Sikandar Raza Century जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने लगाया सबसे तेज शतक, सिर्फ चौके-छक्कों से बनाए 72 रन

Sikandar Raza Century: जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के सिकंदर रजा ने केवल सबसे तेज शतक लगाने का ही कमाल नहीं किया, बल्कि उन्होंने दोहरा प्रदर्शन करते हुए नेदरलैंड्स (Netherlands) के विरुद्द 4 विकेट भी लिए।

Sikandar Raza Century ने रचा इतिहास

Sikandar Raza Century
Sikandar Raza Century

Sikandar Raza Century ने आज इतिहास रचा है क्योंकि इन्होंने जिम्बाब्वे के लिए एक दिवसीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक ठोक दिया है। उन्होंने वर्ल्ड कप क्वालिफायर में नेदरलैंड्स के विरुद्द न केवल सबसे तेज शतक लगाया   बल्कि शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट भी लिए। वो पहले गेंद से बरसे और फिर उनका बल्ला गरजा. रजा के दोहरे प्रदर्शन की दम पर जिम्बाब्वे ने 6 विकेट से मैच जीता और वो प्लेयर ऑफ द मैच (Player Of The Match) बने।  

अगर हम मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए नेदरलैंड्स की टीम ने 6 विकेट खोकर 315 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 316 रनो के लक्ष्य को 55 गेंद पहले ही 4 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया। जिंबाम्बे के Sikandar Raza Century ने 54 गेंदों पर अपना शतक बनाया उन्होंने 72 रन तो केवल चौके-छक्कों की मदद से ही बनाए, इन्होंने अपनी तूफानी पारी में 6 चौके और 8 दमदार छक्के भी लगाए. इनके अलावा सीन विलियमस ने भी 91 रन की शानदार पारी खेली. हालांकि वो लगातार दूसरा शतक लगाने से चूक गए।

यह भी देखें: Upendra Yadav Biography, IPL, Wife, Networth, ! A Biography of Success !आईपीएल का 1 सुपरस्टार जिसने लाखों कमाए !

Sikandar Raza Century में लगाई हैट्रिक

Sikandar Raza Century
Sikandar Raza Century

सिकंदर ने गेंदबाजी में तो हैट्रिक नहीं ली, मगर इन्होंने छक्कों की हैट्रिक जरूर लगाई। नेदरलैंड्स के गेंदबाज शारिज अहमद के 39 वें ओवर में इन्होंने लगातार 3 छक्के लगाए, रजा ने नेदरलैंड्स के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की   उन्होंने नेदरलैंड्स के विरुद्द छक्कों की बारिश की. इतना ही नहीं सिकंदर ने 41वें ओवर की 5वीं गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया और इसी के साथ जिम्बाब्वे को जीत भी दिला दी।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट लाइव देखते समय अगर आप कुछ अच्छा सा व्यंजन खाते है तो इन लजीज व्यंजनों की रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

जिम्बाब्वे की 4 बड़ी पार्टनरशिप

सिकंदर और सीन के अलावा जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज जॉयलॉर्ड ने 40, कप्तान क्रेग इरविन ने 50 रन बनाए. जिम्बाब्वे ने नेदरलैंड्स के खिलाफ 4 बड़ी पार्टनरशिप की. इरविन और जॉयलॉर्ड के बीच 80 रन, सीन विलियमस और जॉयलॉर्ड के बीच 62 रन, विलियमस और रजा के बीच 84 रन की साझेदारी हुई. इसके बाद रजा ने रयान बर्ल के साथ 73 रन की अटूट साझेदारी की।

Sikandar Raza Century
Sikandar Raza Century

1 thought on “Sikandar Raza Century जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने लगाया सबसे तेज शतक, सिर्फ चौके-छक्कों से बनाए 72 रन”

Leave a Comment