Lavneet Sisodia Cricketer की टीमें
कर्नाटक
कोलकाता नाइट राइडर्स
हुबली टाइगर्स
मैसूर वारियर्स
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
Lavneet Sisodia Cricketer के बल्लेबाजी करियर आँकड़े
| प्रारूप | मैच | पारी | नॉट | रन | बेस्ट | औसत | गेंद | स्ट्राइक | शतक | फिफ्टी | चौके | छक्के |
| टी20 | 15 | 9 | 0 | 124 | 38 | 13.77 | 97 | 127.83 | 0 | 0 | 15 | 4 |
Lavneet Sisodia Cricketer के हाल के मैच
मिस्टिक्स बनाम ब्लास्टर्स 41 0c/0s 30-अगस्त-2024 बेंगलुरु OTHERT20
मिस्टिक्स बनाम टाइगर्स 10 1c/0s 29-अगस्त-2024 बेंगलुरु OTHERT20
मिस्टिक्स बनाम शिवमोग्गा 0 0c/0s 27-अगस्त-2024 बेंगलुरु OTHERT20
मिस्टिक्स बनाम ब्लास्टर्स 56 6c/0s 26-अगस्त-2024 बेंगलुरु OTHERT20
मिस्टिक्स बनाम वॉरियर्स 23 0c/1s 24-अगस्त-2024 बेंगलुरु OTHERT20
Lavneet Sisodia Cricketer का डेब्यू/आखिरी मैच
T20 मैच
पहला मैच
कर्नाटक बनाम मिजोरम, कटक – 25 फरवरी, 2019
आखिरी मैच
पंजाब बनाम कर्नाटक, ईडन गार्डन – 01 नवंबर, 2022
Lavneet Sisodia Cricketer की प्रोफाइल

312 रन 129 गेंदों पर, जिसमें 26 चौके और 26 छक्के शामिल हैं, कॉर्पोरेट 50 ओवर के टूर्नामेंट में – लवनीथ सिसोदिया ने 2021 में सुर्खियाँ बटोरने के लिए ऐसा किया। और, अगले वर्ष, उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 लाख रुपये में खरीदा। एक स्टाइलिश, हार्ड-हिटिंग टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज जो विकेटकीपिंग भी करता है।
Lavneet Sisodia Cricketer कर्नाटक का एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है जिसने जूनियर लेवल क्रिकेट और स्थानीय टी20 टूर्नामेंट में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने महाराजा ट्रॉफी KSCA T20 के सभी तीन संस्करणों में 30 से ऊपर की औसत और प्रभावशाली स्ट्राइक-रेट के साथ 300 से अधिक रन बनाए हैं। उन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी में केकेआर ने खरीदा था।
लवनीथ सिसोदिया एक भारतीय क्रिकेटर हैं। इनका जन्म 15 जनवरी 2000 मे हुआ। उन्होंने 25 फरवरी 2019 को 2018-19 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए अपना ट्वेंटी 20 डेब्यू किया। फरवरी 2022 में, उन्हें 2022 इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा था। उन्हें 2025 आईपीएल नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 30 लाख में खरीदा है।
लवनीथ सिसोदिया के माता-पिता कौन हैं?
लवनीथ सिसोदिया के माता-पिता सुजीत और सुनीता सिसोदिया हैं।
क्या लवनीथ सिसोदिया एक विकेट कीपर है?
