SL Vs Aus 2nd Test 2022 : श्रीलंका के दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने कंगारू टीम को पारी और 39 रनों से मात दे दी। इसी के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई। इस मैच में श्रीलंका के लिए गेंदबाज प्रभात जयसूर्या ने कमाल करते हुए दोनों पारियों में 6-6 विकेट लेकर कुल 12 विकेट अपने नाम किए।
इसके अलावा दिनेश चंडीमल ने नाबाद दोहरा शतक लगातर पहली पारी के आधार पर अपनी टीम को 190 रनों की विशाल बढ़त दिलाई। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया 364 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में श्रीलंका ने 554 रन बनाए। दूसरी पारी में मेहमान कंगारू 190 रन की लीड भी नहीं पार कर सके और पूरी टीम 151 रनों पर सिमट गई। इससे पहले वनडे सीरीज में श्रीलंका ने 3-2 से कंगारुओं को पछाड़ा था तो टी20 सीरीज में 2-1 से मेहमान टीम को जीत मिली थी।
SL Vs Aus 2nd Test 2022 : प्रभात जयसूर्या ने झटके 12 विकेट

श्रीलंका को एक बिल्कुल नया जयसूर्या मिल गया है। अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने 12 विकेट लिए। प्रभात ने पहली पारी में 6 विकेट झटकने के बाद दूसरी पारी में भी 6 विकेट लिये। यह टेस्ट डेब्यू में किसी भी श्रीलंकाई गेंदबाज का बेस्ट प्रदर्शन है। ओवरऑल डेब्यू टेस्ट का यह चौथा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। भारत के नरेंद्र हिरवानी ने अपने डेब्यू टेस्ट में 136 रन देकर वेस्टइंडीज के खिलाफ 1988 में 16 विकेट लिए थे। यह आज भी डेब्यू का बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है।
SL Vs Aus 2nd Test 2022 : दिनेश चंडीमल का दोहरा शतक
श्रीलंका के लिए पहली पारी में दिनेश चंडीमल ने दोहरा शतक लगाया। वह टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक लगाने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज हैं। 326 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 16 चौके और 5 छक्के लगाए। उनके अलावा कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (86), कुसल मेंडिस (85), एंजेलो मैथ्यूज (52) और कमिंदु मेंडिस (61) ने अर्धशतकीय पारी खेली। श्रीलंका के लिए मिचेस स्टार्क ने 4 विकेट लिये। प्रभात जयसूर्या को प्लेयर ऑफ द मैच और दिनेश चांडीमल को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
SL Vs Aus 2nd Test 2022 : मैच रिपोर्ट
SL Vs Aus 2nd Test 2022 :ऑस्ट्रलिया ने टॉस जीतकर पहले
बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी 364 रनों पर ही सिमट गई. स्टीव स्मिथ ने नाबाद 145 रन बनाए थे, जिसमें कुल 16 चौके शामिल रहे और उसने 70 रनों पर दो विकेट गंवा दिए थे. उधर मार्नस लाबुशेन ने भी 104 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 12 चौके शामिल थे. श्रीलंका की ओर से परदार्पण कर रहे बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने छह विकेट झटके।
जवाब में श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 554 रन बनाकर 190 रनों की बढ़त हासिल की थी. टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका का यह सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर है. इससे पहले श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1992 में कोलंबो टेस्ट में 8 विकेट पर 547 रन बनाए थे. चांडीमल ने जहां दोहरा शतक जड़ते हुए नाबाद 206 रन बनाए. वहीं, कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने 86 और कुसल मेंडिस ने 85 रनों की शानदार पारी खेली. कामिंदु मेंडिस ने 61 और एंजेलो मैथ्यूज ने 52 रनों का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने 4 और मिचेल स्वेपसन ने 3 विकेट चटकाए.
SL Vs Aus 2nd Test 2022 : दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का सरेंडर
190 रनों से पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की आस थी, लेकिन खेल के चौथे ही दिन कंगारू टीम 151 रनों पर ढेर हो गई. मार्नस लाबुशेन ने 32 और उस्मान ख्वाजा ने 29 रनों की पारी खेली. श्रीलंका की ओर से पी. जयसूर्या ने दूसरी पारी में भी छह विकेट चटकाए. वहीं, महीष तीक्ष्णा और रमेश मेंडिस को एक-एक विकेट मिला

