World Cup 2023: मुथैया मुरलीधरन ने बड़ी भविष्‍यवाणी करते हुए कहा कि WC2023 का फाइनल इन दो Powerful टीम के बीच खेला जाएगा

World Cup 2023: श्रीलंका (Sri Lanka) के महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) ने आगामी वर्ल्‍ड कप 2023 (WC2023) के लिए अपनी दो फाइनलिस्‍ट टीमों का चयन कर दिया है। मुथैया मुरलीधरन इन दिनों अपनी बायोपिक का प्रचार करने में व्‍यस्‍त हैं। मुथैया मुरलीधरन से जब यह पूछा गया कि वर्ल्‍ड कप 2023 के खिताब का प्रबल दावेदार आपको कौन लग रहा है तो उन्‍होंने बेझिझक भारतीय टीम (Indian Team) का नाम लिया। मुथैया मुरलीधरन ने श्रीलंका (Sri Lanka) को वर्ल्‍ड कप 2023 (World Cup2023) खिताब जीतने से नजरअंदाज किया।

World Cup 2023: 2023 वर्ल्‍ड कप का शंखनाद होने में कुछ ही दिन बचे हैं और क्रिकेट के प्रति इसकी दीवानगी लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रही है। गत चैंपियन इंग्‍लैंड और न्‍यूजीलैंड (England Vs New Zealand) के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 का उद्घाटन मैच अहमदाबाद (Ahmadabad) के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम (Narendra Modi Stadium) में 5 अक्‍टूबर को खेला जाएगा।

श्रीलंका के महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने इस दौरान 2023 वर्ल्‍ड कप की दो फाइनलिस्‍ट का अनुमान लगाया है। इन दिनों अपनी बायोपिक के प्रचार में जुटे मुथैया मुरलीधरन ने भारत (India) को आगामी मेगा टूर्नामेंट के खिताब का प्रबल दावेदार माना है।

यह भी देखें: ICC: World Cup 2023 के लिए जारी हुई कमेंटेटरों की लिस्ट, क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी बिखेरेंगे अपनी आवाज का जादू

World Cup 2023: मुरलीधरन ने किन टीमों को चुना

उल्‍लेखनीय, है कि मुरलीधरन ने श्रीलंका टीम को नजरअंदाज किया और अनुमान लगाया कि वर्ल्‍ड कप 2023 का फाइनल भारत और पाकिस्‍तान (India Vs Pakistan) के बीच खेला जा सकता है। वैसे, भारत और चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान के बीच लीग चरण का मुकाबला 14 अक्‍टूबर को अहमदाबाद में खेला जाना है।

भारत-पाक (IND-Pak) के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 का फाइनल मैच क्रिकेट फैंस को बहुत ही रोमांचित कर देगा। वैसे, भारत (Bharat) भले ही इस खिताब का प्रबल दावेदार बनकर मैदान संभालेगा, लेकिन मेजबान देश होने के नाते उसकी राह इतनी भी आसान नहीं होगी। भारत ने साल 2011 वर्ल्‍ड कप से आईसीसी इवेंट्स में दमदार प्रदर्शन जरूर किया, लेकिन नॉकआउट मैचों में उसका प्रदर्शन उतना प्रभावी नहीं रहा है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग का शौक रखने वाले कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

World Cup 2023: भारतीय टीम को सुधार की जरुरत

रोहित शर्मा कि कप्तानी मे भारतीय टीम आगामी वर्ल्‍ड कप में अपनी इस गलती को सुधारने के लिए पूरा जोर लगाएगी। भारतीय टीम साल 2015 और 2019 वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल से बाहर हुई थी। इस बार टीम खिताबी मुकाबले तक पहुंचकर ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी।

World Cup 2023: भारत पाक की टक्कर

वहीं पाकिस्‍तान का साल 2019 वर्ल्‍ड कप में प्रदर्शन लचर रहा था। पाकिस्‍तान की टीम लीग चरण में ही बाहर हो गई थी। विश्‍व कप के वनडे प्रारूप में पाकिस्‍तान की टीम कभी भी भारत को हरा नहीं पाई है, जिसका मनोवैज्ञानिक दबाव उस पर काफी रहेगा।  यहाँ पर हम आपको यह याद दिला दें कि 2023 वर्ल्‍ड कप फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा।

1 thought on “World Cup 2023: मुथैया मुरलीधरन ने बड़ी भविष्‍यवाणी करते हुए कहा कि WC2023 का फाइनल इन दो Powerful टीम के बीच खेला जाएगा”

Leave a Comment