Sandeep Lamichhane News Today: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) की शुरुआत 1 जून से हो रही है टी20 विश्व कप से पहले नेपाल की टीम अमेरिका (Nepal Team America0 पहुंच चुकी है जहां पर संदीप लामिछाने (Sandeep Lamichhane) की गैर मौजूदगी में उन्होंने वार्म-अप मैच कनाडा (Warm-Up Match Canada) के खिलाफ खेला। संदीप को अमेरिका ने वीजा देने से इनकार कर दिया है जिसके बाद नेपाल के लोग काफी नाराज हो गए है। नेपाल के लोग संदीप को वीजा नहीं देने के बाद सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने लगे।
Sandeep Lamichhane News Today: नेपाल के संदीप लामिछाने को अमेरिका ने नहीं दिया वीजा
Sandeep Lamichhane News Today: नेपाल क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर (Nepal Cricket Team Leg Spinner) संदीप लामिछाने (Sandeep lamichhane) का अमेरिकी दूतावास (US Embassy) ने उन्हें आगामी टी20 विश्व कप के लिए वीजा देने से इनकार कर दिया है। वह दुष्कर्म के एक मामले में बरी होने के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वापसी की उम्मीद कर रहे थे।
Sandeep Lamichhane News Today: वीजा देने से इनकार के बाद विरोध प्रदर्शन

संदीप को वीजा देने से इनकार के बाद नेपाल के लोग बहुत ही नाराज है और वह नेपाल मे जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। संदीप लामिछाने को वीजा देने की मांग करते हुए लोग सड़कों पर उतर आए है। क्रिकनेपाल. कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोग पीएम के आवास (P M House) के बाहर संदीप लामिछाने को वीजा देने की डिमांड कर रहे है।
Sandeep Lamichhane News Today: Sandeep Lamichhane को वीजा नहीं मिलने पर नेपाल के लोग हुए नाराज
दरअसल, नेपाल टीम के लेग स्पिनर संदीप लामिछाने (Sandeep Lamichhane) को अमेरिका द्वारा वीजा नहीं दिया गया, क्योंकि पिछले साल 17 साल की लड़की ने काठमांडू (Kathmandu) के एक पुलिस थाने में संदीप के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। उस लड़की ने उन पर दुष्कर्म का आरोम लगाया था।
Sandeep Lamichhane News Today: Sandeep Lamichhane दुष्कर्म मामले मे बरी हो गए है

इस मामले में संदीप को काठमांडू कोर्ड की एक अदालत ने 8 साल की सजा सुनाई थी, जिसकी संदीप ने हाई कोर्ट (High-Court) में चुनौती दी और उन्हें सफलता मिल गई। हाई कोर्ट ने संदीप को इस मामले में बरी कर दिया था। इसके बाद उनके टी20 विश्व कप 2024 खेलने की पूरी उम्मीदें थी, लेकिन अमेरिका ने उन्हें वीजा देने से इनकार कर दिया है।
अमेरिका द्वारा संदीप को वीजा नहीं मिलने से नेपाल के लोग काफी नाराज है और वह सोशल मीडिया (Social Media) पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे है। लामिछाने को वीजा नहीं देने के बाद नेपाल के लोग विरोध प्रदर्शन करने लगे। सड़कों पर लोग लामिछाने के लिए आवाज उठाते हुए नजर आए।
Sandeep Lamichhane News Today: नेपाल की टीम का 4 जून को नीदरलैंड्स से सामना
टी20 विश्व कप से पहले नेपाल की टीम अमेरिका पहुंच चुकी है, जहां संदीप लामिछाने की गैर मौजूदगी में उन्होंने वार्म-अप मैच कनाडा के खिलाफ खेला। 27 मई को खेले गए वार्म-अप मैच में नेपाल को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, नेपाल की टीम अपना दूसरा वार्म-अप मैच यूएसए (Warm-Up Match USA0 के खिलाफ खेलेगी। टी20 विश्व कप में नेपाल की टीम अपने अभियान 4 जून को नीदरलैंड्स (Neatherlands) के खिलाफ मैच खेलकर करेगी।

