Tushar Arothe के घर पर छापेमारी, नोटों से भरा 1 बैग जब्त, पूर्व कोच भी रहे भारतीय महिला क्रिकेट के, पुलिस जांच मे जुटी।  

Tushar Arothe: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच तुषार अरोठे (Tushar Arothe, former coach of Indian women’s cricket team) एक बार फिर से बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। तुषार के घर पर पुलिस (Police) का छापा पड़ा है। इस छापे में तुषार अरोठे के घर से पुलिस को पैसों से भरा हुआ एक बैग मिला है।

भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच Tushar Arothe के घर पर नोटों से भरा बैग मिलने के बाद हड़कंप सा मच गया है। वडोदरा के पटपड़गंज पुलिस (Patparganj Police of Vadodara) ने उनके घर से 1.1 करोड़ रुपए की बरामदगी की है। इस मामले में पुलिस ने तुषार से पूछ ताछ भी की है। हालांकि इस पूछ ताछ में तुषार अरोठे जांच अधिकारियों को कोई भी सटीक जवाब देने में असफल रहे। इसके बाद उन पैसों को जब्त कर लिया गया।

वडोदरा पुलिस ने तुषार अरोठे को लेकर एक प्रेस रिलीज भी जारी किया है जिसमें बताया गया है कि छापेमारी के दौरान उनके घर से जो पैसे मिले उसे लेकर वह कोई भी जानकारी में देने में असमर्थ रहे। तुषार यह नहीं बता पाए कि उनके पास यह पैसा कहां से आया है और उसका सोर्स क्या है। और अब इसी वजह से उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी और पैसों को जब्त कर लिया गया है।

यह भी देखें :Pat Cummins IPL 2024 मे बने SRH के नए कप्तान, एडन मार्करम की जगह पैट कमिंस को सौंपी टीम की कमान, तीसरी बार हुआ SRH के कप्तान में बदलाव

Tushar Arothe कौन हैं?

घरेलू क्रिकेट में Tushar Arothe एक बड़ा नाम रहे हैं। उन्होंने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से खूब नाम भी कमाया। इसके अलावा वह भारतीय महिला टीम को कोचिंग भी दे चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में अरोठे ने 114 फर्स्ट क्लास (First Class) और 51 लिस्ट ए मैच (List A) खेले हैं। फर्स्ट क्लास में अरोठे ने 31 अर्धशतक और 13 शतक के साथ 6105 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में उनके नाम 225 विकेट हैं। वहीं लिस्ट में तुषार अरोठे ने 1037 रन बनाने के अलावा 30 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Tushar Arothe का फिक्सिंग से कनेक्शन रह चुका है

दरअसल, यह पहली बार नहीं हुआ है कि जब तुषार अरोठे को पुलिस का सामना करना पड़ा है। इससे पहले भी  तुषार सट्टेबाजी के केस में फंस चुके हैं। साल 2019 के आईपीएल (IPL) के दौरान एक सट्टेबाजी स्कैंडल में उनका नाम आया था। दरअसल गुजरात (Gujrat) में तुषार का एक कैफे है और उनके कैफे में पुलिस ने रेड किया था। इस छापेमारी में पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तारी की थी जिसमें अरोठे भी शामिल थे। इस घटना के दौरान पुलिस ने अरोठे की गाड़ी को और उनके फोन को भी जब्त किया था। हालांकि बाद मे जांच के दौरान उनके फोन से कुछ भी बरामद नहीं हुआ था।

इस पूरी घटना पर अरोठे ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि मेरे कैफे में बहुत से लोग आते-जाते हैं। और उन्हें यह कैसे पता चलेगा कि उनके कैफे में कौन सट्टेबाजी से जुड़ा है और कौन नहीं। हालांकि, पुलिस का मानना था कि सट्टेबाजी को लेकर अरोठे को जानकारी थी लेकिन उन्होंने झूठ बोला।

Tushar Arothe ने 2018 में कोचिंग से इस्तीफा दिया था

तुषार अरोठे के कोचिंग में ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम साल 2017 में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल (2017 ICC T20 World Cup) मैच में पहुंची थी। हालांकि, साल 2018 मे उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे बीसीसीआई (BCCI) ने मंजूर कर लिया था। इसके बाद से वह भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) से अलग रह रहे हैं।

1 thought on “Tushar Arothe के घर पर छापेमारी, नोटों से भरा 1 बैग जब्त, पूर्व कोच भी रहे भारतीय महिला क्रिकेट के, पुलिस जांच मे जुटी।  ”

Leave a Comment