लवनीथ सिसोदिया, कर्नाटक के बैंगलोर में जन्मे और पले-बढ़े, एक गतिशील युवा क्रिकेटर हैं जो अपनी आक्रामक बाएं हाथ की बल्लेबाजी और असाधारण विकेटकीपिंग कौशल से सनसनी फैला रहे हैं।
Lavneet Sisodia Cricketer की आईपीएल नीलामी इतिहास
वर्ष मूल्य टीम
2022 20.00 लाख आरसीबी
2025 30.00 लाख केकेआर
Lavneet Sisodia Cricketer की जगह आरसीबी से जुड़े रजत पाटीदार
मध्य प्रदेश के बल्लेबाज रजत पाटीदार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग के बचे हुए सत्र के लिये चोटिल लवनीत सिसोदिया की जगह टीम में शामिल किया। आरसीबी ने रविवार को यह जानकारी दी। पाटीदार पहले भी चार बार आरसीबी फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, वह 31 टी20 में 138.64 के स्ट्राइक रेट से सात अर्धशतकों की मदद से 861 रन बना चुके हैं। इंदौर के 28 साल के इस खिलाड़ी ने 39 प्रथम श्रेणी मैचों में 2588 रन बनाये हैं। वह आरसीबी से 20 लाख रूपये में जुड़ेंगे।
Lavneet Sisodia Cricketer की जीवनी
कर्नाटक के बैंगलोर में जन्मे लवनिथ सिसौदिया गतिशील युवा क्रिकेटर है जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और बेहतरीन विकेट कीपिंग कौशल से तहलका मचा रहे हैं उन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा से प्रतियोगिताओं में लोगों का ध्यान आकर्षित किया और वह कर्नाटक के घरेलू क्रिकेट में एक बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में स्थापित हो गए हैं।
आज हम क्रिकेटर लवनिथ सिसौदिया के बारे में ही बात करेंगे और जानेंगे कैसे उन्होंने क्रिकेट करियर की शुरुआत की और अपने सफ़र को आगे बढ़ाया इसके साथ ही हम उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी बात करेंगे तो आईए जानतें हैं उनके बारे में –
Lavneet Sisodia Cricketer कौन है।
लवनिथ सिसौदिया एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो जो घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलते हैं और वह अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी तथा शानदार विकेटकीपिंग के लिए जाने जाते हैं।
Lavneet Sisodia Cricketer की शिक्षा
स्कूल (School) फ्रैंक एंथनी पब्लिक स्कूल, बेंगलुरु
कॉलेज (College) ज्ञात नहीं
शैक्षिक योग्यता (Education Qualification) स्नातक
Lavneet Sisodia Cricketer का परिवार
पिता का नाम (Father’s Name) सुजीत सिसौदिया
माता का नाम (Mother’s Name) सुनीता सिसौदिया
बहन का नाम (Sister’s Name) ज्ञात नहीं
भाई का नाम (Brother’s Name) ज्ञात नहीं
Lavneet Sisodia Cricketer की गर्लफ्रेंड
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) अविवाहित
Lavneet Sisodia Cricketer का करियर
Lavneet Sisodia Cricketer के क्रिकेट करियर की अगर हम बात करें तो हम आपको यह बता दे कि उन्होंने बहुत ही कम उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और वह जल्द ही कर्नाटक की अंडर 14 क्रिकेट टीम में शामिल हो गए और उन्होंने कर्नाटक अंडर 23 टीम की कप्तानी भी की है।
आपको यह भी बता दें कि अभी तक उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत नहीं की है लेकिन वह जिस गति के साथ आगे बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि वह बहुत ही जल्द अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे।
Lavneet Sisodia Cricketer का आईपीएल मे सफर
उनकी आईपीएल करियर की शुरुआत 2022 में हुई जहां उन्हे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम में शामिल किया और 2025 आईपीएल सीजन के लिए उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने टीम में शामिल किया है।
Lavneet Sisodia Cricketer हर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाना चाहते है
पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जगह बनाना किसी भी खिलाड़ी के लिए सपनों के साकार होने जैसा है। और जब आप 22 वर्ष की उम्र में ऐसा करते हैं तो आपको हज़ारों दर्शकों के सामने खेलने के मौक़े मिलते हैं और सफलता के रास्ते आपके लिए खुल जाते हैं।
हालांकि लवनिथ सिसोदिया के लिए चीज़ें इतनी सरल नहीं रही। पहली बार आईपीएल में चुने जाने के बाद वह अपने शहर की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व करने को तैयार थे। इस दौरान एक अभ्यास सत्र में बल्लेबाज़ी करते हुए उनके पसली में चोट लगी और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनके आईपीएल डेब्यू का इंतज़ार बढ़ गया।
