इनका पूरा नाम उरविल मुकेश पटेल है इनका जन्म 17 अक्टूबर, 1998, मेहसाणा मे हुआ था अभी इनकी आयु करीब 27 वर्ष की है इनकी बल्लेबाजी शैली दाहिने हाथ के बल्लेबाज की है और इनकी क्षेत्ररक्षण की स्थिति विकेटकीपर के रूप मे है। टीम मे इनके खेलने की भूमिका विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप मे है।

Urvil Patel की टीमें
चेन्नई सुपर किंग्स
गुजरात
बड़ौदा
बड़ौदा अंडर-14
बड़ौदा अंडर-16
बड़ौदा अंडर-19
गुजरात टाइटन्स
Urvil Patel बल्लेबाजी करियर आँकड़े
| प्रारूप | मैच | पारी | नॉट | रन | बेस्ट | औसत | गेंद | स्ट्राइक | शतक | फिफ्टी | चौके | छक्के |
| FC | 10 | 16 | 0 | 423 | 140 | 26.43 | 617 | 68.55 | 1 | 2 | 41 | 17 |
| सूची A | 22 | 21 | 4 | 748 | 116 | 44.00 | 621 | 120.45 | 3 | 2 | 80 | 30 |
| T20s | 48 | 48 | 3 | 1193 | 115* | 26.51 | 693 | 172.15 | 2 | 4 | 135 | 58 |
Urvil Patel की आईपीएल बल्लेबाजी
| टीम | मैच | पारी | नॉट | रन | बेस्ट | औसत | गेंद | स्ट्राइक | शतक | फिफ्टी | चौके | छक्के |
| सीएसके | 1 | 1 | 0 | 31 | 31 | 31.00 | 11 | 281.81 | 0 | 0 | 1 | 4 |
Urvil Patel के हाल के मैच
CSK बनाम KKR 31 — 07-मई-2025 ईडन गार्डन्स T20
गुजरात बनाम केरल 25 2c/0s और 0c/0s 17-फरवरी-2025 अहमदाबाद FC
गुजरात बनाम सौराष्ट्र 140 4c/0s और 0c/0s 08-फरवरी-2025 राजकोट FC
गुजरात बनाम हिमाचल 22 और 25 4c/0s और 2c/0s 30-जनवरी-2025 अहमदाबाद FC
गुजरात बनाम उत्तराखंड 53 — 23-जनवरी-2025 अहमदाबाद FC
गुजरात बनाम हरियाणा 23 2c/1s 12-जनवरी-2025 वडोदरा सूची A
गुजरात बनाम ओडिशा 45 0c/1s 05-जनवरी-2025 जयपुर सूची A
गुजरात बनाम गोवा 61 1c/0s 03-जनवरी-2025 जयपुर सूची A
गुजरात बनाम मणिपुर 0 2c/0s 31-दिसंबर-2024 जयपुर सूची A
गुजरात बनाम झारखंड 46 0c/0s 28-दिसंबर-2024 जयपुर सूची A
Urvil Patel का डेब्यू/आखिरी मैच
एफसी मैच
डेब्यू
गुजरात बनाम तमिलनाडु, वलसाड – 05 – 08 जनवरी, 2024
आखिरी
केरल बनाम गुजरात, अहमदाबाद – 17 – 21 फरवरी, 2025
लिस्ट ए मैच
डेब्यू
कर्नाटक बनाम बड़ौदा, बेंगलुरु – 07 फरवरी, 2018
आखिरी
गुजरात बनाम हरियाणा, वडोदरा – 12 जनवरी, 2025
टी20 मैच
डेब्यू
बड़ौदा बनाम मुंबई, राजकोट – 07 जनवरी, 2018
आखिरी
केकेआर बनाम सीएसके, ईडन गार्डन – 07 मई, 2025
Urvil Patel को बीच सीजन चेन्नई में धोनी ने करा दिया डेब्यू

आईपीएल 2025 के 57वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर हुई। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मैच में अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। कोलकाता ने इस मैच में 1 बदलाव किया। वेंकटेश अय्यर की जगह मनीष पांडे को मौका मिला। वहीं चेन्नई कई बदलाव के साथ उतरी है। Urvil Patel ने चेन्नई की ओर से आईपीएल डेब्यू किया। उन्होंने 11 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 1 चौका और 4 छक्के लगाए। हर्षित राणा ने उन्हें अपने जाल में फंसाया।
Urvil Patel को वंश बेदी की जगह मिला मौका
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने वंश बेदी की जगह गुजरात के विकेटकीपर बल्लेबाज Urvil Patel को फ्रेंचाइजी में शामिल किया था। वंश बेदी चोट के कारण आईपीएल 2025 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। 26 वर्षीय उर्विल 30 लाख रुपये के अपने बेस प्राइस पर CSK से जुड़े हैं। वह आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटन्स (GT) का हिस्सा थे।
Urvil Patel ने लगाए थे 29 सिक्स
Urvil Patel ने 2024-25 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में छह पारियों में 78.75 की औसत और लगभग 230 की स्ट्राइक रेट से 315 रन बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। हालांकि उनकी टीम गुजरात नॉकआउट के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई, लेकिन उर्विल छह मैचों में 29 छक्के लगाकर प्रतियोगिता में टॉप सिंक्स हिटर बनकर उभरे। रजत पाटीदार दस मैचों में 27 छक्कों के साथ सूची में दूसरे स्थान पर रहे।
