SRH Vs RR Qualifier-2 Pitch Report: एलिमिनेटर (Eliminator) मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करके जीत की ट्रैक पर वापस लौटी राजस्थान की टीम (Rajasthan Team)IPL 2024 के फाइनल (Final) में अपनी जगह बनाने के लिए अपना सब कुछ झोंकने को तैयार दिखेगी। वही दूसरी और अगर हम सनराइजर्स की टीम (Sun Raisers Team) के बारें मे बात करें तो उन्होंने अपने आक्रामक खेल के साथ आईपीएल 2024 (IPL 2024) में सनसनीखेज शुरुआत की। हालांकि दोनों टीमों के लिए यह सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। क्वालीफायर-2 (Qualifier-2) से यह तय होगा कि केकेआर (KKR) से कौन फाइनल खेलेगा।
SRH Vs RR Qualifier-2 Pitch Report: क्वालीफायर-2 मे सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़त

SRH Vs RR Qualifier-2 Pitch Report: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium, Chennai) में शुक्रवार 24 मई को आईपीएल 2024 के क्वालीफायर-2 के लिए मंच तैयार है। टूर्नामेंट में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम (Sun Raisers Hyderabad Team) और राजस्थान रॉयल्स की टीम (Rajasthan Royals Team) के रास्ते अलग-अलग रहे हैं, लेकिन आखिरकार वे यह तय करने के लिए मिलेंगे कि फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Nights Raiders) के खिलाफ कौन खेलेगा।
SRH Vs RR Qualifier-2 Pitch Report: राजस्थान जीत के साथ और हैदराबाद हार के बाद यहाँ पहुंची
दोनों टीमों के लिए यह सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। सनराइजर्स की बात करें तो वे अपने आक्रामक खेल के साथ आईपीएल 2024 में सनसनीखेज शुरुआत की। हालांकि, कुछ दिन पहले क्वालीफायर-1 में नाइट राइडर्स के खिलाफ भिड़ंत के बाद उनकी टीम की बल्लेबाजी पर असर पड़ा। बहरहाल, चार लगातार मैच हार कर वापसी करने वाली राजस्थान टीम के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए वे उत्सुक होंगे।
SRH Vs RR Qualifier-2 Pitch Report: राजस्थान ने एलिमिनेटर में दिखाया दमदार प्रदर्शन
एलिमिनेटर मुकाबले में जीत दर्ज कर जीत की ट्रैक पर लौटी राजस्थान फाइनल में जगह बनाने के लिए अपना सबकुछ झोंकने को देखेगी। जायसवाल के बल्ले से कुछ मैच में रन नहीं निकल रहे थे। आरसीबी (RCB) के खिलाफ उनके बल्ले से कुछ अच्छे शॉट निकले। रियान पराग (Riyan Parag) ने जिम्मेदारी भरी पारी खेली। संजू सैमसन (Sanju Samson) की टीम एक बार फिर लाजवाब प्रदर्शन करना चाहेगी।
SRH Vs RR Qualifier-2 Pitch Report: चेन्नई की पिच कैसा खेलेगी?

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच की बात की जाए तो यहां की पिच स्पिन फ्रैंडली है। वैसे भी अब आईपीएल (IPL) का समापन होने को है और बहुत सारे मैच यहां खेले जा चुके हैं। ऐसे में पिच का धीमा होना लाजिमी है, लेकिन ऐसा नहीं है कि रन नहीं बनेंगे। यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 164 रन है, वहीं दूसरी पारी का औसत स्कोर 151 रन है। यहां पर 180 रन का टोटल विनिंग स्कोर हो सकता है।

