Tour Of Eng 2022 :अब भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे की बारी, सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी दोनों टीमें

Tour Of Eng 2022 मे इंग्लैंड के विरुद्ध आक्रामक शैली अपना कर टी-20 सीरीज को जीतने वाली टीम इंडिया केसामने अब मंगलवार को ओवल से शुरू हो रही तीन मैचों की ओ डी आई सीरीज जीतने की चुनौती होगी। हालांकि, सारा ध्यान टी-20 विश्व कप को लेकर है। बावजूद इसके यह सीरीज रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, शिखर धवन जैसे बल्लेबाजों के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है।

भारत ने ओ डी आई में इंग्लैंड से अब तक 10 सीरीज जीत चुकी हैं, लेकिन इंग्लैंड की धरती पर उसे केवल तीन सीरीज में ही जीत मिली है (जिसमें 1986 में 1-1 से बराबर छूटी सीरीज भी शामिल है, जिसमें भारत को विजेता घोषित किया गया था)। आखिरी बार उसे इंग्लैंड में आठ साल पहले 2014 में 3-1 से जीत हासिल हुई थी।

इंग्लैंड भारत से अभी तक आठ सीरीज जीत चुका है। ऐसे में रोहित शर्मा की नजरें सीरीज जीतने पर ही होंगी। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाज पहली गेंद से ही संभाल कर खेलने से और बड़ा शॉट लगाने से बचेंगे, लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि टीम को अपने प्राकृतिक आक्रामक रुख को बनाये रखना चाहिए।

Tour Of Eng 2022 मे रोहित शर्मा ने दिए बदलाव के संकेत

इंग्लैंड ने पिछले कुछ वर्षों में अपने आक्रामक खेल से वन डे क्रिकेट मे अपने खेलने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है। टीम को इसका सबसे ज्यादा फायदा 2019 विश्व कप जीतकर इनाम के रूप मे मिला।

इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को देखते हुए रोहित का कहना है कि सफेद गेंद के प्रारूप में टीम का हर मैच अब अहम होगा।उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 के बाद कहा कि हमारे लिए सभी मैच अहम हैं। हम यह सोचकर नहीं खेल सकते कि एकदिवसीय प्राथमिकता नहीं है, लेकिन हमें प्रत्येक खिलाड़ी के कार्यभार को ध्यान में रखना होगा। हम कुछ बदलाव करेंगे, लेकिन हमारा लक्ष्य मैच जीतना है।

अगर आप कुकिंग का शौक रखते हैं तो क्लिक करें :

शिखर धवन का दिखेगा जलवा

यह सीरीज सिर्फ वनडे प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे शिखर धवन जैसे खिलाड़ी के लिए काफी अहम होगी, क्योंकि आगामी वेस्टइंडीज दौरे पर उन्हें टीम का नेतृत्व करना है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीमित मौके मिलने के बाद भी बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

Tour Of Eng 2022
Tour Of Eng 2022

Tour Of Eng 2022 मे फैन्स को उम्मीद विराट कोहली लौटेंगे फॉर्म में

इस सीरीज से विराट कोहली के लय में लौटने का इंतजार रहेगा। इस दौरे पर भी टेस्ट और टी-20 में उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं। टीम के नए रूख को देखते हुए उन पर पहली ही गेंद से रन बनाने का दबाव होगा, लेकिन एकदिवसीय प्रारूप होने के कारण उनके पास लय हासिल करने का भी थोड़ा अधिक समय होगा।

Tour Of Eng 2022
Tour Of Eng 2022


रविवार को टी-20 मैच में छह गेंद की पारी में उन्होंने शानदार चौका और छक्का लगाया लेकिन ज्यादा आक्रामक रूख अपनाने का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। विराट का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 33 मैच में 45.06 की औसत से 1307 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं। 122 उनका इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर रहा है।
बटलर हासिल करना चाहेंगे लय


ऑएन मोर्गन के संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड के पूर्णकालिक कप्तान के तौर पर जोस बटलर की यह पहली वन डे सीरीज होगी। इंग्लैंड टी-20 श्रृंखला की निराशा से यहां जरूर बचना चाहेगी। खुद कप्तान भी अपने खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़कर लय मे आकर बढ़िया प्रदर्शन करना चाहेंगे। टीम को हालांकि जॉनी बेयरस्टो, जो रूट और बेन स्टोक्स जैसे दिग्गजों के आने से काफी मजबूती मिलेगी। रूट और बेयरस्टो का वन डे में भारत के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है।

द ओवल क्रिकेट ग्राउंड पिच रिपोर्ट

आमतौर पर द ओवल की पिच सपाट होती है। यहां बड़ा स्कोर देखने को मिलता है। भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे में भी हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलेगा, इसकी पूरी उम्मीद है। यहां स्पिन गेंदबाजों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी, उन्हें फायदा मिल सकता है. तेज गेंदबाजों के खिलाफ यहां अच्छे रन बन सकते हैं।

Tour Of Eng 2022
Tour Of Eng 2022

संभावित प्लेइंग-11


भारत :

  • रोहित शर्मा (कप्तान),
  • शिखर धवन,
  • विराट कोहली/श्रेयस अय्यर,
  • ऋषभ पंत,
  • सूर्यकुमार यादव,
  • हार्दिक पांड्या,
  • रवींद्र जडेजा,
  • जसप्रीत बुमराह,
  • मोहम्मद शमी,
  • शार्दुक ठाकुर/प्रसिद्ध कृष्णा,
  • युजवेंद्र चहल।

इंग्लैंड :

  • जेसन रॉय,
  • जॉनी बेयरस्टो,
  • जो रूट,
  • जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर),
  • बेन स्टोक्स,
  • लियाम लिविंगस्टोन,
  • मोईन अली,
  • सैम करन,
  • डेविड विली,
  • मैथ्यू पार्किंसन
  • रीस टॉपली।

Leave a Comment