इंदौर में त्रिपुरा के खिलाफ उन्होंने 28 गेंदों में शतक जड़ दिया, जो टी20 क्रिकेट में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक है। कुल मिलाकर उर्विल ने 47 टी20 पारियों में 170.38 की स्ट्राइक रेट से 1162 रन बनाए हैं। सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में धमाल मचाने के बाद उर्विल ने रणजी ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया। इस साल फरवरी में राजकोट में क्वार्टर फाइनल में सौराष्ट्र के खिलाफ 197 गेंदों पर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 140 रन की पारी खेली।
Urvil Patel की नेट वर्थ
आईपीएल 2023 – INR 20 लाख
नेट वर्थ- INR 80 लाख
Urvil Patel गुजरात के एक क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं। उनका जन्म 17 अक्टूबर 1998 को मेहसाणा, गुजरात में हुआ था. उन्होंने टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है.
Urvil Patel के बारे में कुछ प्रमुख बातें:
टी-20 में सबसे तेज शतक:

उर्विल पटेल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ 28 गेंदों में शतक लगाकर टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है.
लिस्ट ए में दूसरा सबसे तेज शतक:
उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में भी दूसरा सबसे तेज शतक बनाया है, जो 41 गेंदों में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बनाया गया था.
घरेलू क्रिकेट:
उन्होंने घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा और गुजरात का प्रतिनिधित्व किया है.
आईपीएल:
वह आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटन्स का हिस्सा थे.
हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल:
हाल ही में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने वंश बेदी की जगह शामिल किया है, जो चोट के कारण बाहर हो गए हैं.
वह मूल रूप से गुजरात के मेहसाणा के काहिपुर गांव के रहने वाले हैं। उन्हें आईपीएल 2023 सीजन में गुजरात टाइटन्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा था।Urvil Patel ने 27 नवंबर 2024 को इंदौर के एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ग्राउंड पर त्रिपुरा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे तेज टी20 शतक बनाया।
Urvil Patel ने सबसे तेज शतक जड़ रच दिया इतिहास
Urvil Patel का नाम क्रिकेट की दुनिया में एक नया इतिहास रचने के लिए याद किया जाएगा। एक ऐसा शतक जिसने सभी को हैरान कर दिया। क्या आप जानते हैं इस खिलाड़ी ने ऐसा कारनामा कैसे किया? आइए जानते हैं कौन हैं उर्विल पटेल जिन्होंने T20 में सबसे तेज शतक जड़ दिया।
उर्विल पटेल गुजरात टीम के खिलाड़ी हैं। उन्होंने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में एक ऐतिहासिक शतक लगाया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। इस शतक ने उन्हें मीडिया में सुर्खियों में ला दिया और क्रिकेट की दुनिया में नया रिकॉर्ड भी बना दिया। गुजरात और त्रिपुरा के बीच हुए ग्रुप B मैच में उर्विल पटेल ने सिर्फ 28 गेंदों में शतक पूरा किया, जो भारत की घरेलू T20 प्रतियोगिता का सबसे तेज शतक है।
उन्होंने इस शानदार पारी में 113 रन बनाए और वह बिना आउट हुए पवेलियन लौटे। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 12 छक्के लगाए। उर्विल की इस शानदार बल्लेबाजी की वजह से गुजरात ने 156 रन का लक्ष्य सिर्फ 10.2 ओवर में हासिल कर लिया। इस प्रदर्शन ने उर्विल पटेल को क्रिकेट की दुनिया में एक नया सितारा बना दिया है।
Urvil Patel का क्रिकेट करियर
Urvil Patel का जन्म 17 अक्टूबर 1998 को गुजरात के मेहसाणा, बड़ौदा में हुआ था। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 2018 में की थी, जब उन्होंने बड़ौदा के लिए T20 और लिस्ट A मैच खेले थे। फिर 2024 में उन्होंने गुजरात के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। T20 क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड भी बहुत अच्छा है। उन्होंने अब तक 43 T20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 875 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 20.83 और स्ट्राइक रेट 154.32 है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दिखाता है। यही वजह है कि वह एक विस्फोटक खिलाड़ी माने जाते हैं।
Urvil Patel IPL 2025 में ऑक्शन से बाहर
