T20 World Cup 2024 Schedule: T20 WC आईसीसी (ICC) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (WC2024) के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1 जून से हो रही है और इसके पहले मैच में यूएसए (USA) की टक्कर कनाडा (Canada) के साथ होगी । इस बार विश्व कप की मेजबानी वेस्टइंडीज और अमेरिका (West Indies Ans America) कर रही है। भारत और पाकिस्तान (IND Vs PAK) के बीच खेले जाने वाला हाई-वोल्टेज मैच 9 जून को न्यूयॉर्क (New York) में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का फाइनल मैच 29 जून को खेला जाएगा।
टूर्नामेंट की शुरुआत 1 जून से

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 1 जून से होगा। पहले मैच में अमेरिका की भिड़ंत कनाडा के साथ होगी। ग्रुप स्टेज के मुकाबले एक जून से लेकर 18 जून तक खेले जाएंगे। इसके बाद 19 जून से लेकर 24 जून तक सुपर 8 स्टेज के मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबले 26 और 27 जून को होंगे। वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताबी मैच 29 जून को खेला जाएगा।
भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत कब होगी?

भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (Indian Team T20 World Cup 2024) के अपने अभियान का आगाज 5 जून को आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ करेगी। आयरलैंड से भिड़ने के बाद टीम इंडिया (Team India) की अगली टक्कर पाकिस्तान (Pakistan) से होगी। भारत-पाकिस्तान (IND-PAK) के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। इसके बाद 12 जून को भारतीय टीम अमेरिका (America) से भिड़ती नजर आएगी। वहीं, 15 जून को टीम इंडिया (Team India) ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला कनाडा (Canada) के साथ खेलेगी, जो फ्लोरिडा (Florida) में खेला जाना है।
ग्रुप-ए में भारतीय टीम
टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप-ए में रखा गया है। ग्रुप-ए में भारत के अलावा पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका (India Pakistan, Ireland, Canada and America) की टीम को शामिल किया गया है।
ग्रुप –बी
दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड और ओमान (England, Australia, Namibia, Scotland and Oman) की टीम को जगह दी गई है।
T20 World Cup 2024 Schedule: ग्रुप –सी
ग्रुप-सी में न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी (New Zealand, West Indies, Afghanistan, Uganda, Papua New Guinea) की टीम को रखा गया है।
T20 World Cup 2024 Schedule: ग्रुप –डी
ग्रुप-डी में साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स और नेपाल (South Africa, Sri Lanka, Bangladesh, Netherlands and Nepal) की टीमें एक-दूसरे के विरुद्द खेलती हुई नजर आएंगी।

