IND Vs ENG Playing 11 से 2 खिलाड़ियों की छुट्टी हो सकती है बुमराह की वापसी, धर्मशाला में ऐसी हो सकती है Team India की प्लेइंग 11

IND Vs ENG Playing 11: वर्कलोड Workload) की वजह से चौथे टेस्ट मैच (4th test match) में जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) को आराम दिया गया था। पांचवें टेस्ट में अब बुमराह वापसी के लिए तैयार हैं। बुमराह का प्रदर्शन इस सीरीज में अब तक लाजवाब रहा है।

तीन मैचों में भारतीय तेज गेंदबाज 17 विकेट अपने नाम कर चुका है। बुमराह की वापसी से टीम इंडिया (Team India) का पेस अटैक काफी मजबूत होगा। भारत और इंग्लैंड (India And England) के बीच पांचवां टेस्ट मैच धर्मशाला (Fifth Test Match Dharamshala) में खेला जाएगा,पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से आगे है टीम इंडिया।

IND Vs ENG Playing 11: अंतिम टेस्ट धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम मे

IND Vs ENG Playing 11: पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी भारतीय टीम (Indian Team) इस सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच में इंग्लैंड (ENG) से भिड़ेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharamshala) में खेला जाएगा।

चौथे टेस्ट मैच में आराम करने के बाद जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी होगी। हालांकि बुमराह के लिए आकाश दीप या मोहम्मद सिराज (Akash Deep or Mohammed Siraj) में से किसी एक को अपनी जगह छोड़नी होगी।

यह भी देखें: Sayali Satghare WPL इतिहास की पहली कनकशन सब्‍स्‍टीट्यूट बनीं, WPL 2024  Auction में सयाली सतगरे को नहीं मिला था कोई खरीदार

IND Vs ENG Playing 11 मे बुमराह की वापसी

हालांकि, धर्मशाला में तेज गेंदबाजों को पिच से ज्यादा मदद मिलती है, ऐसे में कप्तान रोहित (Rohit) तीन फास्ट बॉलर्स के साथ उतरने का भी फैसला कर सकते हैं। रोहित अगर तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरते हैं, तो कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को बाहर बैठना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग मे भी रुचि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs ENG Playing 11 मे रजत पर भी गिर सकती है गाज!

IND Vs ENG Playing 11
IND Vs ENG Playing 11

लगातार दो टेस्ट मैचों में बल्ले से बुरी तरह से फ्लॉप रहे रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को प्लेइंग 11 से बाहर बैठना पड़ सकता है। रजत रांची टेस्ट (Ranchi Test) की पहली पारी में महज 17 रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि दूसरी इनिंग में रजत बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे।

रजत की जगह पर देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के दम पर पडिक्कल को भारतीय टीम (Indian Team) में शामिल किया गया है।

IND Vs ENG संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, रजत पाटीदार/देवदत्त पडिक्कल, रविंद्र जडेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरैल, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप/कुलदीप यादव।

Leave a Comment