Upendra Yadav एक टैलेंटेड क्रिकेट खिलाड़ी है। आपने महेंद्र सिंह धोनी (M S D) पर आधारित फ़िल्म तो देखी ही होगी कि उनका क्रिकेट कैरियर बहुत ही संघर्ष भरा रहा है और किस प्रकार झारखंड (पहले बिहार) की टीम को छोड़कर उन्हें रेलवे की नौकरी के लिए रेलवे की टीम की तरफ से खेलना पड़ा था। उसके बाद चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा दिखाया और इंडिया A की टीम में उन्हें शामिल किया और धोनी अब कहा है यह बात तो आप सब को मालूम ही होगी। उसी प्रकार की कहानी उपेन्द्र यादव की भी है।
साल 2023 के आईपीएल ऑक्शन में उन्हें sunrises Hyderabad ने 25 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। आईपीएल में उनका चयन हो गया है इस बात का पता उन्हे तब चला जब उनके एक दोस्त क्रिकेटर ने उन्हें बताया जब वे मैच खत्म होने के बाद टीम मीटिंग कर रहे थे।

Upendra Yadav की जीवनी
Upendra Yadav एक दाये हाथ के विकेट कीपर बल्लेबाज़ है और यह खिलाड़ी पहले उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की ओर से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलता है पर अब रेलवे के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलता है। उपेन्द्र यादव ने अपने उत्तरप्रदेश की टीम के लिए खुद को साबित किया है पर उन्हें जब ज्यादा मौके नही मिले तो वह रेलवे की नौकरी के लिए रेलवे की सीनियर टीम में शामिल होने पर मजबूर हो गए। हाल ही में न्यूज़ीलैंड A की टीम के खिलाफ इंडिया A की टीम में उनका चयन हुआ है और उसमे उन्होंने अपना बहुत ही अच्छा प्रदर्शन भी किया है।
Upendra Yadav का जन्म 8 अक्टूबर 1996 को कानपुर (Kanpur) में हुआ था यह शहर उत्तर प्रदेश राज्य में है। इनके पिता का नाम दीवान सिंह यादव है जो कि उत्तर प्रदेश में पुलिस के पद पर कार्यरत थे। उनके पिता का पुलिस का जॉब होने के कारण वे लोग पुलिस लाइन में ही रहते थे और वही पर यानी पुलिस लाइन में ही उपेन्द्र यादव ने पहली बार बल्ला हाथ में थामा था।
तब उनके पड़ोसी विवेक पाण्डे ने उपेन्द्र का खेल देखकर उनके पिता से क्रिकेट अकेडमी भेजने की सलाह दी उस क्रिकेट अकेडमी का नाम कमला क्लब (Kamla Club) था। वहाँ के कोच का नाम शशिकांत खांडेकर था जो उत्तर प्रदेश के घरेलू क्रिकेट के जाने माने कोच थे। और फिर यही से उपेन्द्र यादव ने अपनी क्रिकेट की ट्रेनिंग की शुरुआत की थी।
Upendra Yadav BIOGRAPHY
पूरा नाम (Full Name) उपेन्द्र दीवानसिंह यादव
पिता का नाम (Father Name) दीवान सिंह यादव
जन्म तिथि (Date of Birth) 8 अक्टूबर 1996
उम्र (Age) 25 साल
जन्म स्थान (Birth Place) कानपुर,उत्तर प्रदेश
गृहनगर (Hometown) कानपुर,उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
धर्म (Religion) हिन्दू
राशि चिन्ह (Zodiac Sign) तुला (Libra)
शौक (Hobby) गाना सुनना
घरेलू टीम (Domestic Team) उत्तर प्रदेश,रेलवे,इंडिया A
आईपीएल टीम (IPL Team) सनराइजर्स हैदराबाद
बैटिंग स्टाइल (Batting Style) दाये हाथ के बल्लेबाज़
बौलिंग स्टाइल (Bowling Style) दाये हाथ के गेंदबाज़
कोच (Coach) शशिकांत खांडेकर
प्रथम श्रेणी प्रदार्पण (First Class Debut) उत्तर प्रदेश vs रेलवे,राजकोट,30 नवंबर 2016