अपने आईपीएल अनुभव पर लवनिथ ने कहा, “यह मेरा पहला सीज़न था और चोटिल होकर प्रतियोगिता से बाहर होना बहुत कठिन था। मैं खेलने की पूरी तैयारी कर रहा था लेकिन अभ्यास सत्र के दौरान मेरी पसली टूट गई। हालांकि मैं टीम प्रबंधन और मालिकों का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम के साथ बने रहने दिया। बाहर रहते हुए भी मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला।”
विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, फ़ाफ़ डुप्लेसी जैसे सुपरस्टार बल्लेबाज़ों से लवनिथ ने कई चीज़ें सीखी। वह कहते हैं, “मैं उनसे मानसिकता के बारे में सीखा। जब चीजें सही नहीं हो रही होती हैं तो वह कैसा रवैया अपनाते हैं। जब सब कुछ अच्छा चल रहा होता है तब हर किसी के साथ अच्छा व्यवहार किया जाता है लेकिन ख़राब दौर में ख़ुद को ऊपर उठाना बहुत ज़रूरी है। मैंने (इन सभी बड़े खिलाड़ियों से) मानसिक शक्ति को लेकर काफ़ी कुछ सीखा।”
कर्नाटका राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) की महाराजा ट्रॉफ़ी टी20 प्रतियोगिता में लवनिथ हुबली टाइगर्स टीम की कप्तानी कर रहे हैं। बाएं हाथ के इस सलामी विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम को प्लेऑफ़ में पहुंचाया और वह ख़िताब जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।
आईपीएल की निराशा को पीछे छोड़कर लवनिथ आगामी घरेलू सीज़न की ओर देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि वापस आकर उन्होंने अकादमी में अपने कोचों के साथ काम किया और नए तीर अपने तरकश में जोड़े। विशेषकर इस टूर्नामेंट में उन्होंने आक्रामक रवैया अपनाते हुए गेंदबाज़ों पर हावी होने की कोशिश की।
इस पावर हिटिंग के पीछे का राज़ पूछे जाने पर लवनिथ ने कहा कि वह केवल गेंद को टाइम करते हैं और ताक़त अपने आप आ जाती है।
मानसिक मज़बूती और आक्रामक बल्लेबाज़ी के इस मिश्रण से लवनिथ ने महाराजा ट्रॉफ़ी में 155.45 के स्ट्राइक रेट से 10 पारियों में 356 रन बनाए हैं। वह सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पवन देशपांडे और मयंक अग्रवाल के बाद तीसरे स्थान पर हैं।
आगामी घरेलू सीज़न में लवनिथ का लक्ष्य साफ़ है: हर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाना। इसके अलावा वह किसी और चीज़ पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। और जिस तरह वह बल्लेबाज़ी कर रहे हैं, वह महाराजा ट्रॉफ़ी की ऑरेंज कैप अपने नाम करने के प्रबल दावेदार नज़र आ रहे हैं।
Lavneet Sisodia Cricketer ने 14 चौके-छक्कों से ठोका शतक

पिछले साल कर्नाटक के 23 साल के बल्लेबाज को RCB ने नीलामी में खरीदा था और उन्हें टीम में मौका मिलने की उम्मीद थी लेकिन चोट के कारण बीच सीजन में ही वो बाहर हो गए थे। उनकी जगह रजत पाटीदार को बैंगलोर ने बुलाया और पाटीदार ने दमदार प्रदर्शन से अपनी जगह पक्की कर ली।
आईपीएल का नया सीजन शुरू होने में तो अभी काफी वक्त है लेकिन इससे पहले भारत में अलग-अलग लीग भी हो रही हैं, जिनमें डॉमेस्टिक क्रिकेटर अपना दम दिखा रहे हैं। इन लीग का प्रदर्शन भी आईपीएल की ऑक्शन के दौरान सेलेक्शन में मदद करता है।
ऐसी ही एक लीग कर्नाटक में खेली जा रही है, जहां मयंक अग्रवाल जैसे टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ ही युवा क्रिकेटर भी खेल रहे हैं। ऐसा ही एक बल्लेबाज इस वक्त अपना जलवा दिखा रहा है, नाम है- लवनीत सिसोदिया. वही सिसोदिया, जिन्हें खराब किस्मत के कारण रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में अपनी जगह गंवानी पड़ी थी।
कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित महाराजा टी20 लीग में हुबली टाइगर्स की ओर से खेल रहे ओपनर लवनीत सिसोदिया इस टूर्नामेंट में लगातार जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं. पिछले कुछ मैचों में दमदार अर्धशतक जमाने के बाद सिसोदिया ने अपना पहला शतक भी ठोक दिया। रविवार 20 अगस्त को मैसुरू के खिलाफ 23 साल के सिसोदिया ने 105 रनों की बेहतरीन पारी खेली और एक बार फिर दिखाया कि वो आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में खेलने के लायक हैं।
Lavneet Sisodia Cricketer का जबरदस्त हमला
Lavneet Sisodia Cricketer ने टीम के लिए ओपनिंग करते हुए धुआंधार पारी खेली और सिर्फ 62 गेंदों में 105 रन बना दिये. इस पारी के दौरान सिसोदिया ने 7 चौके और 7 छक्के भी जमाए। सिसोदिया के अलावा कप्तान मनीष पांडे ही 33 रनों का योगदान कर सके और टीम ने 7 विकेट खोकर 185 रन बनाए।
हालांकि ये स्कोर भी टीम को जिताने के लिए काफी नहीं रहा क्योंकि मैसुरू वॉरियर्स के लिए आर समर्थ ने सिर्फ 42 गेंदों में 73 रनों की जबरदस्त पारी खेली, जबकि कप्तान करुण नायर ने भी 25 गेंदों में 41 रन जड़े और टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी.
