Hayley Matthews ने मचाई रनों की आंधी, लुट गई कंगारू टीम, T20I के कई बड़े Best रिकॉर्ड्स भी हुए ध्वस्त, West Indies ने रचा इतिहास

Hayley Matthews: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम (West Indies And Australia Women Cricket Team) के बीच खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच (2ND T20 Inter National Match) में रनों का अंबार देखने को मिला। कैरेबियाई टीम (Caribbean Team)  की कप्तान हेली मैथ्यूज (Hayley Matthews) ने अपने बल्ले से रनों की ऐसी आग उगली कि टी-20 क्रिकेट (T20 Cricket) के पुराने सारे रिकॉर्ड बुक तहस-नहस हो गए। वेस्टइंडीज (WI) की टीम ने महिला टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट (Women T20 Inter National  Cricket) का सबसे बड़ा रन चेज सफलतापूर्वक हासिल कर लिया।

Hayley Matthews; ऑस्ट्रेलिया की पहले बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलिया (Australia) की महिला क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 212 रन का विशाल स्कोर लगाया था। लेकिन वेस्टइंडीज (WI) की टीम ने ऑस्ट्रेलिया (AUS) को दूसरे टी-20 में 7 विकेट से हरा दिया। वेस्ट इंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज ने खेली तूफानी शतकीय पारी। वेस्टइंडीज ने सफलतापूर्वक हासिल किया महिला टी-20 इंटरनेशनल का सबसे बड़ा टारगेट।

यह भी देखें: World Cup 2023: मुथैया मुरलीधरन ने बड़ी भविष्‍यवाणी करते हुए कहा कि WC2023 का फाइनल इन दो Powerful टीम के बीच खेला जाएगा

Hayley Matthews कैरेबियाई कप्तान ने मचाई तबाही

Hayley Matthews
Hayley Matthews

दूसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 212 रन लगाए। टीम की ओर से एलिसा पैरी (Alyssa Perry) ने महज 46 गेंदों पर 70 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, फोबे लिचफील्ड (Phoebe Litchfield)  ने मात्र 19 गेंदों पर 52 रन की तेज तर्रार पारी खेली। 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम ने अपना पहला विकेट मात्र 11 रन के स्कोर पर खो दिया था।  हालांकि, इसके बाद कप्तान हेली मैथ्यूज ने अपना मोर्चा संभाला और कंगारू गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Hayley Matthews के आगे सब बेबस

मैथ्यूज ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 64 गेंदों पर 132 रन की आतिशी पारी खेली। अपनी पारी के दौरान कैरेबियाई कप्तान ने 206 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए जमकर चौके-छक्कों की बरसात की। मैथ्यूज ने 20 चौके और 5 छक्के उड़ाये। यानी वेस्टइंडीज की सलामी बल्लेबाज ने 110 रन सिर्फ चौके-छक्कों से बटोरे।

https://youtu.be/ITkk6Hef0zI

Hayley Matthews महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा चेज

Hayley Matthews
Hayley Matthews

कप्तान हेली मैथ्यूज की शतकीय पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया (WI Vs AUS) से मिले 213 रन के लक्ष्य को एक गेंद शेष रहते हुए ही हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज की टीम ने महिला टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट (West Indies Women’s T-20 International Cricket ) का यह सबसे बड़ा रन चेज सफलतापूर्वक हासिल करते हुए इतिहास रच डाला है। मैथ्यूज (Matthews) के अलावा स्टेफनी टेलर (Stephanie Taylor) ने 59 रन की दमदार पारी खेली। ऐतिहासिक जीत के बाद कैरेबियाई टीम (Caribbean Team) ने बीच मैदान पर जमकर जश्न मनाया।

1 thought on “Hayley Matthews ने मचाई रनों की आंधी, लुट गई कंगारू टीम, T20I के कई बड़े Best रिकॉर्ड्स भी हुए ध्वस्त, West Indies ने रचा इतिहास”

Leave a Comment