R Ashwin: भारत और इंग्लैंड (IND Vs ENG) के बीच पांच टेस्ट मैचों के आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड (England) की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेले जा रहा ये मैच टीम इंडिया (Team India) के स्पिनर आर अश्विन (R Ashwin) और इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow of England) के लिए बहुत ही स्पेशल है क्योंकि दोनों ही अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। मैच शुरू होने से पहले आर अश्विन को भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ (Indian Team coach Rahul Dravid) ने स्पेशल कैप दी।
R Ashwin को हेड कोच राहुल द्रविड़ ने स्पेशल कैप दी

मैच शुरू होने से पहले आर अश्विन (R Ashwin 100th Test) को हेड कोच राहुल द्रविड़ ने स्पेशल कैप दी। इस दौरान स्टेडियम में अश्विन की बेटी और उनकी वाइफ भी उनके इस खास दिन पर उन्हें सपोर्ट करने पहुंची। जब द्रविड़ ने अश्विन को स्पेशल कैप दी तो उनकी बेटी और वाइफ बहुत ही भावुक नजर आए। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी वायरल हो रही है।
R Ashwin को 100वें टेस्ट मे मिला गार्ड ऑफ ऑनर

दरअसल, भारत (India) के स्पिनर आर अश्विन (R Ashwin) को अभी तक जिस पल का इंतजार था, वह आ ही गया। अश्विन ने धर्मशाला (Dharmshala) में अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने के लिए मैदान पर कदम रखा, तो भारतीय खिलाड़ियों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। साथी खिलाड़ियों से अश्विन को गार्ड ऑफ ऑनर (Guard of Honor to Ashwin) मिला, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही है।
R Ashwin की भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी तारीफ की
इसके साथ ही भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अश्विन को उनकी पत्नी पृथ्वी नारायणन (Ashwin to his wife Prithvi Narayanan) और उनकी दोनों बेटियों की मौजूदगी में 100वें टेस्ट के लिए स्पेशल कैप सौंपी। 2011 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद, अश्विन भारत (IND) के सबसे बड़े मैच विनर में से एक बनकर सामने आए हैं। ऐसा एक दिन पहले कप्तान रोहित ने भी अपनी प्रेस कॉन्फेंस के दौरान कहा था।
R Ashwin अनिल कुंबले के बाद दूसरे 500 विकेट वाले भारतीय गेंदबाज
यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि आर अश्विन अब अनिल कुंबले के बाद दूसरे ऐसे भारतीय बॉलर बन गए हैं, जिन्होंने 500 से ज्यादा टेस्ट विकेट लिए है। अश्विन भारत के लिए 100 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वह 100 या उससे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले 14वें भारतीय खिलाड़ी बने।
टेस्ट में अश्विन ने अभी तक 507 विकेट ले लिए हैं। वह 100 टेस्ट से कम मैचों में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन (Former Sri Lankan legend Muttiah Muralitharan) ने यह कारनामा कर दिखाया था।