Lavneet Sisodia Cricketer का RCB के साथ खेलने का मौका छूटा

टीम की हार के बावजूद सिसोदिया के प्रदर्शन की तारीफ हो रही है. इस सीजन में वो अभी तक 6 पारियों में सबसे ज्यादा 269 रन बना चुके हैं. सिसोदिया का ये प्रदर्शन एक बार फिर उन्हें आईपीएल टीमों की नजरों में ले आएगा और उम्मीद होगी कि इस बार वो अपनी जगह बना सकें।
आईपीएल 2022 में सिसोदिया को बैंगलोर ने खरीदा था, लेकिन सीजन शुरू होने के कुछ ही दिन बाद वो चोट के कारण बाहर हो गए थे। उनके स्थान पर रजत पाटीदार को लाया गया और दमदार प्रदर्शन से अपनी जगह पक्की कर ली।
Lavneet Sisodia Cricketer की कुल संपत्ति
कुल संपत्ति (Net Worth) $65000, 2025 के अनुसार
कुल संपत्ति भारतीय रूपयों में (Net Worth In Indian Rupees) लगभग ₹55 लाख
वार्षिक आय (Yearly Income) ₹30 लाख, 2025 के अनुसार
मासिक आय (Monthly Income) ज्ञात नहीं
आय के स्रोत (Income Source) आईपीएल, सैलरी, आदि
Lavneet Sisodia Cricketer से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण रोचक तथ्य –
लवनिथ सिसौदिया का जन्म और पालन पोषण कर्नाटक के बेंगलुरु में हुआ है।
उनकी मां चाहती थी कि वो स्केटिंग करें जिसके लिए उन्होंने स्केटिंग की शिक्षा लेना शुरू किया
उन्हें स्केटिंग पसंद नहीं थी इसके लिए उनकी मां ने उन्हें घर के पास स्थित ग्राउंड में क्रिकेट खेलने के लिए भेजा।
उन्होंने जल्द ही क्रिकेट को अपना लिया और पूरे जोश के साथ प्रेक्टिस करने लगे।
वह कर्नाटक की अंडर 14 क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे हैं।
2019 में उन्होंने हुगली टाइगर्स को कर्नाटक प्रीमियर लीग जितने में मदद की थी।
2020 में उन्होंने करनाल सी के नायडू ट्रॉफी में कर्नाटक अंडर 23 टीम की कप्तानी की।
2022 में उन्होंने विभिन्न टीमों के लिए अपना आईपीएल ट्रायल दिया जहां उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा।
आईपीएल सीजन 2023 के पहले उनकी पसलियों में चोट लग गई जिसके कारण वह 2023 सीजन नहीं खेल पाए।
2024 में उन्हें किसी भी टीम द्वारा आईपीएल के लिए नहीं चुना गया।
2025 आईपीएल सीजन के लिए उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने चुना है।
क्रिकेट के साथ उन्हें साथियों के साथ वीडियो गेम खेलना पसंद है।
उन्हें जानवरों से लगाव है और उनके पास एक पालतू कुत्ता है।
वह स्कूबा डाइविंग करना चाहते हैं लेकिन अभी तक वह ऐसा नहीं कर पाए हैं।
उन्हें अपने खाली समय में विभिन्न स्थानों यात्रा करना और नृत्य करना पसंद है।
FAQ:
लवनिथ सिसौदिया का जन्म कब और कहां हुआ?
15 जनवरी 2000 को कर्नाटक के बेंगलुरु में
लवनिथ सिसौदिया की उम्र कितनी है?
25 वर्ष, 2025 के अनुसार
लवनिथ सिसौदिया के पिता कौन है?
सुजीत सिसौदिया
लवनिथ सिसौदिया की 2025 आईपीएल टीम कौन सी है?
कोलकाता नाइट राइडर्स
लवनिथ सिसौदिया की संपत्ति कितनी है?
2025 के अनुसार लगभग $65000 (करीब ₹55 लाख)

