UP Warriors Vs DC: पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स (UP Warriors) की टीम ने 138 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसमे दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने 48 गेंद पर 59 रन की लाजवाब पारी खेली थी। दीप्ति का यह शानदार प्रदर्शन यहीं नहीं रुका। लक्ष्य का बचाव करते हुए दीप्ति ने दो गजब के ओवर फेंके। इन दो ओवरों में उन्होंने दिल्ली (Delhi) की टीम के तीन महत्वपूर्ण विकेट झटक कर मैच को रोमांचक बना दिया था।
UP Warriors Vs DC: दीप्ति शर्मा का ऑलराउंडर प्रदर्शन

UP Warriors Vs DC: यूपी वॉरियर्स टीम की स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा (UP Warriors team’s star all-rounder player Deepti Sharma) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ग्रुप मैच में हैट्रिक (Hat trick) लेकर इतिहास रच दिया। दीप्ति महिला प्रीमियर लीग (WPL) में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। दीप्ति ने शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम ( Arun Jaitley Stadium में दो ओवर में लगातार तीन विकेट लेकर यूपी वॉरियर्स की कैपिटल्स पर एक रन से जीत में अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ ही हैट्रिक ली थी। दीप्ति शर्मा ने इस मुकाबले में 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं बल्ले से भी उनका योगदान काफी शानदार रहा, जहां उन्होंने 48 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली थी। उन्हें बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
UP Warriors Vs DC: 14वें ओवर की लास्ट गेंद पर विकेट लिया
लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 ओवर तक सिर्फ 2 विकेट खोकर 91 रन बना लिए थे, टीम के लिए 14वां ओवर लेकर दीप्ति शर्मा आईं और इस ओवर में उन्होंने सिर्फ दो रन दिए और मेग लैनिंग (Meg Lanning) को ओवर की छठी गेंद पर आउट कर दिया। यूपी की कप्तान एलिसा हीली (UP captain Alyssa Healy) ने 19वें ओवर में फिर से दीप्ति शर्मा को गेंद थमाई। इसी ओवर में दीप्ति ने इतिहास रचा।
UP Warriors Vs DC: दीप्ति ने 19वें ओवर में इतिहास रच दिया

उन्होंने अपने इस ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर सदरलैंड और अरुंधति रेड्डी (Sutherland and Arundhati Reddy) को आउट कर WPL इतिहास की दूसरी हैट्रिक ली। चौथी गेंद पर शिखा पांडे (Shikha Pandey) को आउट कर चौथी सफलता हासिल की। इससे पहले पिछले सीजन में इस्सी वोंग ने मुंबई इंडियंस (Issy Wong Mumbai Indians) के लिए खेलते हुए हैट्रिक ली थी। उन्होंने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ ही हैट्रिक ली थी।

