Sports Hernia: सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) के चोटिल होने की वजह से आईपीएल (IPL) के 17वें सीजन से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की परेशानी बढ़ गई है। मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपनी इंजरी की वजह से आईपीएल के शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं। यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि सूर्या स्पोर्ट्स हर्निया (Surya Sports Hernia) नाम की बीमारी से पीड़ित है। ये बीमारी ज्यादातर एथलीट्स (Athletes) में होती है यानी स्पोर्ट्स पर्सन (Sports Person) को होती है ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए करीब से समझते हैं स्पोर्ट्स हर्निया की चोट क्या होती है?
Sports Hernia की बीमारी से पीड़ित सूर्यकुमार यादव

दरअसल, भारतीय टीम (Indian Team) के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) स्पोर्ट्स हर्निया जैसी बीमारी से पीड़ित है। स्पोर्ट्स पर्सन को ही ये बीमारी ज्यादा होती है। इसमें फिजिकल एक्टिविटी , दौड़भाग करने से मांसपेशियों में खिंचाव और जोड़ों पर असर पड़ने लगता है, जिसके कारण वह फट या चोटिल हो जाती है। इस मेडिकल कंडीशन को स्पोर्ट्स हर्निया कहते है।
Sports Hernia का ऑपरेशन होगा सूर्या का

ये बीमारी बहुत ही ज्यादा गंभीर होती है, अगर समय पर इसका इलाज नहीं कराया जाए तो फिर बहुत दिक्कत हो सकती है। यह स्ट्रेसफुल एथलेटिक्स को होती है। हाल ही में ये बीमारी सूर्या को भी हो गई है। अब सूर्या जल्द ही इसका ऑपरेशन कराने वाले हैं, जिसकी वजह से वह कुछ समय तक मैदान पर नजर नहीं आएंगे।
Sports Hernia के लक्षण
स्पोर्ट्स हर्निया पेट के निचले हिस्से मे होता है। स्पोर्ट्स हर्निया चोट लगने के कारण होता है। इसके शुरुआती लक्षण में सीने में जलन होने लगता है और पूरे शरीर में दर्द होता है।
Sports Hernia का शिकार KL Rahul भी बन चुके है

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि भारतीय टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल (K L Rahul) भी साल 2022 के दौरान स्पोर्ट्स हर्निया से पीड़ित हुए थे। उस साल जुलाई में जर्मनी (Germany) में उनकी सर्जरी हुई थी। चोट के कारण राहुल आईपीएल के बाद भी कुछ महीनों तक नहीं खेल पाए थे। इस बीच बोर्ड के एक सूत्र ने कहा कि जून में टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के साथ, सूर्या को ठीक से ठीक होने के लिए पूरा समय दिया जाएगा। वह टी20 विश्व कप में भारत (India) की संभावनाओं के लिए अहम है।


2 thoughts on “Sports Hernia की सर्जरी होगी सूर्य कुमार यादव की, स्पोर्ट्स हर्निया की चोट क्या होती है आइए आसानी से समझते है?”