T20 World Cup Virat Kohli: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Indian team’s star batsman Virat Kohli) इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। आईपीएल 2024 में किंग कोहली (IPL 2024 King Kohli) सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे। अब किंग कोहली टी20 विश्व कप (T20 WC) में खेलते हुए बल्ले से तबाही मचाते हुए दिखेंगे। भारतीय टीम (Indian Team) अपने अभियान का आगाज 5 जून से करेगी। इसके बाद भारत (India) का सामना पाकिस्तान (Pakistan) से 9 जून को होना है।
T20 World Cup Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 1 जून से आगाज

T20 World Cup Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका (West Indies And America) की मेजबानी में होनी है। इस मेगा इवेंट के जरिए भारतीय टीम लंबे समय से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी (ICC Trophy) के सूखे को खत्म करना चाहेगी। यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि साल 2022 में भारतीय टीम को सेमीफाइनल मैच (Semi Final Match) में हार झेलनी पड़ी थी।
T20 World Cup Virat Kohli: भारत- पाकिस्तान की 9 जून को टक्कर

T20 World Cup Virat Kohli: भारतीय टीम इस बार टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ मैच खेलकर करेगी। इसके बाद टीम इंडिया (Team India) का सामना 9 जून को पाकिस्तान (Pak) से होना है, जिस मैच का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है। पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली बल्ले से धमाल मचाते हुए नजर आ सकते हैं। ऐसे में जानते हैं टी20 विश्व कप में विराट कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड कैसा रहा है।
T20 World Cup Virat Kohli: PAK के खिलाफ विराट का अच्छा रिकार्ड
टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली (Virat Kohli) का पाकिस्तान (IND Vs PAK) के खिलाफ हमेशा ही बल्ला जमकर गरजता है। कोहली पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पांच अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने साल 2012 से 2022 तक टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ कुल 10 मैच खेले और 488 रन बनाए। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 82 रन का रहा, जो साल 2022 में खेले गए मैच में आया था।
T20 World Cup Virat Kohli विराट ने पाकिस्तान के जबड़े से छीनी थी जीत

साल 2022 और तारीख 23 अक्टूबर की, जब भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज (High- Voltage) मुकाबला खेला गया था। ये दिन शायद ही कभी पाकिस्तान टीम भूल पाएगी, क्योंकि इस दिन गरजा था किंग कोहली का बल्ला।
मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम (Melbourne Cricket Stadium) में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले 8 विकेट खोकर 158 रन बना लिए थे। शान मसूद (Shan Masood) ने 52 रन की पारी खेली और इफ्तिखार अहमद (Iftikhar Ahmad) ने 51 रन बनाए। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या (Arshdeep Singh And Hardik Pandya) ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट चटकाए।
T20 World Cup Virat Kohli: भारत की खराब शुरुआत
इसके जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही। 31 रन के स्कोर तक भारत (IND) ने अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद विराट कोहली ने टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठाई और हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर पाकिस्तान के गेंदबाजों को धो डाला। हार्दिक-कोहली के बीच कुल 113 रन की साझेदारी बनी।
T20 World Cup Virat Kohli: कोहली है तो मुमकिन है
इन दोनों ने भारतीय फैंस की खोई हुई आशा को फिर से जगा दिया, लेकिन आखिरी ओवर में हार्दिक 37 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस वक्त फैंस की सांसे थम सी गई, लेकिन फिर भी सभी को जीत का विश्वास था, क्योंकि क्रीज पर किंग कोहली टिके हुए थे। आखिरी 3 ओवर में 48 रन बनाना मुश्किल था। 18वें ओवर में 17 रन आए और 19वें ओवर में कोहली ने हैरिस रऊफ को 2 छक्के जड़े, जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे। आखिरी ओवर में अश्विन ने सिंगल लेकर टीम को 4 विकेट से जीत दिलाई।


1 thought on “T20 World Cup Virat Kohli: पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का रिकार्ड बहुत ही जबरदस्त, T20 World Cup 2024 मे बल्ले से मचा सकते हैं तलहका”