लिस्ट A प्रदार्पण (List A Debut) दिल्ली vs उत्तर प्रदेश,बिलासपुर,5 फरवरी 2018
T20 डेब्यू (T20 Debut) उत्तर प्रदेश vs रेलवे,नागपुर,5 अप्रैल 2014
पसंदीदा क्रिकेटर (Favourite Cricketer) महेंद्र सिंह धोनी
पसंदीदा अभिनेता (Favourite Actor) रणबीर कपूर
पसंदीदा अभिनेत्री (Favourite Actress) श्रद्धा कपूर
पसंदीदा खाना (Favourite Food) बटर पनीर (Butter Paneer
Upendra Yadav का फिजिकल स्टेटस
Upendra Yadav अपने फिटनेस का बहुत ध्यान रखते है जिसके लिए वह रेगुलर जिम जाते है और बहुत समय ग्राउंड पर भी बिताते है ताकि अपनी फिटनेस पर ध्यान रखा जा सके। उपेन्द्र कुमार अपने खाने पर भी बहुत ध्यान रखते है। उपेन्द्र यादव की हाइट 6 फ़ीट 1 इंच (183 Cm) है और इनकी वजन 69 किलोग्राम है।
Upendra Yadav की फैमिली
Upendra Yadav के पिता का नाम दीवान सिंह यादव है और उनकी माता का नाम फिलहाल इंटरनेट पर उपलब्ध नही है। इंटरनेट पर जानकारी आने पर इनके माता का नाम अपडेट कर दिया जाएगा।
Upendra Yadav गर्लफ्रैंड,वाइफ
उपेन्द्र कुमार अपने क्रिकेट कैरियर पर ज्यादा ध्यान दे रहे है और भविष्य में इंडिया टीम के लिए खेलना चाहते है जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे है।आईपीएल 2023 में भी उपेन्द्र यादव अपनी क्रिकेट का जौहर दिखाना चाहते है इसलिए उपेन्द्र यादव ने शादी नही की है और उनकी गर्लफ्रैंड के बारे में हमारे पास कोई जानकारी नही है।
Upendra Yadav नेट वर्थ,
उपेन्द्र यादव की कमाई ज्यादातर क्रिकेट से ही होती है और रेलवे से भी इनकी हर महीने सैलरी आती है इनकी कुल कमाई 20 लाख तक सालाना हो जाती है।
नेट वर्थ (Net Worth) 50 लाख
सोर्स ऑफ इनकम (Source of Income) क्रिकेट (Cricket)
Upendra Yadav का डोमेस्टिक क्रिकेट कैरियर

Upendra Yadav एक दाये हाथ के विकेट कीपर बल्लेबाज़ है और यह खिलाड़ी पहले उत्तर प्रदेश की ओर से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलता है पर अब रेलवे के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलता है।उन्होंने 29 नवंबर 2016 को रणजी ट्रॉफी 2016-17 में अपना फर्स्ट क्लास क्रिकेट का पर्दापण (Debut) रेलवे के खिलाफ खेलते हुए किया था। जिसमे अपना पहला मैच खेलते हुए दुर्भाग्यवश पहली पारी में 0 और दूसरी पारी में मात्र 1 ही रन बना पाए थे।उपेन्द्र यादव ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 28 मैच खेले है जिसमे 46•76 की औसत से 1216 रन बनाये है और 203* उनका सबसे बड़ा स्कोर है।
उपेन्द्र कुमार ने 5 फवरी 2018 को विजय हज़ारे ट्रॉफी 2017-2018 में लिस्ट A के लिए डेब्यू करने का मौका मिला जिसमे दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए मात्र 10 ही रन बना पाए।उपेन्द्र यादव ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 24 मैच खेले है जिसमे 42•29 की औसत से 719 रन बनाये है और 112 उनका सबसे बडा स्कोर है जो मुम्बई के खिलाफ बनाया था।
Upendra Yadav को 5 अप्रैल 2014 को सईद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला जिसमे अपना पहला मैच रेलवे के खिलाफ खेलते हुए 185•5 की औसत से 26 रन बनाये थे और यह मैच उत्तर प्रदेश की टीम जीत गयी थी।उपेन्द्र यादव ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 24 मैच खेले है जिसमे 25•42 की औसत से 534 रन बनाये है और 70 उनका सबसे बड़ा स्कोर है।