हालांकि Urvil Patel का घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन रहा है, लेकिन वे IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में ऑक्शन से बाहर रहे। 2022 में गुजरात टाइटंस ने उन्हें ऑक्शन में खरीदा था, लेकिन वह अभी तक IPL डेब्यू नहीं कर पाए हैं। इस बार IPL में नहीं बिकने के बावजूद, उनके पास अभी भी एक बड़ी संभावना है, खासकर अगर वह आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन करते हैं।
Urvil Patel का रिकॉर्ड
Urvil Patel का 28 गेंदों में शतक भारत के घरेलू T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 30 गेंदों में शतक बनाने वाले बल्लेबाजों के पास था। उनके इस शतक ने उन्हें T20 के अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड में भी जगह दिलाई है, जहां यह शतक सबसे तेज दूसरे नंबर पर आता है, जबकि सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने 27 गेंदों में शतक बनाया था।
Urvil Patel की भविष्य की उम्मीदें
Urvil Patel ने घरेलू क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान आकर्षित किया है और अगर वह इसी तरह से प्रदर्शन करते रहे तो भविष्य में उनका IPL डेब्यू भी हो सकता है। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के कारण उन्हें एक बड़े खिलाड़ी के रूप में देखा जा सकता है। क्रिकेट प्रेमियों को उनकी आने वाली पारियों का इंतजार रहेगा और शायद वह भारतीय टीम तक का रास्ता भी बना सकें।
Urvil Patel पंत का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद बड़े मौके का कर रहे इंतज़ार
गुजरात के इस कीपर-बल्लेबाज़ ने हाल ही में दुनिया में दूसरा सबसे तेज़ T20 शतक लगाया, इससे पहले वह लिस्ट ए क्रिकेट में किसी भी भारतीय द्वारा दूसरा सबसे तेज़ शतक लगा चुके हैं
IPL 2025 की बड़ी नीलामी में जब उर्विल पटेल नहीं बिके तो उनसे ज़्यादा उनके पिता मुकेश दुखी थे।
अपने युवा दिनों में मुकेश पटेल यूनिवर्सिटी स्तर पर स्प्रिंटर थे। लेकिन मार्गदर्शन और साधनों के अभाव के कारण उन्हें अपनी महत्वकांक्षा को त्यागकर एक सरकारी स्कूल में शारीरिक अध्यापक के तौर पर नौकरी करनी पड़ी। तब से उनका बस एक सपना था कि उनका बेटा उच्च स्तर पर खेलों में नाम रोशन करे।
उर्विल, जो घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए विकेटकीपिंग और ओपनिंग करते हैं, इससे पहले IPL का हिस्सा रह चुके हैं। 2023 की नीलामी में गुजरात टाइटंस (GT) ने उनको उनके बेस प्राइज़ 20 लाख में ख़रीदा था, लेकिन उनको खेलने का मौक़ा नहीं मिला और उनको सीज़न के बाद रिलीज़ कर दिया। इस बार जब उनका नाम भी नीलामी में नहीं आया तो उनके पिता का निराश होना स्वाभाविक था।
Urvil Patel खुद भी निराश थे, लेकिन उन्होंने इसका असर अपने खेल पर नहीं होने दिया। नीलामी के बाद जब सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफ़ी में गुजरात का सामना त्रिपुरा से हुआ तो उर्विल ने मात्र 28 गेंद में T20 क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज़ शतक लगा दिया। ऋषभ पंत के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए यह किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज़ T20 शतक था और साहिल चौहान द्वारा इस्टोनिया के लिए साइप्रस के खिलाफ स्थापित किए गए विश्व रिकॉर्ड से सिर्फ़ एक गेंद धीमा।
उर्विल की 35 गेंद में नाबाद 113 रन की पारी की मदद से गुजरात ने 10.2 ओवर में 156 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। उन्होंने अपनी पारी में 12 छक्के लगाए, जिसमें से चार पार्ट-टाइम स्पिनर मनदीप सिंह की लगातार चार गेंदों पर आए थे।
मैच के बाद उन्होंने अपने पिता को फ़ोन किया और कहा-यह शतक उनके लिए था। मैं अपने पिता के काफ़ी नज़दीक हूं। उन्होंने मेरे करियर के लिए कई त्याग किए हैं। वह सुबह चार बजे उठ कर मुझे अभ्यास के लिए लेकर जाते थे। वह कक्षा 11 और 12 के बच्चों को ट्यूशन देते थे, लेकिन उन्होंने इसे बंद किया ताकि वह मुझे और अधिक समय दे सकें।”
यह पहली बार नहीं था जब उर्विल ने निराशा हाथ लगने के बाद कुछ ख़ास किया था। एक साल पहले GT द्वारा रिलीज़ किए जाने के अगले दिन ही उन्होंने विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 41 गेंद में शतक लगाया था। यह लिस्ट ए में किसी भारतीय द्वारा दूसरा सबसे तेज़ शतक था। रिकॉर्ड यूसुफ़ पठान के नाम है, जिन्होंने 2010 में बड़ौदा के लिए खेलते हुए महाराष्ट्र के खिलाफ 40 गेंद में शतक लगाया था।
क्या दोनों अवसरों पर उर्विल के पास अपनी योग्यता साबित करने की अतिरिक्त प्रेरणा थी?
