BAN Vs SL: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023(ICC WC 2023) के 38वें मैच में बांग्लादेश (Bangladesh) ने श्रीलंका (Sri Lanka) को 3 विकेट से शानदार पटखनी दी। श्रीलंका (SL) द्वारा दिए गए 280 रन के टारगेट को बांग्लादेश (Ban) की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। बांग्लादेश की तरफ से शांतो ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 90 रन की लाजवाब पारी खेली जबकि कप्तान शाकिब ने 82 रन की धांसू पारी खेली। वर्ल्ड कप (World Cup) में बांग्लादेश ने श्रीलंका को पहली बार शिकस्त दी है।

BAN Vs SL: बांग्लादेश की 3 विकेट से जीत

BAN Vs SL: विवाद और तीखी नोकझोंक से भरपूर इस मैच में आखिरकार जीत बांग्लादेश को नसीब हुई। श्रीलंका द्वारा बनाए गए 280 रन के लक्ष्य को बांग्लादेश की टीम ने 7 विकेट खोकर 41.1 ओवर में हासिल किया। टीम की ओर से नजमुल हुसैन शांतो ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 90 रन जड़े, तो कप्तान शाकिब ने 82 रन की दमदार पारी खेली। इस हार के साथ ही श्रीलंका विश्व कप 2023 से बाहर भी हो गई है।
BAN Vs SL: बांग्लादेश की श्रीलंका पर वर्ल्ड कप में पहली जीत

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने वनडे विश्व कप के इतिहास में श्रीलंका को पहली बार पटखनी दी है। 280 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तन्जीद हसन को दिलशान मधुशंका ने 9 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। लिटन दास भी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 23 रन बनाकर चलते बने। हालांकि, इसके बाद शांतो और कप्तान शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश की पारी को बखूबी अंदाज में संभाला और तीसरे विकेट के लिए 169 रन जोड़े।
BAN Vs SL: कप्तान शाकिब-शांतो ने जमाया रंग
शाकिब अल हसन ने वर्ल्ड कप 2023 में अपना पहला अर्धशतक जमाया और वह 65 गेंदों पर 82 रन बनाने के बाद आउट हुए। वहीं, शांतो शतक से चूक गए और 90 रन बनाकर मैथ्यूज की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। शाकिब और शांतो के आउट होने के बाद बांग्लादेश ने गुच्छे में लगातार तीन विकेट गंवाए। हालांकि, टीम आखिरी में 7 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही।
BAN Vs SL: असलंका ने जड़ा शतक

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और कुशल परेरा महज 4 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कप्तान कुशल मेंडिस 19 रन बनाने के बाद शाकिब का शिकार बने। सरमविक्रमा और पाथुम निशंका ने 41-41 रन का योगदान दिया, लेकिन दोनों ही बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। हालांकि, एक छोर से चरिथ असलंका ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और वर्ल्ड कप 2023 में अपना पहला शतक जमाया। असलंका 105 गेंदों का सामना करने के बाद 108 रन बनाकर आउट हुए। असलंका के शतक के दम पर श्रीलंका की टीम 279 रन के स्कोर तक पहुंच सकी।


1 thought on “BAN Vs SL: 48 साल बाद ODI World Cup में पहली बार श्रीलंका को बांग्लादेश ने हराया, कप्तान शाकिब-शांतो की धमाकेदार पारी ”