषार देशपांडे 129 गेंद पर 123 रन की शानदार पारी खेल आउट हुए। रणजी ट्रॉफी के इतिहास में ये पहला मौका है, जब नंबर-10 और नंबर-11 पर बैटिंग करने आए दोनों बल्लेबाजों ने शतक जड़ दिया हो। वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में ये महज दूसरा मौका है, जब मैदान पर ऐसा कुछ देखने को मिला है और वो भी पूरे 78 साल के लंबे इंतजार के बाद।  

इससे पहले साल 1946 में सरे काउंटी के खिलाफ भारतीय टीम की ओर से चंदू सरवटे और शुट बनर्जी ने नंबर-10 और नंबर-11 पर बैटिंग करते हुए सेंचुरी लगाई थी।

फिलहाल बड़ौदा Vs मुंबई रणजी मैच पर वापस लौटते हैं दूसरी पारी में मुंबई की टीम के 9 विकेट 337 रन के स्कोर पर गिर गए थे, लेकिन यहां से तनुष और तुषार ने क्रीज पर खूंटा गाड़ दिया। दोनों ने एकदम खुलकर बैटिंग की वो भी बिल्कुल बैजबॉल स्टाइल में, आखिरी विकेट के लिए दोनों धुरंधरों ने मिलकर 232 रन की पार्टनरशिप करते हुए अपना-अपना शतक पूरा कर इतिहास रच दिया।

Tanush Kotian की बदौलत मुंबई सेमीफाइनल में

मैच की बात करें तो मुंबई ने पहली पारी में 384 रन बनाए थे. जबकि बड़ौदा की पहली पारी 348 रन पर सिमट गई थी. दूसरी पारी में मुंबई ने स्कोरबोर्ड पर 569 रन लगा दिए. बड़ौदा को टारगेट मिला 606 रन का. बारी जब बड़ौदा की आई तो टीम चौथे और आखिरी दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 106 रन ही बना सकी. मैच तो ड्रॉ रहा, लेकिन मुंबई ने पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली.

Tanush Kotian ने आईपीएल मे राजस्थान टीम मे की एंट्री,  

 आईपीएल 2024 में 27वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। आज दोनों ही टीमों की प्लेइंग इलेवन में काफी बदलाव देखने को मिला है। राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन से जोश बटलर और आर अश्विन बाहर है तो वहीं यशस्वी जायसवाल को इस मैच के लिए इपैक्ट प्लेयर के रूप में रखा है।

इसके अलावा राजस्थान की टीम में एक नए युवा खिलाड़ी की एंट्री हुई है। जी हां हम बात कर रहे है तनुष कोटियन की, जिनको दूसरा हार्दिक पांड्या भी कहा जाता है। इस खिलाड़ी को आर अश्विन की जगह टीम में शामिल किया गया है।

Tanush Kotian का टी20 में प्रदर्शन

टी20 में तनुष के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 23 मैच की 22 पारियों में 24 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 20.04 की और इकॉनमी 6.07 की रही है। 4/16 इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। इसके अलावा तनुष ने 9 पारियों में 20.66 की औतस और 114.81 की स्ट्राइक रेट से 62 रन बनाए हैं। टी20 में उनका सर्वाधिक स्कोर 28 रन है।

Tanush Kotian का रणजी ट्रॉफी 2024 में प्रदर्शन

तनुष कोटियन का रणजी ट्रॉफी 2024 में काफी शानदार प्रदर्शन रहा था। बल्लेबाजी करते हुए तनुष ने 9 मैचों में 481 रन बनाए थे। जिसमें एक शानदार शतक भी शामिल था। अपने इस इस शतक ने तनुष ने काफी सुर्खिया बटौरी थी। उन्होंने ये शतक नंबर 10 पर बल्लेबाजी करते हुए बनाया था।

Tanush Kotian ने क्या कहा-

प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए तनुश कोटियन ने कहा, “जब सीजन शुरू हुआ था, तो हम यह रणजी ट्रॉफी जीतना चाहते थे क्योंकि हम दो साल पहले उपविजेता रहे थे। हमने इस कप को जीतने के लिए बहुत मेहनत की है और आखिरकार इसे हासिल करके हम बेहद खुश हैं। पिछले सीजन के प्रदर्शन ने मुझे बहुत आत्मविश्वास दिया। मेरे पिता, मेरे कोच और अज्जू दा ने मेरे साथ बहुत मेहनत की, उन्होंने मुझे हर तरह से मार्गदर्शन किया।

हम थोड़े निराश हो रहे थे, हम जल्द से जल्द उस कप को उठाना चाहते थे। बस एक विकेट लेना चाहते थे। कड़ी मेहनत करते रहना चाहते हैं, कोचों और वरिष्ठ पेशेवरों से बात करना चाहते हैं और सुधार के बारे में उनकी सलाह लेना चाहते हैं।

टीम का माहौल बहुत अच्छा था, हम पूरे समय अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन जब नॉकआउट आए, तो यह मुश्किल हो गया, खासकर तेज गेंदबाजों के लिए जो बहुत अधिक ब्रेक के बिना खेल रहे थे। हमने एक टीम के रूप में अच्छा खेला, इस सीजन में निचले क्रम की बल्लेबाजी भी शानदार रही।”

कोटियन का अपने क्रिकेट करियर में इस महत्वपूर्ण क्षण तक का सफ़र उल्लेखनीय है। तनुश कोटियन 25 वर्षीय खिलाड़ी हैं, जिनका जन्म और पालन-पोषण मुंबई में हुआ है। उन्होंने 2018-19 रणजी ट्रॉफी सीज़न के दौरान मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में प्रवेश किया।

इसके बाद, उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, 2020-21 विजय हज़ारे ट्रॉफी में पदार्पण किया। उनका कौशल ट्वेंटी-20 प्रारूप तक बढ़ा, 2021-22 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक यादगार शुरुआत के साथ, जिसने भारतीय क्रिकेट में एक उभरते सितारे के रूप में उनकी प्रतिष्ठा को और मजबूत किया।

Leave a Comment