हाल ही में सितंबर के महीने में न्यूज़ीलैंड A की टीम भारत क्रिकेट खेलने आयी थी।जिसमे न्यूज़ीलैंड A की टीम के खिलाफ खेलने के लिए इंडिया A की टीम में उपेन्द्र यादव को भी शामिल किया गया था।जिसमे पहले दो टेस्ट मैचो में उनको खेलने का मौका नही मिला पर जब तीसरे मैच में खेलने का मौका मिला तो उन्होंने 76 रनों की धमाकेदार पारी खेली।
Upendra Yadav का डोमेस्टिक क्रिकेट करियर
| खेल का प्रकार | मैच | पारी | रन | औसत | गेंद | स्ट्राइक रेट | बेस्ट | शतक | अर्धशतक |
| फर्स्ट क्लास | 28 | 34 | 1216 | 46.76 | 2173 | 55.95 | 203* | 4 | 4 |
| लिस्ट ए | 24 | 22 | 719 | 42.29 | 789 | 91.12 | 112 | 1 | 3 |
| टी 20 | 24 | 24 | 534 | 25.42 | 436 | 122.47 | 70* | 1 | 0 |
Upendra Yadav आईपीएल कैरियर
उपेन्द्र यादव एक टैलेंटेड खिलाड़ी है जो बल्लेबाज़ी के साथ विकेटकीपर भी है परंतु इनको अभी तक आईपीएल में खेलने का मौका नही मिला है पर 2023 के आईपीएल ऑक्शन में उनको 25 लाख देकर sunrises Hyderabad ने अपने टीम में शामिल किया है।
Upendra Yadav की कुछ रोचक बाते और रिकार्ड्स

उपेन्द्र कुमार एक दाये हाथ के विकेट कीपर बल्लेबाज़ है।
Upendra Yadav के पिता उत्तर प्रदेश में एक पुलिसकर्मी के पद पर तैनात है।
2013 में पीयूष चावला की की कप्तानी में उपेन्द्र यादव ने सयैद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी में डेब्यू किया था और उस साल उत्तर प्रदेश की टीम सयैद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी के फाइनल में भी खेली थी।उपेन्द्र यादव भी हर भारतीय खिलाड़ी की तरह U19 क्रिकेट का वर्ल्ड कप खेलना चाहते थे और वह बांग्लादेश में U19 वर्ल्ड कप से पहले लगे कैम्प का हिस्सा भी थे और उस कैम्प में ईशान किशन और रिषभ पंत भी थे
।एक ही वर्ल्ड कप की टीम में तीन- तीन विकेटकीपर बल्लेबाज़ नही खेला सकते थे जिसके वजह से उस साल U19 की वर्ल्ड कप की टीम में अपनी जगह नही बना पाए थे।
Upendra Yadav एक इंटरव्यू में कहा था की” मेरे U19 के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद मेरा U19 की वर्ल्ड कप की टीम में सिलेक्शन नही हुआ।हमारे हाथ में जो है वो हम कर सकते है।चयन करना हमारे हाथ में नही है।जब चयन नही हो पाया तो में उत्तर प्रदेश की सीनियर टीम के लिए खेलूंगा और रणजी ट्राफी में अच्छा प्रदर्शन करूँगा और वही से टीम इंडिया में जगह बनाने का कौशिश करूँगा।”
2013 और 2015 में उत्तर प्रदेश की जूनियर टीम ने उपेन्द्र यादव की ही कप्तानी में ही कुच बिहार ट्रॉफी अपने नाम किया था।
Upendra Yadav को जब रणजी ट्रॉफी 2016-17 के लिए चुना गया था तब वह अपना पहला मैच खेलते हुए मात्र 0 और 1 ही रन बना पाए थे।
उपेन्द्र यादव ने एक इंटरव्यू में बताया है की जब उनका पहला साल रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन नही कर पाए तो उन्हें अंडर- 23 की टीम में भेज दिया गया था।बाद में तीन चार मैच उन्हें फिर रणजी की टीम में शामिल किया गया जिसके बाद वापसी करते हुए उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 67 नाबाद,असम के खिलाफ 127 और 49 रन कर्नाटक के खिलाफ बनाये थे।