उन्होंने हंसते हुए कहा, “ऐसा कुछ नहीं है। जब आप क्रीज़ पर होते हैं तो बहुत दबाव होता है और ये चीज़ें आपको याद भी नहीं रहती।”
यह सच है कि ये दोनों पारियां कमजोर टीमों के खिलाफ आई लेकिन उर्विल अपने दिन पर किसी भी गेंदबाज़ी आक्रमण के खिलाफ ऐसा खेल सकते हैं। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ शतक लगाने के बाद अगले दो मैचों में उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ 83 गेंद में 86 और हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 93 गेंद में 116 रनों की पारी खेली।
Urvil Patel का जन्म वडनगर में हुआ था, लेकिन खेलना शुरू किया उन्होंने पालनपुर में, गुजरात का एक ऐसा शहर जो हीरों के व्यापार के लिए जाना जाता है। कोच प्रकाश पटणी के मार्गदर्शन में अपनी प्रतिभा को तराशने के बाद उर्विल अब अपने क्षेत्र के सबसे ज़्यादा चमकने वाले हीरे हैं।
2017-18 में अपने पहले ही T20 मैच में उन्होंने बड़ौदा के लिए मुंबई के खिलाफ 28 गेंद में 50 रन की पारी खेली थी। लेकिन बड़ौदा के साथ एक सीज़न के बाद ही वह गुजरात के लिए खेलने लगे।
उर्विल ने कहा, “बड़ौदा में कोई कमी नहीं थी। मुझे बस लगा कि गुजरात में शायद मुझे ज़्यादा मौके मिलें। लेकिन मैं इस बात से वाकिफ़ था कि उसके लिए मुझे अच्छा प्रदर्शन करना होगा।”
अब तक उन्होंने 45 T20 खेले हैं, जिसमें उन्होंने 161.72 के स्ट्राइक रेट से 1014 रन बनाए हैं। उनके लिस्ट ए के आंकड़ें भी बेहतरीन हैं – 14 मैचों में 111.26 के स्ट्राइक रेट से 415 रन। उन्होंने छह प्रथम-श्रेणी मैच भी खेले हैं, लेकिन उनका ज़्यादा ध्यान सफ़ेद गेंद क्रिकेट पर है। “पॉवर हीटिंग मुझमें शुरू से है,” वह कहते हैं।
इसके इलावा उर्विल की सब बड़ी ताक़त उनका आत्मविश्वास है। उन्होंने कहा, “T20 ऐसा प्रारूप है जहां पर आपको ख़तरे मोल लेने होते हैं। इसलिए सबसे अहम है दिमाग़ को ठंडा रखना और खुद पर भरोसा करना।”
भले उन्हें IPL 2023 में मौका नहीं मिला, लेकिन उनके लिए सीखने को बहुत कुछ था। उन्होंने देखा कि हार्दिक पंड्या और राशिद ख़ान अपने काम को लेकर कितने पेशेवर हैं। विकेटकीपिंग के बारे में तक़नीकी बातें ऋद्धिमान साहा ने बताईं।
उर्विल ने कहा, “मैंने ऋद्धि भाई के साथ बहुत समय बिताया। उन्होंने बताया कि मैं कहां-कहां सुधार कर सकता हूं। विकेट के पीछे मूवमेंट पर बातचीत की, जिससे मुझे काफ़ी मदद मिली।”
जब भी उर्विल को अतिरिक्त प्रेरणा की ज़रूरत होती है तो वह याद करते हैं कि उन्होंने क्रिकेट खेलना क्यों शुरू किया था – अपने पिता के लिए। हर क्रिकेटर की तरह उनका सपना भी एक दिन भारत के लिए खेलना है, लेकिन वह अभी इतनी दूर की नहीं सोच रहे।
उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य यही है कि आज मैं जहां हूं, उससे आगे बढूं। उसके लिए मुझे जितने भी रन बनाने हैं, वो बनाने हैं। जो भी सुधार करना है, वो करना है।”

