Sri Lanka Vs Bangladesh: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका मैच (BAN Vs SL Match) को वनडे वर्ल्ड कप (ODI WC) के सबसे विवादित मैचों में देखा जाएगा। एंजेलो मैथ्यूज से शुरू हुए इस विवाद का हाई-वोल्टेज ड्रामा पूरे मैच में देखने को मिला। खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक हर विकेट पर अलग तरह का जश्न और हाथापाई तक की नौबत। वर्ल्ड कप 2023 के 38वें मैच में वो सब कुछ हुआ जिससे यह जेंटलमैन गेम शर्मसार हो सकता था। हद की इंतहा तो मैच खत्म होने के बाद हुई, जब दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हैंड शेक नहीं किया।
Sri Lanka Vs Bangladesh: खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाए

पारी के 42वें ओवर की पहली गेंद पर तन्जीम हसन ने एंजेलो मैथ्यूज के विरुद्द चौका लगाते हुए बांग्लादेश को वर्ल्ड कप के इतिहास में श्रीलंका के विरुद्द पहली जीत दिलाई। मैच खत्म होने के बाद श्रीलंका टीम के खिलाड़ियों ने अंपायर्स और मैच अधिकारियों से हैंड शेक किया, लेकिन वो बांग्लादेश टीम के डगआउट की और नहीं गए। दूसरी और यही हाल बांग्लादेश के खिलाड़ियों का भी रहा और उन्होंने भी श्रीलंका के खिलाड़ियों से हैंड शेक करने में किसी भी प्रकार की कोई रुचि नहीं दिखाई।
Sri Lanka Vs Bangladesh: खिलाड़ियों के बीच नोकझोंक

Sri Lanka Vs Bangladesh: (BAN Vs SL) के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर जमकर नोकझोंक हुई। मैथ्यूज ने शाकिब अल हसन को आउट करने के बाद उन्हे अपने हाथ घड़ी की ओर इशारा करते हुए जश्न मनाया। वहीं, कप्तान कुशल मेंडिस बांग्लादेश के बल्लेबाजों को उंगली दिखाते हुए बड़बड़ाते हुए नजर आए। बांग्लादेश के बैटर भी श्रीलंकाई खिलाड़ियों से बीच मैदान पर टकराते हुए दिखाई दिए। आलम यहाँ तक पहुँच गया कि मैच के आखिरी पलों में हाथापाई तक की नौबत आ पड़ी थी।
Sri Lanka Vs Bangladesh: मैथ्यूज के विकेट से विवाद

सदीरा समरविक्रमा का विकेट गिरने के बाद उनकी जगह बल्लेबाजी करने को आए एंजेलो मैथ्यूज क्रीज पर देरी के साथ पहुंचे। वह मैदान पर टूटे हुए हेलमेट के साथ पहुंचे थे इसलिए उन्होंने डगआउट में अपने साथी प्लेयर से दूसरा हेलमेट लाने के लिए कहा। हालांकि, इसी बीच, बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने मैथ्यूज के विरुद्द अंपायर्स से टाइम आउट की अपील कर दी।
पहली बार देखने मे यह सब केवल एक मजाक जैसा ही लगा, लेकिन अंपायर ने इस अपील को सीरियस लेते हुए मैथ्यूज को नियमों के अनुसार पवेलियन जाने का फरमान जारी कर दिया। मैथ्यूज ने बहुत देर तक अंपायर और शाकिब से बात की, लेकिन कुछ नहीं हुआ और उन्हें मैदान से वापस जाना ही पड़ा।
Sri Lanka Vs Bangladesh: बांग्लादेश ने जीत हासिल की

विवाद और जमकर हुए इस बवाल के बाद बांग्लादेश की टीम आखिरकार तीन विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाब रही। वर्ल्ड कप इतिहास (World Cup History) में बांग्लादेश (Ban) ने श्रीलंका (SL) को पहली बार शिकस्त दी है। श्रीलंका टीम (Sri Lanka Team) द्वारा दिए गए 280 रन के टारगेट को बांग्लादेश की टीम ने 41.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर खोकर हासिल कर लिया।

