IND Vs SA 2nd Test Day 2 मे Great टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन में दूसरा टेस्ट मैच जीतकर क्या इतिहास रच दिया?  

IND Vs SA 2nd Test Day 2: भारत और दक्षिण अफ्रीका (India Vs South Africa) के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज ड्रा पर खत्म हुई। केप टाउन के न्‍यूलैंड्स स्‍टेडियम (Newlands Stadium, Cape Town) में दूसरे टेस्‍ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम (Indian Team) ने साउथ अफ्रीका (SA) को 7 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारतीय टीम केप टाउन में टेस्ट मैच जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी। रोहित (Rohit) के बल्ले से जीत का चौका निकला। दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रही।  

IND Vs SA 2nd Test Day 2: भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को सात विकेट से हराया

IND Vs SA 2nd Test Day 2: भारतीय टीम ने गुरुवार को साउथ अफ्रीका (SA) की धरती पर इतिहास रच दिया। वह ऐसी पहली एशियाई टीम बन गई, जिसने केप टाउन के न्यूलैंड्स पर पहला टेस्ट मैच जीता। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंडियन टीम ने मेजबान देश को 7 विकेट से शानदार शिकस्त दी।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरा टेस्ट मैच दूसरे सत्र में ही समाप्त हो गया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मेजबान टीम पहली पारी में मात्र 55 रन पर ऑल आउट हो गई थी। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट चटकाए थे। बुमराह और मुकेश को दो-दो विकेट मिले थे।

यह भी देखें: Player of the year 2023 cricket: ऐसे 5 गेंदबाज कौन से है जिन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में साल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट निकाले है जिसमे एक भारतीय खिलाड़ी भी शामिल है?

IND Vs SA 2nd Test Day 2: पहले दिन 23 विकेट गिरे

वहीं, भारत की पहली पारी 153 रन पर सिमट गई थी। भारत को पहली पारी में 98 रन की मामूली बढ़त मिली थी। पहले दिन दोनों टीमें 40-40 ओवर भी नहीं खेल सकी। पहले ही दिन साउथ अफ्रीका को दूसरी पारी खेलने के लिए उतरना पड़ा। भारतीय गेंदबाजों ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका के तीन विकेट गिरा लिए थे। पहले दिन 23 विकेट गिरे थे।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs SA 2nd Test Day 2: दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह का कहर

आज जब दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शूरू हुआ तो भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी का कहर देखने को मिला। दूसरे सत्र की शुरुआत तक साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 175 रन बनाकर सिमट गई। एडन मार्करम ने 106 रन की दमदार शतकीय पारी खेली। इसके अलावा कप्तान डीन एल्गर ने 12 बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट चटकाए। वहीं, मुकेश कुमार को दो विकेट मिले। भारत को जीत के लिए 79 रन का लक्ष्य मिला।

IND Vs SA 2nd Test Day 2: केप टाउन में मिली भारत को पहली जीत

टीम इंडिया (Team India) ने इस टारगेट का पीछा करते हुए अपनी तेज शुरुआत की। रोहित और जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 5.4 ओवर में 44 रन की शानदार साझेदारी हुई। हालांकि, भारत (IND) ने जीत तक पहुंचते-पहुंचते अपने तीन विकेट खो दिए। आखिरकार 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित (Rohit) ने चौका लगाकर भारतीय टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही भारत ने केप टाउन में अपनी पहली जीत दर्ज की।

1 thought on “IND Vs SA 2nd Test Day 2 मे Great टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन में दूसरा टेस्ट मैच जीतकर क्या इतिहास रच दिया?  ”

Leave a Comment