2019 -20 के रणजी ट्रॉफी में उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ 100 रन और मुम्बई के खिलाफ 203 रनों की पारी खेली थी।2018-19 के रणजी ट्रॉफी में 10 मैचो में 37•50 की औसत से 339 रन बनाये थे जिसमे एक शतक और एक अर्धशतक भी शामिल है।2019 -20 के रणजी ट्रॉफी में 55 की औसत से 385 रन बनाये थे जिसमे दो शतक भी शामिल है।
उपेन्द्र यादव को भी रेलवे की नौकरी के दबाव में उत्तर प्रदेश की और से क्रिकेट खेलना छोड़ना पड़ा।रेलवे की नौकरी थी पर उन्हें अच्छा नही लग रहा था पर उनके पहले के बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से उनका चयन साउथ अफ्रीका A के दौरे में चुन लिया गया था।
जब 2017 में उपेन्द्र यादव का रेलवे में नौकरी लग गयी थी तब उन्हें रेलवे की टीम की तरफ से क्रिकेट खेलने के लिए बोला गया था पर इसने मना कर दिया था क्योंकि वह उत्तर प्रदेश की ओर से सीनियर टीम में खेल रहे थे।जब उन्होंने उत्तर प्रदेश की घरेलू टीम की और से अच्छे रन बनाये तब उन्हें रेलवे की टीम की और से बुलावा आ गया और उन्हें रेलवे की टीम में शामिल होना पड़ा।
यादव ने कहा, “कोविड से पहले 2019-20 सीज़न में चयनकर्ता मेरे प्रदर्शन को देखने मैदान पर आए थे। मैंने उम्मीद बांध ली थी लेकिन तभी कोविड आ गया और रणजी ट्रॉफ़ी में यूपी की ओर से सबसे ज़्यादा रन बनाने के बाद भी कोविड के बाद हुई सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफ़ी (टी20) में मुझे नहीं चुना गया। मैं हिम्मत नहीं हारा।
ये मेरे करियर का ऐसा वक़्त था जब सभी की निगाहें मुझ पर थी, मैं आईपीएल की टीम में जगह बना सकता था, लेकिन वह साल ऐसे ही चला गया और तब मैंने विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी में टीम में वापसी की। दिल्ली के ख़िलाफ़ क्वार्टर-फ़ाइनल मैच में हमने 66 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे तब मैंने वहां पर 112 रन की पारी खेलकर टीम को 280 रनों तक पहुंचाया था। हम मुंबई के ख़िलाफ़ फ़ाइनल हार गए थे।”
2023 के आईपीएल ऑक्शन में उन्हें sunrises Hyderabad ने 25 लाख में अपने टीम में शामिल किया है।आईपीएल में उनका चयन हो गया है उनको पता तब चला जब उनके एक दोस्त क्रिकेटर ने उन्हें बताया जब वे मैच खत्म होने के बाद टीम मीटिंग कर रहे थे।
यह भी देखें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे
Upendra Yadav की सोशल मीडिया एकाउंट्स
इंस्टाग्राम (Instagram) Click Here
फेसबुक (Facebook) Click Here
लिंकेडीन (LinkedIn) Click Here
ट्विटर (Twitter) Click Her
FAQ
Q1.उपेन्द्र यादव के पिता का नाम क्या है ?
उत्तर: उपेन्द्र यादव के पिता का नाम दीवान सिंह यादव है।
Q2.उपेन्द्र यादव की उम्र कितनी है ?
उत्तर: 25 साल- 2022 के अनुसार ।
Q3.उपेन्द्र यादव का जन्म कब और कहाँ हुआ ?
उत्तर: उपेन्द्र यादव का जन्म 8 अक्टूबर 1996 को, कानपुर -उत्तर प्रदेश में हुआ था।
Q4.उपेन्द्र यादव की नेटवर्थ कुल कमाई कितनी है ?
उत्तर: 50 लाख

1 thought on “Upendra Yadav Biography, IPL, Wife, Networth, ! A Biography of Success !आईपीएल का 1 सुपरस्टार जिसने लाखों कमाए !”