RR Vs SRH: BCCI ने राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी पर क्यों जुर्माना लगाया? राजस्थान का IPL 2024 के फाइनल में पहुंचने का सपना अधूरा रह गया।   

RR Vs SRH: क्वालीफायर-2 मैच (Qualifier-2 Match) में सनराइजर्स हैदराबाद (Sun Raisers Hyderabad) से मिली हार के बाद राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का फाइनल (Final0 में पहुंचने का सपना अधूरा ही रह गया। इस मैच में मिली हार के बाद भी राजस्थान रॉयल्स (RR) की मुश्किलें कम नहीं बल्कि और बढ़ गई। बीसीसीआई (BCCI) ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट (IPL Code Of Conduct) का उल्लंघन करने पर जुर्माना ठोका है।

RR Vs SRH: हैदराबाद ने राजस्थान को 36 रन से हराया

RR Vs SRH:
RR Vs SRH:

RR Vs SRH: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम (SRH Team) ने राजस्थान रॉयल्स की टीम (RR Team) को 36 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium, Chennai) में खेले गए इस मैच में हैदराबाद (Hyderabad) की जीत के रियल हीरो शाहबाज अहमद (Shahbaz Ahmed) रहे, जिन्होंने बल्ले से 18 रन और गेंद से 3 विकेट चटकाए।

यह भी देखें: T20 World Cup 2024: कौन हैं वो पांच गेंदबाज, जिन्होंने टी20 विश्व कप के इतिहास में अब तक सर्वाधिक विकेट झटके हैं।

RR Vs SRH: हैदराबाद की 26 मई को फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स से टक्कर

अब हैदराबाद की टीम का 26 मई को फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Nights Raiders) से सामना है। इस मैच में मिली हार के बाद राजस्थान रॉयल्स का फाइनल में पहुंचने का सपना अधूरा रह गया। इस मैच में हार के बाद भी राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें कम नहीं बल्कि और बढ़ गई। बीसीसीआई ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने पर जुर्माना ठोका है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

RR Vs SRH: Shimron Hetmyer पर क्यों BCCI ने ठोका जुर्माना?

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की पारी के 14वें ओवर में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर शिमरोन हेटमायर आउट हो गए। अभिषेक ने अपनी गेंद की लाइन लेंथ में बदलाव किया, जिसे हेटमायर समझ नहीं पाए और गेंद बाएं स्टंप पर लगी और उन्हें पवेलियन जाना पड़ा। इस दौरान वह 10 गेंदों में 4 रन ही बना सके।

शिमरोन से राजस्थान की आखिरी उम्मीदें बची थी और ऐसे में आउट होने के बाद फील्ड पर ही शिमरोन हेटमायर अपना गुस्सा जाहिर करते दिखे। गुस्से में शिमरोन ने अपना बल्ला विकेट पर मार दिया। उनकी इस हरकत की वजह से बीसीसीआई ने मैच के बाद उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना ठोका है।

RR Vs SRH: हेटमायर ने अपनी गलती मान ली

हेटमायर ने आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के ऑर्टिकल 2.2 के तहत लेवल 1 का अपराध किया है। हालांकि, उन्होंने अपनी गलती मान ली है। बीसीसीआई ने कहा कि हेटमायर ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 का अपराध किया है। उन्होंने अपराध स्वीकार भी कर लिया और मैच रेफरी की मंजूरी स्वीकार कर ली। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी के निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है।

Leave a Comment